Aiden Markram Biography, Wiki, Age, IPL Team, Career, Nationality, Birth Place, Net Worth, Height
ऐडन मार्करम साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर हैं, ऐडन मार्करम का पूरा नाम ऐडन काइल मार्करम है. उनका जन्म साउथ अफ्रीका में सेंचुरियन में 4 अक्टूबर, 1994 को हुआ था। एडेन मार्कराम एक साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर है, जो एक बेस्टमैन है, ये आईपीएल (IPL) में पंजाब किंग की और से खेलते है। Aiden Markram एक नई उम्र के खिलाड़ी है इनकी उम्र 26 वर्ष है, ये दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल है, ये अब तक दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका U19, नेल्सन मंडेला बे स्टार्स, दक्षिण अफ्रीका A, डरहम, पार्ल रॉक्स, हैम्पशायर, पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके है। इन्होंने सितंबर 2017 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, इससे पहले ये दक्षिण अफ्रीका U19 के कप्तान रह चुके है।
Aiden Markram Biography In Hindi | ऐडन मार्करम का जीवनी
नाम | ऐडन मार्करम |
पूरा नाम | ऐडन काइल मार्करम |
जन्म स्थान | सेंचुरियन, साउथ अफ्रीका |
जन्म तिथि | 4 अक्टूबर, 1994 |
पेशा | क्रिकेटर |
ऐडन मार्करम का घरेलू क्रिकेट करियर
मार्कराम ने अपना पहला डेब्यू 9 अक्टूबर 2014 को नॉर्दर्न क्रिकेट टीम में दक्षिण पश्चिमी जिलों के खिलाफ किया था। 2015 में हुए अफ्रीका T20 कप के दौरान भी मार्कराम इसी टीम से जुड़े थे। मई 2017 में मार्कराम का नाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट एनुअल फंक्शन में डोमेस्टिक न्यूकमर की सूची में शामिल था। अगस्त 2017 में हुए T20 ग्लोबल लीग में टीम नेल्सन मंडेला बे स्टार्स में मार्कराम का नाम शामिल था। अक्टूबर 2018 में, मार्कराम का नाम मज़ांसी सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट के चलते टीम पार्ल रॉक्स में शामिल किया गया था। सितंबर 2019 में, मार्कराम का नाम पार्ल रॉक्स टीम में शामिल किया गया था, मज़ांसी सुपर लीग टूर्नामेंट 2019 के लिए।
ऐडन मार्करम का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर
- 2017 जून में, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका टेस्ट स्क्वाड में मार्कराम का नाम शामिल किया गया था, परंतु उन्हें सीरीज में खेलने नही मिला था।
- 2017 में, इन्हे कैप्टन बनाया गया था साउथ अफ्रीका टीम A का जो की इंडिया टीम A के किलाफ था।
- 2017 में, साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में मार्कराम का नाम शामिल था, जो बांग्लादेश के किलाफ खेला जाने वाला था। मार्कराम ने अपना टेस्ट डेब्यू 28 सितंबर 2017 को बंगलादेश के किलाफ किया था।
- अक्टूबर 2017 में, मार्कराम को ODI में हाशिम अमला की जगह बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) टीम में शामिल किया गया। जहां उन्होंने 22 अक्टूबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू मैच में उन्होंने 66 रन की पारी खेली और 2 विकेट लिए थे।
एडेन मार्कराम की शानदार प्रदर्शन
- 6 अक्टूबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में मार्कराम ने 186 गेंदों पर 143 रन की एक बेहद शानदार पारी खेली थी।
- दिसंबर 2017 में, मार्कराम ने अपना दूसरा टेस्ट शतक बनाया, साउथ अफ्रीका के मार्कराम एक मात्र खिलाड़ी है जिन्होंने अपने पहले तीन टेस्ट मैचों में दो शतक बनाया है।
- 30 मार्च 2018 में, मार्कराम ने अपने कैरियर का सबसे ज्यादा स्कोर बनाया था, मार्कराम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच के पहले दिन 152 रन की शानदार पारी खेली थी।
यह भी पढे : प्रियम गर्ग का जीवन परिचय