IPL 2022, Mumbai Indians: आईपीएल 2022 यानी आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लगातार पांचवां मैच हार गई है। बुधवार यानी 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स से 12 रन से हार गई और इस तरह एमआई अपनी हार का सिलसिला जारी रखा। एमआई (MI) की पांचवी हार के बाद से सभी के दिमाग में एक सवाल पैदा हो रहा है कि क्या पांच बार की चैपिंयन रही मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ (IPL 2022 PLAYOFFS) के लिए क्वालीफाई कर सकता है? IPL की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- Hindinut.com/ipl
मुंबई इंडियंस को अब लखनऊ और चेन्नई से 2-2 मैच खेलना है. इनके अलावा राजस्थान, गुजरात, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ 1-1 मैच होगा।
IPL 2022 Points Table: पंजाब किंग्स ने पहले शानदार बल्लेबाजी की उसके बाद गेंद से भी उतनी ही खूबसूरती के साथ प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने अर्धशतक जमाया, जबकि ओडियन स्मिथ ने एमआई के खिलाफ 4 विकेट लिये। एमआई के डेवाल्ड ब्रेविस का शानगार 49 रन की पारी बेकार गई। जिसका नतीजा ये हुआ कि पंजाब किंग्स नवीनतम आईपीएल 2022 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। इसके विपरीत, मुंबई इंडियंस लगातार 5 हार के साथ 10वें स्थान यानी अंतिम स्थान पर है।
क्या पाँच हार के बाद भी मुंबई इंडियंस बन सकती है चैम्पीयन ?
IPL 2022 सीजन में शुरुआती 5 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है. उनके लिए एक खुशखबरी यह है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम अब भी छठी बार खिताब जीत सकती है. इसके लिए उसे अपना ही एक पुराना फॉर्मूला दोहराना होगा.
दरअसल, मुंबई टीम ने 2015 सीजन में भी शुरुआती 6 में से सिर्फ एक ही मैच जीता था. उस सीजन में भी रोहित शर्मा ही कप्तानी संभाल रहे थे. तब मुंबई टीम ने एक प्लान के तहत शानदार वापसी की थी और फिर उस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही दूसरी बार खिताब भी जीता था.
यह भी पढे : IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 की अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल 2015 मे भी मुंबई इंडियंस का ऐसा ही था हाल, फिर भी बनी चैम्पियन
शुरुआती 6 मैच, केवल 1 जीत
1. मुंबई को केकेआर ने 7 विकेट से हराया
2. मुंबई को किंग्स पंजाब ने 18 रनों से हराया
3. मुंबई को राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से हराया
4. मुंबई को चेन्नई ने 6 विकेट से हराया
5. मुंबई ने आरसीबी को 18 रनों से हराया
6. मुंबई को दिल्ली ने 37 रनों से हराया
एक जीत मिलने के बाद मुंबई इंडियंस ने की थी जबर्दस्त वापसी
7. मुंबई ने सनराइजर्स को 20 रनों से हराया
8. मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स को 8 रनों से हराया
9. मुंबई ने किंग्स पंजाब को 23 रनों से हराया
10. मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया
11. मुंबई ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया
12. मुंबई को आरसीबी ने 39 रनों से हराया
13. मुंबई ने केकेआर को 5 रनों से हराया
14. मुंबई ने सनराइजर्स को 9 विकेट से हराया
15. मुंबई ने चेन्नई को 25 रनों से हराया (क्वालिफायर-1)
16. मुंबई ने चेन्नई को 41 रनों से हराया (फाइनल)
यह भी पढे : फ्री मे IPL 2022 Live देखने वाले Apps
IPL 2022: Mumbai Indians के आगामी मैच
- MI vs LSG – 16 अप्रैल, शनिवार दोपहर 3.30 बजे
- MI vs CSK – 21 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे
- MI vs LSG – 24 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे
- MI vs RR – 30 अप्रैल, शनिवार दोपहर 3.30 बजे
- MI vs GT – 6 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे
- MI vs KKR- 9 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे
- MI vs CSK – 12 मई, गुरुवार शाम 7.30 बजे
- MI vs SRH – 17 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे
- MI vs DC – 21 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे
2015 से कितना अलग है 2022 का IPL सीजन?
2022 सीजन में एक बड़ा बदलाव हुआ है. इस बार दो नई फ्रेंचाइजी जुड़ने से कुल 10 टीमें हो गई हैं. जबकि 2015 सीजन में सिर्फ 8 ही टीमें थीं. हालांकि, 10 टीमें होने के बावजूद 2015 की तरह ही इस बार भी हर एक टीम को ग्रुप स्टेज में 14-14 मैच खेलना है. ऐसे में मुंबई टीम को यदि मौजूदा सीजन में भी फाइनल खेलना है और चैम्पियन बनना है, तो उसे 2015 फॉर्मूले की तरह ही अगले सभी मैच जीतना होगा.
यह भी पढे : फ्री मे IPL 2022 देखे एकदम Live
यदि मुंबई टीम अगले बचे हुए 9 में से एक या दो मैच हारती है, तो उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने नेट रनरेट और बाकी टीमों की जीत-हार पर निर्भर रहना पड़ सकता है. उम्मीद है कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अब अपनी टीम को छठी हार खिताब जिताने के लिए 2015 के फॉर्मूले में जुट गए होंगे. मुंबई टीम ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) खिताब जीता है. मुंबई टीम को अब लखनऊ और चेन्नई से 2-2 मैच खेलना है. इनके अलावा राजस्थान, गुजरात, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ 1-1 मैच होगा.
यह भी पढे : MI vs PBKS: बुमराह ने ऐसा यॉर्कर डाला कि लिविंगस्टोन हो गए धराशायी, वीडियो हुआ वायरल