आज यानि 3 अप्रैल का इतिहास – 3 April History In Hindi | 3 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ- नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आपको 3 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ– 3 April ka History के बारे में बताने जा रहे है. दोस्तों हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि हमे इसे याद रख पाना हमारे बस की बात नहीं है. इसीलिए हम हमारी वेबसाइट (Hindinut.com) पर हम आपको हर रोज यानी कि तारीख के हिसाब से आज के दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
3 April History In Hindi (3 अप्रैल का इतिहास)
3 अप्रैल को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी एतिहाशिक घटनायो के बारे में पढ़ा होगा जो 3 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 3 अप्रैल को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं.
3 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important Events of April 3
- जोसेफ स्टालिन को 1922 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।
- विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से 1933 में पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।
- जापान ने 1942 में द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
- अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने 1949 में उत्तरी अटलांटिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- राकेश शर्मा 1984 में रुस के अंतरिक्ष यान सोयुज टी 11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
- भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण 1999 में किया।
- संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 2001 को भारत यात्रा पर पहुँचे।
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को 2002 में मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
- नेपाल में माओवादियों ने 2006 में संघर्षविराम की घोषणा की।
- सन 2007 में नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू।
- मेधा पाटकर को 2008 में राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से नवाज़ा गया।
- एप्पल का पहला आईपेड 2010 में मार्केट में आया।
- अर्जेंटीना में 2013 को आई भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुयी।
- कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर 2016 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप को जीता।
- उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में 2017 को 19वां राष्ट्रमंडल वानिकी सम्मेलन शुरू हुआ।
3 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 3 April
- 1903 – कमलादेवी चट्टोपाध्याय – समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।
- 1914 – सैम मानेकशॉ – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
- 1918 – ओलेस गोनचार, प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार।
- 1929 – निर्मल वर्मा- साहित्यकार
- 1931 – मन्नू भंडारी- साहित्यकार
- 1954 – डॉ. के. कृष्णास्वामी- राजनेता और फिजीशियन
- 1955 – हरिहरन- गायक
- 1958 – जया प्रदा- अभिनेत्री
3 अप्रैल को हुए निधन – Died on 3 April
- 1325 – निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत।
- 1680 – शिवाजी- मराठा साम्राज्य के संस्थापक
- 2010 – अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
- 2017 – किशोरी अमोनकर – हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
यह भी पढे : 4 अप्रैल का इतिहास