आज यानि 17 मार्च का इतिहास – 17 March History In Hindi | 17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ- नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आपको 17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ– 17 March ka History के बारे में बताने जा रहे है. दोस्तों हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि हमे इसे याद रख पाना हमारे बस की बात नहीं है. इसीलिए हम हमारी वेबसाइट (Hindinut.com) पर हम आपको हर रोज यानी कि तारीख के हिसाब से आज के दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
17 March History In Hindi (17 मार्च का इतिहास)
17 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी एतिहाशिक घटनायो के बारे में पढ़ा होगा जो 17 मार्च के इतिहास से संबधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 17 मार्च को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं.
17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important Events of March 17
- आगरा के युद्ध में बाबर से 1527 में चित्तौड़गढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम पराजित हुए।
- नीदरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने 1672 में युद्ध की घोषणा की।
- ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठा शासकों के बीच 1782 में सल्बाई की समझौता हुआ।
- लंदन के स्टीफन पेरी ने 1845 में रबर बैंड का पेटेंट कराया।
- ताइवान में 1906 में आए भूकंप में लगभग 1000 लोगों की जान गई।
- अमेरिका में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट द्वारा 1942 में दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को खोला गया।
- बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा सन 1959 में तिब्बत से भारत पहुंचे।
- बाली द्वीप पर 1963 में ज्वालामुखी फटने से तक़रीबन 2000 लोगों की जान गयी।
- आईबीएम ने 1987 में पीसी-डीओएस 3.3 वर्जन जारी किया।
- भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 1987 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
- अर्जेन्टीना में स्थित इजरायली दूतावास पर 1992 में हुए हमले में लगभग 30 लोग मरे।
- श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 1996 में हुए क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में सात विकेट से हराकर खिताब जीता।
17 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 17 March
- 1864 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
- 1939 – बंगारू लक्ष्मण – 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
- 1946 – पृथ्वीराज चह्वाण – महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
- 1962 – कल्पना चावला- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री।
- 1990 – साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी
- 1891 – रामनवमी प्रसाद – जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।
17 मार्च को हुए निधन – Died on 17 March
- 2019 – मनोहर पर्रीकर – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1989 – हेमवती नंदन बहुगुणा – उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
- 1977 – सिद्धेश्वरी देवी – शास्त्रीय संगीत गायिका