IPL 2022, RR vs DC: कल के मैच का हाई वोल्टेज ड्रामा, जब बीच मैदान में चहल ने कुलदीप से की धक्का-मुक्की, देखें वीडियो
DC vs RR: शुक्रवार को खेले गए आईपीएल के मैच मे दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया। मैच नो बॉल विवाद के कारण चर्चा में है। इस में कुछ ऐसा हुआ जो नहीं होना चाहिए था। आखिरी ओवर में 36 रन बनाने थे। यानी जीत के लिए हर बॉल पर छक्का जरूरी हो गया था। आखिरी ओवर ओबेड मैकॉय ने किया, जबकि क्रीज पर रोवमैन पावेल और कुलदीप यादव थे।IPL की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- Hindinut.com/ipl
रोवमैन ने मैकॉय की शुरुआती 3 बॉल पर तीन लंबे छक्के जमा दिए। यहीं तीसरी बॉल पर डगआउट में बैठे ऋषभ पंत ने विरोध करते हुए इसे कमर से ऊपर वाली नो-बॉल बताया, लेकिन अंपायर ने नो-बॉल नहीं दिया। जिसके बाद पंत इशारा कर के दोनों बल्लेबाजों को बुला रहे थे। कुलदीप पंत के बुलाए जाने के बाद लौटने लगे लेकिन चहल बीच में आ गए और उन्हें रोक दिया।
यह भी पढे: फ्री मे IPL 2022 लाइव देखने वाले Apps
Meanwhile Chahal & Kuldeep #pant #noball #IPL20222 #chahal pic.twitter.com/W4Q7ILAeD0
— Santosh (@Santosh33237443) April 22, 2022
चहल कुलदीप को पकड़ रहे थे और उन्हें क्रिज की तरफ धकेल रहे थे। वीडियो वायरल हो रहा है।
इसी मैच के आखिरी ओवर में नोबॉल विवाद भी हुआ था। इस दौरान ऋषभ पंत ने गुस्से में अपने बल्लेबाजों को वापस बुलाने का इशारा किया था। इसके लिए उन्होंने आमरे को मैदान पर भेज दिया। पंत का साथ शार्दूल ठाकुर भी दे रहे थे इसलिए उन्हें भी दोषी माना गया है। कप्तान पंत पर मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही प्रवीण आमरे पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। वहीं शार्दूल ठाकुर पर मैच फीस का 50% का जुर्माना लगाया गया है।
यह भी पढे : IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 की अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें