CDS Anil Chauhan Biography In Hindi, Wiki, Age, Education, Family, Caste, Wife, Birthplace
Lt General Anil Chauhan Biography in Hindi- भारत सरकार ने बुधवार 28 सितंबर को लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को देश का दूसरा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाने का फैसला लिया है। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के बाद सीडीएस का पद काफी लंबे समय से खाली पड़ा था। जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर क्रैश में 8 दिसंबर 2021 में मृत्यु हुई थी। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सीडीएस पद के साथ-साथ भारत सरकार के सेक्रेटरी के रूप में भी नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने भारतीय सेना में रहकर 40 साल तक देश की सेवा की है, उन्होंने सेना के कई पदों पर रहकर जम्मू कश्मीर और नॉर्थईस्ट इंडिया में आतंकवाद विरोधी अभियान मैं काम किया है। तो चलिए जानते हैं लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के बारे में विस्तार से।

Anil Chauhan (CDS) Biography in Hindi | अनिल चौहान का जीवन परिचय
पूरा नाम (Real Name) | अनिल चौहान |
पद | लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) |
जन्मतिथि (Birthdate) | ज्ञात नहीं |
जन्म स्थान (Birth Place) | उत्तराखंड के पौड़ी जिले |
उम्र (Age ) | ज्ञात नहीं |
राशि (Zodiac) | ज्ञात नहीं |
नागरिकता (Citizenship) | भारतीय |
गृह नगर (Hometown) | उतराखंड |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
बेटी का नाम | प्रज्ञा चौहान |
मेडल | परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक |
सीडीएस अनिल चौहान का प्रारंभिक जीवन, करियर और शिक्षा
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने अपनी स्कूली शिक्षा कोलकाता के केंद्रीय विद्यालय से पूरी की जिसके बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी ज्वाइन करी थी। अनिल चौहान गढ़वाल के राजपूत फैमिली ताल्लुक रखते हैं और उनकी एक बेटी है जिसका नाम प्रज्ञा चौहान है। 1981 में अनिल चौहान को 11 गोरखा राइफल मैं कमीशंड किया गया था। 40 साल के अपने करियर में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कई पदों पर रहकर देश की सेवा की है जिसमें से मुख्य द्वार पर उन्होंने जम्मू कश्मीर और नॉर्थईस्ट इंडिया में आतंकवाद विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाई थी। अंगोला में चले यूनाइटेड नेशन के मिशन में भी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने अपनी सेवा दी है।
भारतीय सेना में उनके करियर के दौरान उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (2020), उत्तम युद्ध सेवा पदक (2018), अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
जुलाई 2019 में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को मनोज मुकुंद नरवाने की जगह जीओसी ईस्टर्न कमांड में बनाया गया था। जिसके बाद वह वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ 31 अगस्त 2019 में बने थे। अंत में वह 31 मई 2021 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो गए थे।