आज यानि 10 अप्रैल का इतिहास – 10 April History In Hindi | 10 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ- नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आपको 10 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ– 10 April ka History के बारे में बताने जा रहे है. दोस्तों हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि हमे इसे याद रख पाना हमारे बस की बात नहीं है. इसीलिए हम हमारी वेबसाइट (Hindinut.com) पर हम आपको हर रोज यानी कि तारीख के हिसाब से आज के दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
10 April History In Hindi (10 अप्रैल का इतिहास)
10 अप्रैल को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी एतिहाशिक घटनायो के बारे में पढ़ा होगा जो 10 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 10 अप्रैल को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं.
10 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important Events of April 10
- 2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
- 2007 – अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।
- 2003 – इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।
- 2002 – 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।
- 2001 – भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
- 2000 – पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
- 1999 – भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।
- 1998 – उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।
- 1917 – महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को ‘चंपारण सत्याग्रह’ की शुरुआत की।
- 1868 – इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
10 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 10 April
- पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का 1847 में जन्म।
- स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का 1880 में जन्म हुआ।
- भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का 1894 में जन्म।
- बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का 1897 में जन्म।
- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का 1928 में जन्म।
- हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर का 1931 में जन्म।
- बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का 1932 में जन्म।
- भारतीय राजनेता नारायण राणे का 1952 में जन्म।
- भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का 1986 में जन्म।
10 अप्रैल को हुए निधन – Died on 10 April
- उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का 1984 में निधन।
- विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान दार्शनिक खलील जिब्रान का 1931 में निधन।
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 1995 में निधन।
यह भी पढे : 11 अप्रैल का इतिहास