Wednesday, February 8, 2023
Hindinut.com
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindinut.com
No Result
View All Result
  • Home
  • Web Stories
  • BIOGRAPHY
  • HEALTH
  • FESTIVALS
  • LIFESTYLE
  • MAKE MONEY ONLINE
  • TECHNOLOGY
Home BIOGRAPHY

Gautam Adani Bioraphy In Hindi | गौतम अडानी का जीवन परिचय

Hindinut by Hindinut
August 24, 2022
in BIOGRAPHY
0
Gautam Adani
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gautam Adani Bioraphy In Hindi, Wiki, Age, Son, Family, Wife, Father and Mother, Career, Networth, 

गौतम अडानी एक भारतीय उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति हैं. वह अडानी ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक हैं. गौतम अडानी दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं. गौतम अडानी उन चुनिंदा उद्योगपतियों में शामिल हैं, जो फर्श से उठकर अर्श तक अपनी कामयाबी को बुलंदियों पर ले जाते हैं। गौतम अडानी आज भारत के सबसे सफल उद्योगपति में से एक हैं, जिन्होंने अपने जीवन में कई मुश्किल परिस्थितिओ का सामना किया है, लेकिन आज गौतम अडानी ने अपने उद्योग को बेहद कम समय में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति रहे, यह उनकी मेहनत ही है, जो इन्हें इतना महान बनाती है। तो चाइये जानते हैं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बनने की कहानी।

Contents hide
1 Gautam Adani Bioraphy In Hindi | गौतम अडानी का जीवन परिचय
2 गौतम अडानी का जन्म एवं प्रारम्भिक जीवन
2.1 गौतम अडानी का परिवार (Gautam Adani Family )
2.2 गौतम अडानी की शिक्षा (Gautam Adani Education)
2.3 गौतम अडानी का करियर (Gautam Adani Career)
2.4 गौतम अडानी का बिज़नेस एवं कंपनियाँ (Gautam Adani Business and Companies)
2.5 गौतम अडानी की कुल संपत्ति (Gautam Adani Net Worth 2022)
3 गौतम अडानी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Gautam Adani Bioraphy In Hindi | गौतम अडानी का जीवन परिचय

पूरा नाम (Real Name) गौतम शांतिलाल अडानी
प्रसिद्दि (Famous For ) अदानी ग्रुप के संस्थापक
जन्मतिथि  (date of birth) 24 जून 1962
जन्म स्थान (Birth Place) अहमदाबाद, गुजरात, भारत
उम्र (Age ) 59 (साल 2022 में )
स्कूल (School ) शेठ चिमनलाल नगीनदास विद्यालय स्कूल,
अहमदाबाद, भारत
कॉलेज (College ) गुजरात विश्वविद्यालय, भारत
शिक्षा  (Educational ) वाणिज्य में स्नातक शुरू किया
(द्वितीय वर्ष में छोड़ दिया)
नागरिकता (Citizenship) भारतीय
गृह नगर (Hometown) अहमदाबाद, भारत
धर्म (Religion) जैन धर्म
जाति (cast ) बनिया
राशि (Zodiac) कर्क राशि
लम्बाई (Height) 5 फ़ीट 6 इंच
वजन (Weight ) 85 किग्रा
आँखों का रंग (Eye Color) काला
बालो का रंग( Hair Color) काला
पेशा (Occupation) अदानी समूह के अध्यक्ष, संस्थापक
वैवाहिक स्थिति Marital Status विवाहित
शादी की तारीख (Marriage Date ) $90.1 अरब (1/14/22 के अनुसार) फोर्ब्स
संपत्ति (Net Worth ) साल 1998

गौतम अडानी का जन्म एवं प्रारम्भिक जीवन 

गौतम अडानी का पूरा नाम गौतम शांतिलाल अडानी है। इनका जन्म 24 जून 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था यह गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इनके पिता का नाम शांतिलाल अडानी है, जो एक छोटे से कपड़े का व्यापार करते थे। तथा उनकी माता का शांताबेन है। अगर बात की जाए गौतम अडानी की शुरुआती पढ़ाई की तो उन्होंने अहमदाबाद के सेठ चिमनलाल नागिनदास विद्यालय में स्कूल की पढ़ाई की और बाद में गुजरात विश्वविद्यालय में स्नातक की डिग्री के लिए दाखिला लिया किंतु किसी कारणवश उन्होंने दूसरे वर्ष के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी, क्योंकि उन्हें व्यवसाय में काफी दिलचस्पी थी। जिसके बाद उन्होंने अपना कैरियर पर ध्यान केंद्रित कर अपने व्यवसाय की ओर ध्यान दिया।

