Glenn Maxwell Biography in Hindi, Wikipedia, Age, IPL Team, Country, Wife, Career, Net Worth, Family, Records And Awards (ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय – उम्र, जन्मतिथि, पत्नी, माता-पिता, कुल संपत्ति, क्रिकेट करियर, आईपीएल जर्नी , रिकॉर्ड और पुरस्कार)
ग्लेन मैक्सवेल का पूरा नाम ग्लेन जेम्स मैक्सवेल है, ग्लेन मैक्सवेल एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया और मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते है।
Glenn Maxwell Biography in Hindi | ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय
पूरा नाम | ग्लेन जेम्स मैक्सवेल |
जन्म तिथि | 14 अक्टूबर 1988 |
जन्म स्थान | केव, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया |
उम्र | 34 वर्ष |
राष्ट्रीयता | ऑस्ट्रेलियाई |
पेशा | क्रिकेटर |
धर्म | ईसाई धर्म |
भूमिका | ऑलराउंडर |
आईपीएल टीम | रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर |
नेट वर्थ | 13 मिलियन डॉलर |
ग्लेन मैक्सवेल का जन्म और परिवार
ग्लेन मैक्सवेल का जन्म 14 अक्टूबर 1988 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में हुआ था। उनके पिता का नाम Neil Maxwell तथा मां का नाम Joy Maxwell है। मैक्सवेल को बचपन से ही क्रिकेट में काफी लगाव था और उन्होंने अपना करियर क्रिकेट में बनाने में लगा दिया, उन्होंने साउथ बेलग्रेव सीसी के लिए ना पहला जूनियर क्रिकेट खेला।
जानकारी के लिए बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपना करियर एक तेज गेंदबाज के रूप में शुरू किया। ग्लेन मैक्सवेल अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बैटिंग में भी काफी अच्छे थे, जिसके चलते वह एक हीटिंग बल्लेबाज के रूप उभरकर आए। और क्रिकेट खेलते समय ग्लेन मैक्सवेल असाधारण शार्ट को भी खेलने में माहिर थे, जिस वजह उनके साथी ग्लेन मैक्सवेल को “द बिग शो” के नाम से बुलाते थे बुलाते थे। हालाँकि वर्तमान में ग्लेन मैक्सवेल को “मैक्सी” के नाम से भी जाना जाता है।
ग्लेन मैक्सवेल का परिवार | Glenn Maxwell Family
पिता का नाम | नील मैक्सवेल |
माता का नाम | जॉय मैक्सवेल |
भाई का नाम | डेनियल मैक्सवेल |
बहन का नाम | लिसा मैक्सवेल |
पत्नी का नाम | अभी शादी नहीं हुई है |
गर्लफ्रेंड | विनी रमन |
मंगेतर | विनी रमन |
वैवाहिक स्थिति |
अविवाहित |
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल करियर (Glenn Maxwell IPL Career)
मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2012 में ईडन गार्डन के मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ की, जहां ग्लेन मैक्सवेल दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। मैक्सवेल 2012 के आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे जहां डीडी यानी दिल्ली डेयरडेविल्स ने ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम का हिस्सा बनाया। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के खराब प्रदर्शन के कारण दिल्ली ने मैक्सवेल को टीम से बाहर कर दिया और अगले सीजन के लिए मैक्सवेल को मुंबई की टीम ने हिस्सा बनाया लेकिन यहां भी मैक्सवेल का शानदार फॉर्म दुबारा फीका पड़ गया जिसके चलते 2014 में आईपीएल में मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा बनाया गया।
इस बार ग्लेंन मैक्सवेल का बल्ला तहलका मचा रहा था, क्योंकि इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल ने 16 मैचों में ताबड़तोड़ 552 रन बनाए और उस सीजन के तीसरे सबसे हाईएस्ट स्कोरर खिलाड़ी बन गए। मैक्सवेल का यह सीजन सबसे शानदार था इसीलिए उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए भारतीय लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई और मैक्सवेल के फैंस की संख्या काफी बढ़ गई और धीरे-धीरे ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के सबसे चहेते खिलाड़ी में से एक हो गए।
ग्लेन मैक्सवेल का घरेलू करियर (Glenn Maxwell Domestic Careers )
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने डोमेस्टिक करियर की शुरुआत तब शुरू की जब उन्हें 2009 में विक्टोरिया की टीम में शामिल किया गया। और बाद में मैक्सवेल को 2010 में ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के लिए खेलने का मौका मिला जहां ग्लेन मैक्सवेल ने भारत खिलाफ सेमीफाइनल में 63 रन बनाए थे।
इसके बाद मैक्सवेल को 2010 में अपने प्रथम श्रेणी मैच मैच की शुरुआत करने को मिली जहां ग्लेन मैक्सवेल ने विक्टोरिया के लिए खेलते हुए एनएसडब्ल्यू के खिलाफ 38 रन बनाए। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल लोगों की नजर में तब आए जब उन्हें तस्मानिया क्रिकेट टीम के खिलाफ रोयबी कप में शानदार 19 गेंदों में 51 रन बनाए और वह मैच जीतकर अपनी टीम के लिए प्रमुख खिलाड़ी बनकर सामने आए। यह ऑस्ट्रेलियाई घरेलू टीम के लिए इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक था ।
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय करियर
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 25 अगस्त 2012 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ की, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल अपना शानदार फ्रॉम बरकरार नहीं रख पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर मोहम्मद नबी की गेंद पर आउट हुए। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल को अपनी काबिलियत दिखाने का एक और मौका और इस मौके को न गवाते हुए ग्लेन मैक्सवेल का खोया हुआ परफॉर्मेंस वापस आया और बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाते हुए कई अतरंगी शॉट लगाए जिसके चलते ग्लेन मैक्सवेल को जल्द ही T20 क्रिकेट मैच में खेलने का मौका मिला।
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने T20 क्रिकेट मैच की शुरुआत 5 सितंबर 2012 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ की। और जिसके ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में एक पहचाना नाम बन गए। 2013 में ग्लेन मैक्सवेल को टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। और ज्यादा देरी न करते हुए उन्होंने अपने टेस्ट मैच की शुरुआत 2 मार्च 2013 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतके खिलाफ की ओर 22 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाए और भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल को एक हीटर बल्लेबाज के रूप में ओडीआई और T20 क्रिकेट मैचों में दोबारा मौका मिला जहां उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। और T20 में 10 बल्लेबाज बन गए जिन्होंने अपने T20 करियर में सबसे ज्यादा 94 छक्के जड़े हो।
Glenn Maxwell Instagram
यह भी पढे : प्रियम गर्ग का जीवन परिचय