Deepesh Bhan Biography in Hindi, Wiki, Age, Religion, Wife ,Marriage, TV Show, Death ,Family, Bhabhi Ji Ghar Par Hain
टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभाकर लोकप्रियता का शिखर छूने वाले एक्टर दीपेश भान का 41 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको दीपेश भान का जीवन परिचय के बारे मे जानकारी देने वाले है।
Deepesh Bhan Biography in Hindi | दीपेश भान का जीवन परिचय
नाम (Name) | दीपेश भान |
जन्मतिथि (Date of Birth) | 11 मई 1981 |
जन्म स्थान (Birth place) | नई दिल्ली, भारत |
उम्र (Age ) | 41 साल (साल 2022 ) |
गृहनगर (Hometown) | नई दिल्ली, भारत |
राशि (Zodiac Sign) | वृषभ |
धर्म (Religion) | हिन्दू धर्म |
शिक्षा (Education ) | बी ० ए |
नागरिकता(Nationality) | भारतीय |
लंबाई (Height) | 5 फ़ीट 8 इंच |
वजन (Weight ) | 65 किग्रा |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
आंखो का रंग (Eye Color) | काला |
पेशा (Profession) | अभिनेता |
शुरुआत (Debut ) | फिल्म: फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ (2007) |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | शादीशुदा |
शादी की तारीख (Marriage Date ) | साल 2019 |
मृत्यु की तिथि | 22 जुलाई 2022 |
मृत्यु का स्थान | मुंबई |
मृत्यु का कारण | क्रिकेट खेलते हुए अचानक गिर जाना |
दीपेश भान का प्रारम्भिक जीवन व शिक्षा
दीपेश भान का जन्म दिल्ली में 11 मई 1981 को हुआ था। दीपेश की शिक्षा की बात करे तो दीपेश ने बीए की डिग्री प्राप्त की हुई थी। इनकी शादी मई 2019 मे हुई थी । इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। मलखान का किरदार निभाने से पहले दीपेश कई सारे सीरियल में काम कर चुके हैं। हालांकि उन्हें पहचान भाभी जी घर पर है मे मलखान के रोल से ही मिली। दीपेश इससे पहले 5 और सीरियल में नजर आ चुके हैं।
दीपेश भान से जुड़े कुछ तथ्य
- एक्टर दीपेश भान टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ से काफी पॉपुलर हुए.
- दीपेश भान ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म फालतू उटपटांग चटपटी कहानी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी.
- दीपेश भान को क्रिकेट का बेहद शौक था. लेकिन ये शायद किसी को नहीं पता था कि वो क्रिकेट खेलते हुए ही जीवन को अलविदा कह देंगे.
- 41 साल के दीपेश की 3 साल पहले शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है. उनके साथ काम करने वाले कलाकार सदमें में हैं और शोक जता रहे हैं.
- दीपेश भान ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ भी काम किया है. दीपेश, आमिर खान के साथ टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के विज्ञापन में साथ देखे गए.
- दीपेश फिटनेस को लेकर कीफी सजग थे. वो जिम करते हुए फोटो और वीडियो भी शेयर करते थे.
दीपेश भान का मृत्यु (Deepesh Bhan Death)
टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभाकर लोकप्रियता का शिखर छूने वाले एक्टर दीपेश भान का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को क्रिकेट खेलते वक्त दीपेश भान भाग गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अचानक आई दीपेश के निधन की खबर पर उनके फैंस को यकीन नहीं हुआ। जब ये खबर पुष्ट हो गई तो उनके फैंस और साथी कलाकार शोक में डूब गए। शो में मलखान के साथी टीका का रोल करने वाले एक्टर वैभव माथुर ने इस खबर को कन्फर्म किया है।