गौतम अडानी का परिवार (Gautam Adani Family )

पुरा नाम  गौतम शांतिलाल अडानी 
पिता का नाम  शांतिलाल अडानी 
माता का नाम  शांताबेन
बहन  ज्ञात नहीं 
पत्नी का नाम  प्रीति अडानी 
बेटे का नाम  करण अडानी और
जीत अडानी
बेटी का नाम  ज्ञात नहीं 

गौतम अडानी की शिक्षा (Gautam Adani Education)

आप सोच रहे होंगे कि, इतने बड़े बिजनेसमेन हैं तो इनकी शिक्षा भी अच्छे स्कूल-कॉलेज से हुई होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, गौतम अडानी की शुरूआती शिक्षा सेठ चिमनलाल नागिदास स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने गुजरात यूनिवसिर्टी से कोमर्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू की। लेकिन किसी कारण वो ग्रेजुएशन पूरी नहीं कर पाए और बीच में पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद वो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए मुंबई आए। जब वो मुंबई पहुंचे तो उनकी जेब में केवल 100 रूपये ही थे।

गौतम अडानी का करियर (Gautam Adani Career)

खुद के बिजनेस करने की चाह ने उन्हें बेहद कम उम्र में ही 1978 में मुंबई पहुंचा दिया जहां उन्होंने डायमंड सॉर्टर के रूप में 3 सालों तक कार्य किया। 1981 में गौतम के बड़े भाई मनसुखभाई अडानी ने प्लास्टिक यूनिट खरीदी और गौतम को ऑपरेशन मैनेज करने के लिए प्रस्ताव दिया जो आगे चलकर पॉलीविनाइल के माध्यम से ग्लोबल व्यापार करने में पहली सीढ़ी के रूप में शामिल हुआ। 1985 से गौतम ने स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के लिए पॉलिमर का आयात करना शुरू किया। उन्होंने 1988 में अदानी एक्सपोर्ट्स की स्थापना की। वर्तमान में इसे अडानी इंटरप्राइजेज के नाम से जाना जाता है और यह कंपनी एग्रीकल्चर और पावर कमोडिटी में व्यापार करती है।

90 के दशक में अडानी के बिजनेस ने काफी विस्तार किया और उन्होंने टेक्सटाइल और एग्रो प्रोडक्ट्स में भी ट्रेड करना शुरू कर दिया। अडानी पावर की नींव 1996 में रखी गई जो अडानी ग्रुप के पावर बिजनेस का एक महत्वपूर्ण अंग है। अडानी पावर के पास लगभग 4620 कैपेसिटी के थर्मल पावर प्लांट हैं जो देश का सबसे बड़ा थर्मल पावर प्रोड्यूसर है। उन्होंने 2006 में पावर जनरेशन बिजनेस में भी एंट्री कर ली। 90 के दशक में अडानी के बिजनेस ने काफी विस्तार किया।

गौतम अडानी का बिज़नेस एवं कंपनियाँ (Gautam Adani Business and Companies)

