Abhishek Sharma Biography In Hindi | अभिषेक शर्मा की जीवनी

Abhishek Sharma Biography, Wiki, Height, Age, Family, Net Worth, IPL Team



अभिषेक शर्मा का जन्म 04 सितम्बर 2000 पंजाब के खूबसूरत शहर अमृतसर में हुआ था। अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते हुए युवा खिलाडियों में से एक है। अभिषेक शर्मा के आलराउंडर खिलाडी हैं। अभिषेक शर्मा बाएं हाथ के गेंदबाज और बाएं हाथ से तेजतरार बल्लेबाजी के जाने जाते है। अभिषेक शर्मा अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2018 के विजेता टीम के अहम सदस्यों में से एक थे।


Abhishek Sharma Biography In Hindi | अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय 

पूरा नाम  अभिषेक शर्मा
उपनाम  अभि
जन्मतिथि  4 oct 2000
जन्म स्थान अमृतसर पंजाब
पेशा क्रिकेटर
हाइट  5 फुट 7 इंच , 1.70 मीटर
गेंदबाजी लेफ्ट हैंड स्पिन
राष्ट्रीयता भारतीय
राशि  कन्या
धर्म  हिन्दू

Abhishek Sharma Family (अभिषेक शर्मा का परिवार) 

अभिषेक शर्मा का जन्म 04 सितम्बर 2000 पंजाब के खूबसूरत शहर अमृतसर में हुआ था। उनके पिता का नाम राज कुमार शर्मा और उनकी माता का नाम मंजू शर्मा है। उनकी दो बहन भी जिनका नाम कोमला शर्मा और सानिया शर्मा है।


अभिषेक शर्मा Cricket Career की शुरुआत

अभिषेक शर्मा बचपन से ही क्रिकेट में रूचि रखते थे। क्रिकेट से जुड़े सभी गुण इनके अंदर पहले से ही थे। यह विलक्षित प्रतिभा के धनी थे। इन्होने अपनी प्रतिभा से उस समय सबको चौका दिया।जब पंजाब की तरफ से खेलते हुए (Vijay Merchant Trophy 2015-16) के U-16 टीम में abhishek sharma ने सात मैचों की 12 परियों में 1200 रन बना डालें। यही नहीं सात मैचों की 12 परियों में 57 विकेट भी लिए। इनके इस आल राउंडर प्रदर्शन से BCCI द्वारा बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन के लिए राजसिंह डोंगर आवर्ड से सम्मानित किया गया। अभिषेक शर्मा के नाम भारतीय अंडर 19 टीम के सबसे युवा कप्तान का रिकार्ड दर्ज है। यह अंडर 19 के सबसे कम उम्र के कप्तान बने थे। इनके पिता राज कुमार शर्मा एक क्रिकेटर थे लेकिन उनका सपना भारतीय टीम में खेलना था जो पूरा नहीं हो सका।


अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का रणजी में डेब्यू

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की मेहनत और काबिलियत रंग लायी। और 5 फरवरी 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी से list-A मैच में डेब्यू किया। यह सिलसिया यही नहीं रुका और 6 अक्टूबर 2017 को रणजी ट्रॉफी में अपना पदार्पण किया।

अभिषेक शर्मा का आईपीएल करियर (Abhishek Sharma IPL Career)

अभिषेक शर्मा को 2018 आईपीएल नीलामी में, दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने 55 लाख रूपए की कीमत पर खरीदा था। उन्होंने आईपीएल में 12 मई 2018 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले आईपीएल मैच में ही 19 गेंदों में 46 नाबाद रन बनाये थे। 2021 मे वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे


अभिषेक शर्मा के बारे में महत्वपूर्ण रोचक तथ्य

  • अभिषेक शर्मा के पिता, राज कुमार शर्मा एक पूर्व क्रिकेटर हैं और खेल कोटा पर अमृतसर में बैंक ऑफ इंडिया के साथ कार्यरत हैं। वह पंजाब के पूर्व जूनियर चयनकर्ता भी हैं।
  • वर्तमान में वह वर्ष 2001 में 16 साल, 85 दिनों की उम्र में दिल्ली में प्रथम श्रेणी की शुरुआत करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है।
  • बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी के पहले मैच में उन्होंने 102 रन बनाए थे।
  • अभिषेक शर्मा ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाया और ढेरों कीर्तिमान बना डाले।
  • पंजाब टीम की तरफ से खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 7 मैचों की 12 पारियां में इस टूर्नामेंट में कुल 1200 रन बना डाले। यह टूर्नामेंट दिसंबर 2015 से जनवरी 2016 के बीच खेला गया था।
  • अभिषेक के ही नाम इस टूर्नामेंट में बेस्ट स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 111.94 की औसत से रन बनाए थे।
  • अभिषेक ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए थे। उन्होंने कुल 7 मैचों की 12 पारियों से 35 छक्के लगाए।
  • अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में 7 मैचों में कुल 6 शतक लगाए थे।
  • अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में 226 रनों की नाबाद पारी खेली जो इस बार की दूसरी सबसे बड़ी पारी रही।
  • अभिषेक ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सिर्फ बल्ले से ही नहीं गेंद से भी कमाल किया था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 57 विकेट लिए थे।
  • वह 2 प्रतिष्ठित बीसीसीआई पुरस्कारों लेने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी बने: अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी  (2015-2016) में उच्चतम स्कोरर और उसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए उन्हें राज सिंह डुंगरपुर पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते है।
  • दिसंबर 2016 में, उन्होंने श्रीलंका में आयोजित युवा एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय अंडर -19 टीम का नेतृत्व किया।
  • साल 2018 आईपीएल नीलामी में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने ख़रीदा था।



यह भी पढे :

आवेश खान का जीवन परिचय

प्रियम गर्ग का जीवन परिचय

इशांत शर्मा का जीवन परिचय

Leave a Comment