Chanda Bharti BPSC Topper Biography In Hindi

Chanda Bharti BPSC Topper Biography, Wiki, Age, Hometown, Education, Father, Mother and More


BPSC 65th Result 2021: गुरूवार को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जारी हुए फाइनल रिजल्ट में बांका की बिटिया चंदा भारती (Chanda Bharati) ने टॉप टू में जगह बनाई है। वे मूलभूत से बांका की रहने वाली है। चंदा भारती ने बताया कि उन्हें सफलता की खुशखबरी भाई ने फोन कर सुनाई। अपनी इस कामयाबी पर वे और उनका परिवार गदगद हो उठा है। नवरात्रि के पहले दिन इस शुभ समाचार को सुन सभी मां दुर्गा को धन्यवाद भी कर रहे हैं। बांका की चंदा भारती ने छात्राओं में टाप किया है। बता दें कि टॉप-10 में दो छात्राएं हैं। वहीं रोहतास के गौरव सिंह ने बिहार में टॉप कर दिया है।


Chanda Bharti BPSC Topper Biography In Hindi

पूरा नाम  चंदा भारती
माता का नाम  कुंदन कुमारी
पिता का नाम  विवेकानंद यादव
जन्म स्थान  बिहार के बांका जिला अंतर्गत बरौनी गांव
शिक्षा  10th, 12th, सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक



चंदा भारती ने बताया कि झारखंड के पाकुड़ से डीएवी स्कूल से उन्होंने दसवीं की पढ़ाई पूरी की तथा डीपीएस बोकारो से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद बीआईटी सिंदरी से उन्होंने इंजीनियरिंग किया। उनके तीन भाई हैं तीनों इंजीनियर हैं। पिता विवेकानंद यादव झारखंड के गढ़वा में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

चंदा भारती की इस कामयाबी के बाद पूरे गांव में उल्लास है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार के साथ गांव आना जाना होता है वर्तमान में हुए गया में रेवेन्यू सर्विस में पदस्थापित हैं।


10वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल, पाकुड़ से 2010 में पूरा किया. वहीं, 12वीं की पढ़ाई डीपीएस बोकारो से की. इसके बाद BIT सिंदरी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. चंदा भारती ने दूसरे प्रयास में BPSC में सफलता प्राप्त की है. चंदा भारती के पिता विवेकानंद यादव सहायक अभियंता गढ़वा में पदस्थापित हैं. माता कुंदन कुमारी हैं.


परिवार में तीन भाई हैं. चंदा भारती का पैतृक आवास बिहार के बांका जिला अंतर्गत बरौनी गांव में है, लेकिन पिता झारखंड के पाकुड़, कोडरमा, गढ़वा समेत अन्य जिलों में पदस्थापित रहे हैं. इस कारण चंदा की पढ़ाई झारखंड में ही हुई है.

यह भी पढे : गौरव सिंह BPSC टॉपर का जीवन परिचय 

1 thought on “Chanda Bharti BPSC Topper Biography In Hindi”

Leave a Comment