Basil Thampi Biography In Hindi, Wiki, Age, IPL Team, Career, Education, Net Worth, Birth Place, Family, Wife, Father and Mother
नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे हम आपको बताने वाले है बसील थम्पी का जीवन परिचय के बारे मे जो एक भारतीय क्रिकेटर है। वह दाए हाथ के तेज गेंदबाज है । बसिल थम्पी को आईपीएल 2022 के ऑक्शन मे मुंबई इंडियंस ने इन्हे 20 लाख मे खरीद कर अपने टीम मे शामिल किया है। बसील थम्पी इस बार आईपीएल 2022 मे मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आने वाले है ।
Basil Thampi Biography In Hindi | बसील थम्पी का जीवन परिचय
पूरा नाम | बसील थम्पी |
जन्म तिथि | 11 सितम्बर 1993 |
जन्म स्थान | इमाकूलम, केरल, भारत |
उम्र | 29 वर्ष |
पेशा | क्रिकेटर |
भूमिका | बॉलर |
बल्लेबाजी की शैली | दाए हाथ के तेज गेंदबाज |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
आईपीएल 2022 | मुंबई इंडियंस |
बसील थम्पी का जन्म व प्रारम्भिक जीवन (Basil Thampi Birth and Early Life)
बसील थम्पी एक भारतीय क्रिकेटर है। बसील थम्पी का जन्म 11 सितम्बर 1993 को इमाकूलम, केरल, भारत मे हुआ था। वह दाए हाथ के तेज गेंदबाज है, बसील थंपी ने 6 फरवरी 2015 को 2014-15 के रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी।
बसील थम्पी का आईपीएल करियर (Basil Thampi IPL Career)
बसील थम्पी को फरवरी 2017 में, गुजरात लॉयन्स टीम ने 2017 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए 85 लाख में खरीदा था। इस प्रकार आईपीएल 2017 के सत्र के दौरान, थंपी को “इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड” भी मिला था क्योंकि इन्होंने 12 मैचों में 11 विकेट लिए थे।
इसके बाद साल 2017 के फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान थम्पी को भारतीय टीम के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर रखा गया था।
नवंबर 2017 में, श्रीलंका के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए इनका नाम भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल था लेकिन इन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। जनवरी 2018 में, उन्हें आईपीएल की नीलामी में 2018 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 95 लाख में खरीदा था । और इस बार बसिल थम्पी को आईपीएल 2022 के ऑक्शन मे मुंबई इंडियंस ने इन्हे 20 लाख मे खरीद कर अपने टीम मे शामिल किया है। बसील थम्पी इस बार आईपीएल 2022 मे मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आने वाले है ।
यह भी पढे : प्रियम गर्ग का जीवन परिचय