आज यानि 22 मार्च का इतिहास – 22 March History In Hindi | 22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ- नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आपको 22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ– 22 March ka History के बारे में बताने जा रहे है. दोस्तों हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि हमे इसे याद रख पाना हमारे बस की बात नहीं है. इसीलिए हम हमारी वेबसाइट (Hindinut.com) पर हम आपको हर रोज यानी कि तारीख के हिसाब से आज के दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
22 March History In Hindi (22 मार्च का इतिहास)
22 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी एतिहाशिक घटनायो के बारे में पढ़ा होगा जो 22 मार्च के इतिहास से संबधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 22 मार्च को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं.
22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important Events of March 22
- स्टीफेन द्वितीय सन 752 में 23वें कैथोलिक पोप चुने गये।
- आक्रमणकारी नादिर शाह ने 1739 में अपनी सेना को दिल्ली मे जनसंहार की इजाजत दी।
- पुएरटो रिको में 1873 में दास प्रथा को खत्म किया गया।
- सन 1882 में घातक संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान हुई।
- सन 1888 में इंग्लिश फुटबॉल लीग की स्थापना।
- रामचंद्र चटर्जी 1890 में पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
- रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका 1917 में पहला देश बना।
- सन 1923 में पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
- सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन 1942 में भारत आया।
- ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर 1946 में हस्ताक्षर किये।
- आखिरी वायसराय लार्ड लुईस माउंटबेटन 1947 में भारत आये।
- अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में 1954 में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया।
- अमरीका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण 1956 में आज ही के दिन जेल हुई थी।
- शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर को 1957 से स्वीकारा गया।
- सोवियत संघ ने 1958 में नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
- कोलकाता में सन 1964 में पुरानी कारों की पहली रैली ‘विंटेज कार रैली’ आयोजित।
इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 1969 में उद्घाटन। - श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1977 में प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
- फ्रांस ने 1978 में परमाणु परीक्षण किया।
- इजरायल की संसद ने 1979 में मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
- नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को 1982 में तीसरे मिशन पर लिए रवाना किया।
- रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् 1995 में पृथ्वी के लिए रवाना।
- जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने 1999 में अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
- ब्रिटेन में गले के नीच पूरे शरीर में लकवे से ग्रस्त एक 43 साल की महिला को 2002 में इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया गया।
- पाकिस्तान ने 2007 में हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
22 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 22 March
- 1882 में उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक मुंशी दयानारायण निगम का जन्म।
- 1894 में भारत की स्वतंत्रता के लिए चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
- 1961 में 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव का जन्म।
22 को हुए निधन – Died on 22 March
- 1971 में स्वतंत्रता सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार का निधन।
- 1977 में केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी ए. के. गोपालन का निधन।
- 2007 में भारतीय दार्शनिक उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति का निधन।
22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व जल दिवस