Jaya Bhardwaj (Rahul Chahar Girlfriend) Biography In Hindi, Wiki, Age, Education, Height, Family, Instagram, Father and Mother
भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने आईपीएल 2021 के दौरान दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स के बीच मैच के बाद अपनी प्रेमिका जया भारद्वाज (Jaya Bhardwaj) को प्रपोज किया था। और अब इसी साल जून मे ये दोनों शादी के पवित्र बंधन मे बंधने जा रहे है । ऐसे मे आज के इस आर्टिकल के मदद से हम आपको दीपक चहर की गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज का जीवन परिचय के बारे मे बताने वाले है ।
Jaya Bhardwaj Biography In Hindi | जया भारद्वाज का जीवन परिचय
नाम | जया |
पूरा नाम | जया भारद्वाज |
जन्म तिथि | 5 सितंबर 1992 |
जन्म स्थान | नई दिल्ली, भारत |
स्कूल | मॉडर्न स्कूल वसंत विहार |
विश्वविद्यालय | यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई, महाराष्ट्र |
शिक्षा | पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक |
पेशा | प्राइवेट सेवा मे |
मंगेतर का नाम | दीपक चहर (क्रीकेटर) |
भाई का नाम | सिद्धार्थ भारद्वाज (एक्टर) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राशि | कन्या राशि |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
धर्म | हिंदू |
वर्तमान पता | नई दिल्ली, भारत |
जया भारद्वाज कौन है? (Who is Jaya Bhardwaj)
जया भारद्वाज भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड है। दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज दिल्ली में एक कॉर्पोरेट फर्म में जॉब करती हैं। जया के भाई सिद्धार्थ भारद्वाज है जो की एक बॉलीवुड एक्टर और वीजे है। सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस के सीजन 5 में नज़र आ चुके हैं और वे रियालटी शो Splitsvilla का भी हिस्सा रह चुके हैं।
जया भारद्वाज का जन्म, परिवार, शिक्षा करियर
जया भारद्वाज का जन्म 5 सितम्बर 1992 को दिल्ली में हुआ, इनका भाई सिद्धार्थ भारद्वाज पहले हुए बिग बॉस में प्रतियोगी (contestant) रह चुके हैं। जया भारद्वाज ने 2015 में स्टार टीवी नेटवर्क, गुड़गांव, हरियाणा में एक लेखा कार्यकारी के रूप में कार्य करना शुरू किया था और लगभग दो वर्षों तक काम किया। 2017 में जया भारद्वाज ने बीबीसी नेटवर्क में एक कार्यकारी के रूप में काम करना शुरू किया और तक़रीबन 1.6 वर्षो तक काम किया।
इसके बाद जया भारद्वाज ने युनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप में एक वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में कार्य करना शुरू किया और लगभग एक वर्ष तक वहां काम करने के बाद, जया भारद्वाज पूरी तरह से एक व्यावसायिक पेशेवर के रूप में HOOQ मुंबई में शामिल हो गईं। एक साल तक HOOQ में कार्य करने के बाद, जया भारद्वाज 2020 में एयरटेल, गुरुग्राम, हरियाणा में बिजनेस प्रोफेशनल-कंटेंट बिजनेस और पार्टनरशिप के रूप में शामिल हो गई और कार्य करना प्रारंभ किया।
Deepak Chahar द्वारा jaya bhardwaj को प्रपोजल VIDEO
दीपक चाहर ने जब जया को प्रपोज़ किया तो वो नजारा देखने लायक था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही चेन्नई और पंजाब का मैच खत्म हुआ दीपक चाहर सीधे दर्शकदीर्घा में पहुंचे। दर्शकदीर्घा में उनकी गर्लफ्रेंड जया भरद्वाज मौजूदा थीं। दीपक ने लाइव टीवी पर सबके सामने ही घुटने पर बैठकर अपने प्यार का इजहार करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ किया। जया भारद्वाज ने भी हामी भरते हुए दीपक के प्यार को एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद दीपक और जाया दोनों गले लगे और एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।