  • साल 1985 में उन्होंने छोटे स्तर पर पोलिमय का आयात शुरू किया। जिसके बाद उन्होंने 1988 में अदानी एक्सपोर्ट की नींव रखी जो आज पूरी दुनिया में अडानी एंटरप्राइजेज के नाम से जानी जाती है। ये भारत की सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी है। जो एग्रीकलर और इलेक्रिट्रसिटी के क्षेत्र में काम करती है।
  • साल 1991 ग्लोबलाइजेशन का दौर गौतम अडानी के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ। जिसमें उन्होंने मेटल्स, टेक्सटाइल और एग्रीकलचर प्रोड्क्ट की शुरूआत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करनी शुरू की। साल 1994 में गुजरात सरकार ने मुंद्रा पोर्ट के मैनेजमेंट को प्राइवेट कंपनियों के लिए खोला तो इस अवसर को भी गौतम अडानी ने लपक लिया।
  • साल 1995 में उन्होंने अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड खोली। जो आज के समय में देश की सबसे बड़ी प्राइवेट मल्टी पोर्ट ओपरेटर कंपनी में से एक है। 210 मिलियन टन कार्गो संभालने वाले मुंद्रा पोर्ट का पूरा जिम्मा आज भी उनके पास है।
  • इसके बाद उन्होंने 1996 अडानी पॉवर कंपनी की शुरूआत की इसके साथ ही उन्होंने एक नई फीलड में कदम रखा वो है एनर्जी सैक्टर। जिसके बाद आज वो देश की सबसे बड़ा प्राइवेट थर्मल पॉवर प्लांट चला रहे हैं जिसकी क्षमता 4620 मेगावाट है।
  • साल 2006 से 2012 में उन्होंने बिजली उत्पादन के क्षेत्र को देश के बाद अन्य देशों में विस्तृत किया।
  • साल 2020 में गौतम अडानी ने सोलर एनर्जी और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में एक नई शुरूआत की। मई में सौर ऊर्जा निगम द्वारा आयोजित नीलामी में उन्होंने करीबन 6 मिलियन यूएस डॉलर लगाए और इस प्रोजेक्ट को हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने ग्रीन एनर्जी के फीलड में 8000 मेगावाट की फोटोवोल्टिक बिजली प्रोजेक्ट की शुरूआत की।
  • साल 2021 में अडानी ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी भी अपने नाम की। जिसके बाद वो मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।
  • साल 2022 में भी वो मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ देश के सबसे अमीर बिजनेसमेन के पायेदान पर बरकरार हैं।

गौतम अडानी की कुल संपत्ति (Gautam Adani Net Worth 2022)

  • साल 2021 के नवंबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स साबित हुए हैं। एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि, रिलायंस इंडस्ट्री की 2 करोड़ की डील खत्म होने के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आई जिसके बाद अडानी ग्रुप पहले नंबर पर आ गया।
  • इससे पहले ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स ने अडानी की नेटवर्थ 88.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है ये जानकारी सामने लाई गई थी। जो मुकेश अंबानी से महज 2.2 बिलियन डॉलर कम थी।
  • वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 के आकड़ों के हिसाब से गौतम अडानी की कुल संपत्ति 5 लाख 6 हजार करोड़ रुपये दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट में इनकी दैनिक कमाई के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि, ये करीब 1002 करोड़ रूपये रोजाना है।
  • साल 2022 की शुरुआत की बात करें तो आज के समय में गौतम आदनी की कुल संपत्ति 9,010 करोड़ यूएसडी तक पहुँच चुकी है. और ये देश के सबसे अमीर बिजनेसमेन में मुकेश अंबानी को भी हरा चुके हैं.

गौतम अडानी के बारे में कुछ रोचक तथ्य 

2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान, वह ताज होटल में थे. बाद में उन्हें सकुशल बचा लिया गया था।

1998 में, गौतम अडानी का अपहरण कर लिया गया था और फिरौती के बदले उन्हें बंधक बना लिया गया था. बाद में बंधकों को पैसे दिए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

28 मई 2022 तक, वह फोर्ब्स के अनुसार 105.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिससे वह दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

अडानी समूह के विविध व्यवसायों में बंदरगाह प्रबंधन, बिजली उत्पादन और पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, खनन, हवाईअड्डा संचालन, प्राकृतिक गैस, खाद्य प्रसंस्करण और बुनियादी ढांचा शामिल हैं।

अडानी समूह का सालाना राजस्व 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

अडानी समूह 50 देशों में 70 स्थानों पर संचालन करता है।

अप्रैल 2021 में, अडानी समूह बाजार पूंजीकरण में US$100 बिलियन को पार करने वाला तीसरा भारतीय समूह बन गया।

अप्रैल 2022 में अडानी समूह  200 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बाजार पूंजीकरण को पार कर टाटा समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाद ऐसा करने वाला तीसरा भारतीय समूह बन गया।

Tags: gautam adanigautam adani biography
Hindinut

Hindinut

RelatedPosts

Harshit Rana Biography In Hindi | हर्षित राणा का जीवन परिचय

by Hindinut
February 4, 2023
0

Harshit Rana Biography In Hindi, Wiki, Age, Family, Father, Education, Career, Birthplace, Bowling Style, Batting Style, IPL, Networth, Girlfriend  नमस्कार...

Sonu yadav biography

Sonu Yadav Biography In Hindi | सोनू यादव का जीवन परिचय

by Hindinut
February 4, 2023
0

Sonu Yadav Biography In Hindi, Wiki, Age, Family, Father, Education, Career, Birthplace, Bowling Style, Batting Style, IPL, Networth, Girlfriend  नमस्कार...

