दिल्ली कैपिटल्स ने किया कप्तान का ऐलान, बोर्ड ने ट्वीट कर दी जानकारी

IPL 2023 :आईपीएल का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहती है । दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाईजी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन को शुरू होने में अब बस कुछ ही महीनों का समय बचा है। मार्च के महीने से आईपीएल 2023 (IPL 2023) का आगाज हो जाएगा। 2 महीने तक चलने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट में विश्व के सभी बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आने वाले है ।

पिछले साल ही आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ था। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाईजी के लिए एक बड़ी खबर आई है। उनके खिलाड़ी को आईपीएल 2023 से पहले कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। आइए जानते हैं।

Rovman Powell को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वेस्टइंडीज क्रिकेट में बड़े बदलाव हुए हैं। व्हाइट बॉल कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कप्तानी छीन ली है। उनकी जगह टी20 और वनडे में 2 अलग-अलग कप्तान नियुक्त किए गए हैं।

वनडे में वेस्टइंडीज की कमान विकेटकीपट बल्लेबाज शाई हॉप (Shai Hope) को दी गई है तो वहीं टी20 में अब रोवमन पॉवेल (Rovman Powell) टीम की कप्तानी करेंगे। आपको बता दें निकोलस पूरन की कप्तानी में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

Delhi Capitals को भी है कप्तान की तलाश

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लग चुका है। दिल्ली के कप्तान और टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक्सीडेंट हो गया है जिस वजह से वो इस साल के आईपीएल सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स को ऐसे में अब नए कप्तान की तलाश है। टीम में पहले से ही अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) मौजूद हैं। जो कि पूर्व में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब भी जितवा चुके हैं।

वहीं अब टीम के पास रोवमन पॉवेल के रूप में नया कप्तानी का विकल्प भी आ गया है। आपको बता दें अभी हाल में हुई इंटरनेशनल लीग टी20 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाईजी की टीम दुबई कैपिटल्स की भई कप्तानी की थी।

Leave a Comment