IPL 2022, MI vs LSG: 15 करोड़ में बिकने वाले ईशान किशन को सोशल मीडिया पर पड़ रही हैं गालियां, एक नजर पिछली पांच पारियों पर
IPL 2022 नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन अभी तक टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ईशान किशन के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत तो बहुत शानदार हुई थी, लेकिन पिछली 5-6 पारियों से ईशान का बल्ला बिल्कुल शांत है। इस सीजन के शुरुआती दो मैचों में ईशान ने 81 और 54 रन की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद से उनके बल्ले से रन निकलने बंद हो गए। रविवार को भी लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में ईशान किशन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इन 8 रनों के लिए ईशान ने 20 गेंदे खेली थी। IPL की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- Hindinut.com/ipl
मुंबई के लिए अभी तक रोहित शर्मा का फॉर्म सिरदर्द बना हुआ था, लेकिन अब ईशान किशन का भी आउट ऑफ फॉर्म रहना आगे के मैचों के लिए चिंता वाली बात है। ईशान किशन की अगर पांच पिछली पारियों पर नजर डाली जाए तो समझ आएगा कि वो रनों के लिए कैसे जूझ रहे हैं। ईशान ने पिछली पांच पारियों में सिर्फ 50 रन बनाए हैं। स्कोर की बात की जाए तो पिछली पांच पारियों में ईशान के बल्ले से 26, 3, 13, 0 और 8 यही रन निकले हैं। आपको बता दें कि ईशान किशन इस साल की नीलामी में सवा 15 करोड़ रुपए में सबसे महंगे बिके थे। ईशान की सोशल मीडिया पर खिंचाई रविवार को लखनऊ के खिलाफ खेली गई उनकी पारी को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई हुई। सोशल मीडिया पर मुंबई के फैंस ने ईशान को खूब गालियां दी। फैंस ने कहा कि मुंबई ने ईशान को खरीदकर अपने पैसे की बर्बादी की है। आप भी देखिए ईशान किशन को लेकर बनने मीम्स
यह भी पढे: KGF Chapter 2 Full Movie in Hindi 720p
यह भी पढे : IPL 2022: इस सीजन मे 1 मैच तक खेलने को तरस रहे ये 3 खिलाड़ी, लिस्ट मे चैंपियन कप्तान भी शामिल
Mukesh Ambani after seeing Ishan Kishan failing to score runs #MIvsLSG #IPL2022 #Ishankishan pic.twitter.com/2lSpJEbvCr
— Vishal Deshmukh (@vishald1290) April 24, 2022
MI Players After Ishan Kishan Dismissal. #MIvsLSG pic.twitter.com/fmONjlzcAG
— Babu Bhaiya (@Shahrcasm) April 24, 2022
Mumbai Indians after ishan Kishan's performance #LSGvsMI pic.twitter.com/r9aR1k20iZ
— saif shaikh (@saifs_99) April 24, 2022
15 crore justify karte hue ishan kishan#HilaDenge pic.twitter.com/pRzkHcFbPs
— Arun Lol (@dhaikilokatweet) April 22, 2022
यह भी पढे : IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 की अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें
आज के मैच मे दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह