आईपीएल 2021 Phase 2 की शुरुआत 19 सितंबर से होनेवाली है, इस बार आईपीएल में कुल 8 टीमें खेल रही है। जैसा की आपको पता है की आईपीएल में हर टीम एक फ्रेंचाइजी है, जिसका कोई न कोई मालिक जरूर होता है। इसका मतलब है की हर टीम किसी कंपनी या फिर कुछ लोगों ने मिलकर खरीदी हुई होती है, जिसमे उनका पैसा लगा हुआ होता है। जिसकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए। इस पोस्ट में हम आपको आईपीएल मे खेलने वाली 8 टीमों के मालिक के बारे में बताने वाले है |
Delhi Capitals Team Ke Malik Kaun Hai?
दिल्ली कैपिटल – दिल्ली कैपिटल के मालिक JSW ग्रुप और GMR ग्रुप है। पार्थ जिंदल इस टीम के प्रमुख हैं। रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल के कप्तान हैं।
Mumbai Indians Team Ke Malik Kaun Hai?
मुंबई इंडियंस – मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी है। वह भारत के सबसे प्रसिद्ध बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर, मुंबई इंडियंस का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है। इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार आईपीएल जीता है।
RCB Team Ke Malik Kaun Hai?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के मालिक महेंद्र कुमार शर्मा हैं जो यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के भी मालिक हैं। टीम को महेंद्र कुमार ने उद्योगपति विजय माल्या से खरीदा था, जो भारतीय बैंको को मोटी चपत लगाकर भगाैड़े साबित हो गए हैं। आरसीबी टीम के कप्तान विराट कोहली हैं।
SRH Team Ka Malik Kaun Hai?
CSK Team Ka Malik Kaun Hai?
चेन्नई सुपर किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन है। एन. श्रीनिवासन बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का स्वामित्व इंडिया सीमेंट लिमिटेड और श्रीनिवासन के पास है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक तीन बार आईपीएल खिताब जीता है। इस टीम के कप्तान एमएस धोनी हैं।
RR Team Ka Malik Kaun Hai?
राजस्थान रॉयल्स – राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले और लाछलन मर्डोक हैं। बाडले एक उभरती मीडिया कंपनी के भी मालिक हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक एक आईपीएल खिताब जीता है। इस टीम के कप्तान संजू सैमसन हैं।
Punjab Kings Team Ka Malik Kaun Hai?
पंजाब किंग्स – प्रीति जिंटा और सुरेंद्र पॉल पंजाब किंग्स की टीम में 4 महान हस्तियों की भागीदारी है। इनमें सुरेंद्र पॉल, प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और मोहित बर्मन शामिल हैं। टीम के कप्तान केएल राहुल हैं।
KKR Team Ka Malik Kaun Hai?
कोलकाता नाइट राइडर्स – शाहरुख खान और जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। यह टीम दो बार खिताब जीत चुकी है। ओइन मॉर्गन इसके कप्तान हैं। बता दें कि जूही चावला और उनके पति जय मेहता भी टीम के सह-मालिक हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के पास भी टीम है।