Anunay singh Biography In Hindi, Age, Career, IPL Team, Education, Family, Birthplace, Father and Mother, Nationality, Networth
नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल मे बताने वाले है अनुनय सिंह के बारे मे जो एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 3 जनवरी 1993 को बिहार राज्य के वैशाली जिले के सहदेई गाँव में हुआ था | आईपीएल के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलेंगे | उन्होंने 19 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की। उन्होंने 1 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया है। आईपीएल के 15वें सीजन की नीलामी के दूसरे दिन बिहार के वैशाली जिले के ऑल राउंडर अरुनय नारायण सिंह को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
Anunay singh Biography In Hindi | अनुनय सिंह का जीवन परिचय
पूरा नाम | अनुनय नारायण सिंह |
उपनाम | अनुनय सिंह |
जन्म तिथि | 3 जनवरी 1993 |
जन्म स्थान | वैशाली ‘बिहार’ |
उम्र | 29 वर्ष |
जाति | सिंह |
धर्म | सिंह |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | क्रिकेटर |
आईपीएल टीम | राजस्थान रॉयल्स |
अनुनय सिंह का प्रारम्भिक जीवन ( Anunay singh early life )
अनुनय के पिता गोरखपुर पीएसी 26वीं वाहिनी से प्रतिसार निरीक्षक से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका जन्म 3 जनवरी 1993 को बिहार राज्य के वैशाली जिले के एक छोटे से गांव सहदेई गांव में हुआ था। इन्होंने आईपीएल के 15 सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम से खेला था। अनुनय सिंह ऑलराउंडर के तौर पर राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलेंगे। उन्होंने 19 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए अपनी लिस्ट-ए की शुरुआत की। उन्होंने 1 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने 9 नवंबर 2021 को 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए ट्वेंटी 20 की शुरुआत की। फरवरी 2022 में, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2022 IPL टूर्नामेंट की नीलामी में खरीदा था।
अनुनय सिंह का करियर ( Anunay Singh Career )
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिहार से की थी। उन्होंने बताया, ”बचपन से ही क्रिकेट को लेकर एक जुनून था, लेकिन इसको करियर के तौर पर सब कोई नहीं लेता है और मैं भी इसे हॉबी के तौर पर लेकर चल रहा था। उसके बाद धीरे-धीरे लोगों ने और कुछ कोच ने बोला, इसमें प्रतिभा की कमी नहीं है आप इसे आगे भेज सकते हैं।” उसके बाद करीब 13-14 साल की उम्र में मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। मैं क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना के साथ जुड़ गया और मनोज सर की देखरेख में अभ्यास करने लगा लेकिन उस समय बिहार को मान्यता नहीं मिली थी। जिसकी वजह से अनुनय ने दिल्ली का रुख किया।
दिल्ली में अनुनय ने रोहिणी में नरेश जैन की देखरेख में अभ्यास करना शुरू कर दिया था। वहां से उनके खेलने के तरीके में सुधार होने लगा था। उसके बाद उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के कोच अमरनाथ शर्मा सर के पास गए। जहां उन्हें बहुत कुछ नई चीजें सीखने को मिली। उनकी देखरेख में अन्य ने अभ्यास करना शुरू किया और हर दिन और ज्यादा मेहनत करने लगे। दिन-ब-दिन अनुनय की गेंदबाजी में सुधार होने लगा, जिससे उन्हें बहुत फायदा हुआ।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को 2018 में पूर्ण रूप से मान्यता मिल गई थी। अरुनय ने बताया कि मान्यता मिलने से पहले बिहार के कोच ने उनसे संपर्क किया और उन्होंने कहा कि अब बिहार को मान्यता मिलने वाली है। मनोज सर और चुन्नू सर की बात मानकर वह फिर से बिहार आ गए और यहां से लिग खेलना शुरू कर दिया था। लीग के दौरान उनकी परफॉर्मेंस और अच्छी होती गई उसके बाद के टीम के लिए उनका चयन हो गया था। स्टेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उनको बिहार की लिस्ट-ए में खेलने का मौका मिला ।
अनुनय सिंह का आईपीएल करियर (Anunay Singh IPL Career)
आईपीएल के 15वें सीजन की नीलामी के दूसरे दिन बिहार के वैशाली जिले के ऑल राउंडर अनुनय नारायण सिंह को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। बेंगलुरु में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में वैसे तो बिहार के छह खिलाड़ी शामिल हुए हैं, लेकिन सबसे पहले बोली वैशाली के अनुनय नारायण सिंह की लगी। आईपीएल नीलामी प्रक्रिया में अनुनय नारायण सिंह का चयन रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है |
यह भी पढे : प्रियम गर्ग का जीवन परिचय