जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय ,जाति ,पत्नी ,करियर ,उम्र , शादी [Jagdeep Dhankhar Biography in Hindi, Wiki, Age, Son, Family, Wife, Daughter, Career]
जगदीप धनखड़ को Vice President Election 2022 के लिए उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है जिसके बाद उनके गाव मे उत्सव सा माहौल है। ऐसे मे हर कोई जानना चाहता है की आखिर ये जगदीप धनखड़ कौन है? तो चलिए आज हम आपको जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय के बारे मे बताते है।
Jagdeep Dhankhar Biography in Hindi | जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय
पूरा नाम (Full Name) | जगदीप धनखड़ |
प्रसिद्दि (Famous For ) | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल |
जन्म तिथि (Date of birth) | 18 मई 1951 |
उम्र( Age) | 71 साल (साल 2022 ) |
जन्म स्थान (Birth Place) | किठाना गांव, झुंझुनू जिला, राजस्थान |
शिक्षा (Education ) | लॉ ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट |
स्कूल (School ) | सरकारी प्राथमिक विद्यालय, किठाना गांव सरकारी मिडिल स्कूल, घरधाना सैनिक स्कूल ,चित्तौड़गढ़ |
कॉलेज (Collage ) | महाराजा कॉलेज, जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय |
गृहनगर (Hometown) | किठाना गांव, झुंझुनू जिला, राजस्थान |
नागरिकता(Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू धर्म |
जाति (Cast ) | जाट |
पेशा (Occupation) | राजनीतिज्ञ |
राजनैतिक पार्टी (Party ) | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
लम्बाई (Height ) | 5 फ़ीट 10 इंच |
वजन (Weight ) | 72 किलो |
आँखों का रंग (Eye Color) | काला |
बालो का रंग (Hair Color ) | काला |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | शादीशुदा |
जगदीप धनखड़ का जन्म व प्रारम्भिक जीवन
जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951को किठाना गांव, झुंझुनू जिला, राजस्थान में हुआ था। जगदीप एक जाट परिवार से ताल्लुक रखते है.
उनके पिता का नाम चौ. गोकल चंद एवं माँ का नाम श्रीमती केसरी देवी है और दोनों का निधन हो चुका है. जगदीप के बड़े भाई का नाम कुलदीप धनखड़ है जिनकी शादी श्रीमती सुचेता से हुई है।
जगदीप के परिवार में 4 भाई बहन है.उनके छोटे भाई का नाम रणदीप धनखड़ है जिनकी शादी श्रीमती सरोज से शादी की।उनकी एक बहन भी है जिसका नाम इंद्रा है और उनकी बहन की शादी श्री धर्म पाल डूडी से हुई है
जगदीप धनखड़ की शिक्षा –
जगदीप धनखड़ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किठाना गांव झुंझनू से की और आगे की पढ़ाई सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ से पूरी करने के बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की।
बाद में इन्होंने महाराज कॉलेज, जयपुर से ग्रेजुएशन करने के लिए एडमिशन लिया और फिजिक्स में BSE की डिग्री ली।
साल 1978 में जगदीप धनखड़ ने जयपुर विश्वविद्यालय में एलएलबी में एडमिशन लिया। और 1990 में जगदीप धनखड़ को राजस्थान हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट बन गए।
जगदीप धनखड़ का परिवार
पिता का नाम | स्वर्गीय श्री चौ. गोकल चंद |
माता का नाम | स्वर्गीय श्रीमती केसरी देवी |
भाई (Brother ) | कुलदीप धनखड़ (बड़ा ) रणदीप धनखड़(छोटा ) |
बहन (Sister ) | इंद्रा धनखड़ |
पत्नी का नाम (Wife ) | सुदेश धनखड़ |
बच्चो के नाम (Children ) | 1 बेटी : कामना धनखड़ |
दामाद का नाम (Son in Law ) | कार्तिकेय वाजपेयी |
जगदीप धनखड़ की शादी ,पत्नी
जगदीप धनखड़ की पत्नी का नाम सुदेश धनखड़ है, जो वर्ष 1979 में ग्रामीण परिवेश के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बनस्थली विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं। वह श्री होशियार सिंह और श्रीमती की बेटी हैं।
श्रीमती सुदेश धनखड़ की सामाजिक कार्य और जैविक खेती, बाल शिक्षा और उत्थान में गहरी रुचि है। वे एक परिवार के रूप में यात्रा करना पसंद करते हैं और एक साथ मालदीव और कई अन्य स्थानों पर गए हैं।
जगदीप धनखड़ का राजनीतिक जीवन
साल 1989 से लेकर 1991 तक जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से 9वीं लोकसभा में जनता दल की तरफ से सांसद रहे है।
उसके बाद साल 1993 से लेकर साल 1998 तक धनकड़ किशनगढ़ से विधायक रहे।
इसके अलावा राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। और राजस्थान में जाट आरक्षण आंदोलन के प्रमुख प्रणेता भी रहे है।