Swapnil Singh Biography

Swapnil Singh Biography In Hindi | स्वप्निल सिंह का जीवन परिचय

by Hindinut
February 4, 2023
0

Swapnil Singh Biography In Hindi, Wiki, Age, Family, Father, Education, Career, Birthplace, Bowling Style, Batting Style, IPL Career, Networth, Girlfriend ...

sai sudrshan biography

Sai Sudrshan Biography In Hindi | साई सुदर्शन का जीवन परिचय

by Hindinut
February 4, 2023
0

Sai Sudrshan Biography In Hindi, Wiki, Age, Family, Father, Education, Career, Birthplace, Bowling Style, Batting Style, IPL Career, Networth, Girlfriend ...

Rajan Kumar Biography In Hindi

Rajan Kumar Biography In Hindi | राजन कुमार का जीवन परिचय

by Hindinut
February 1, 2023
0

Rajan Kumar Biography In Hindi, Wiki, Age, Family, Father, Education, Career, Birthplace, Bowling Style, Batting Style, IPL Career, Networth, Girlfriend ...

Avinash Singh Biography

Avinash Singh Biography In Hindi | अविनाश सिंह का जीवन परिचय

by Hindinut
February 1, 2023
0

Avinash Singh Biography In Hindi, Wiki, Age, Family, Father, Education, Career, Birthplace, Bowling Style, Batting Style, IPL Career, Networth, Girlfriend ...

Stay Connected test

  • 86.8k Followers
  • 23.7k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Harshit Rana Biography In Hindi | हर्षित राणा का जीवन परिचय

February 4, 2023
Mumbai Indians

IPL 2023 शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस मे एंट्री करेगा ये घातक गेंदबाज,

February 4, 2023
rajasthan royals

IPL 2023: 20 साल से सूने पड़े मैदान में राजस्थान रॉयल्स बना रही मैच कराने की योजना

February 3, 2023
Sonu yadav biography

Sonu Yadav Biography In Hindi | सोनू यादव का जीवन परिचय

February 4, 2023

Recent News

Harshit Rana Biography In Hindi | हर्षित राणा का जीवन परिचय

February 4, 2023
Mumbai Indians

IPL 2023 शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस मे एंट्री करेगा ये घातक गेंदबाज,

February 4, 2023
rajasthan royals

IPL 2023: 20 साल से सूने पड़े मैदान में राजस्थान रॉयल्स बना रही मैच कराने की योजना

February 3, 2023
Sonu yadav biography

Sonu Yadav Biography In Hindi | सोनू यादव का जीवन परिचय

February 4, 2023

hindinut.com एक हिंदी ब्लॉग हैं, Hindinut पर आपको Career, Technology, Internet, Success Stories, Jobs, Mobile Tutorial  से संबंधित जानकारी मिलता है, इस ब्लॉग का मुख्य उद्देश्य पैसे कामना नहीं है, बल्कि बेहतर से बेहतर कंटेंट देना है।

Contact Us

hindinut@gmail.com

Browse by Category

  • AWARDS
  • BIOGRAPHY
  • Blogging
  • CHHATH PUJA
  • DOWNLOAD
  • EDUCATION
  • ENTERTAINMENT
  • ESSAY
  • FESTIVALS
  • GAMES
  • HEALTH
  • HISTORY
  • INFORMATION
  • ipl
  • IPL 2023
  • LIFESTYLE
  • MAKE MONEY ONLINE
  • MOVIE BOX OFFICE
  • MOVIES
  • SLOGAN
  • T20 WORLD CUP
  • TECHNOLOGY
  • TRENDING
  • UPCOMING MOVIES
  • VIRAL
  • WEB SERIES
  • WISHES
  • WORLD
  • YOJNA

Recent News

Harshit Rana Biography In Hindi | हर्षित राणा का जीवन परिचय

February 4, 2023
Mumbai Indians

IPL 2023 शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस मे एंट्री करेगा ये घातक गेंदबाज,

February 4, 2023
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy and Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

HINDINUT.COM © 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Biography
  • Contact Us
  • cursed season 2 full episodes download telegram link
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Earn Money Online
  • FAQ
  • Home
  • IPL
  • IPL Giveaway
  • Privacy and Policy
  • Upcoming Movies
  • Web Stories
  • World Cup 2021

HINDINUT.COM © 2022 All Rights Reserved

 

Loading Comments...