आज यानि 27 मार्च का इतिहास – 27 March History In Hindi | 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ- नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आपको 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ– 27 March ka History के बारे में बताने जा रहे है. दोस्तों हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि हमे इसे याद रख पाना हमारे बस की बात नहीं है. इसीलिए हम हमारी वेबसाइट (Hindinut.com) पर हम आपको हर रोज यानी कि तारीख के हिसाब से आज के दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
27 March History In Hindi (27 मार्च का इतिहास)
27 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी एतिहाशिक घटनायो के बारे में पढ़ा होगा जो 27 मार्च के इतिहास से संबधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 27 मार्च को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं.
27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important Events of March 27
- इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को 1668 में ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा था।
- स्पेन और फ्रांस ने 1721 में मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
- अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को 1794 में स्वीकृति दी।
- पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण सन 1841 में न्यूयार्क में किया गया।
- अब्राहम गेस्नर ने 1855 में केरोसिन(मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।
- पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच 1871 में खेला गया।
- बोस्टन से न्यूयार्क के बीच 1884 में पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी।
- इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा 1899 में फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया।
- अमेरिका ने 1901 में फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।
- जापान ने 1933 में लीग अफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।
- यूरोपीय देश लिथुआनिया में 1944 में लगभग दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी।
- अमेरिकी सरकार ने 1956 में कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया।
- सन 1961 में आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
- टेनेरीफ़ में 1977 में दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें तक़रीबन 600 लोग मारे गए थे।
- यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने 1977 में पहली उड़ान भरी।
- ए.एफ़.एम.ए.चौधरी 1982 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त किए गए थे।
- अंतरिक्ष में 1989 में अमेरिका के मिसाइल “रोधी उपग्रह” का परीक्षण विफल हुआ।
- पहला मैक्रो वायरस “मेलिसा” की 1999 में सूचना दी गई।
- रूस ने 2003 में घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
- यासीन मलिक ने 2006 में कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की।
- अंतरिक्ष यान एंडेवर 2008 में पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
27 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 27 March
- 1999 – मुरली श्रीशंकर – भारत के लम्बी कूद के खिलाड़ी हैं।
- 1936 – बनवारी लाल जोशी, भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो दिल्ली के उपराज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश, मेघालय और उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुके हैं।
- 1923 – धर्मपाल गुलाटी – भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी ‘एमडीएच’ के मालिक थे।
- 1923 – लीला दुबे – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान।
- 1912 – विमल प्रसाद चालिहा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
27 मार्च को हुए निधन – Died on 27 March
- 2015 – टी. सैलोओ – उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
- 2000 – प्रिया राजवंश – भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री।
- 1968 – यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।
- 1915 – पंडित कांशीराम, ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे।
- 1898 – सर सैयद अहमद ख़ान, भारतीय बौद्धिक मुस्लिम।
27 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व थियेटर (रंगमंच) दिवस
यह भी पढे : 28 मार्च का इतिहास