Jersey (2021) Movie Story, Star Cast, Wiki, Release Date and More
Jersey Movie 2021 यह एक आगामी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जो गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित और दिल राजू, एस नागा वामसी और अमन गिल द्वारा निर्मित है। फिल्म में शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह मूवी तेलुगु की हिट मूवी जर्सी का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म दिल राजू प्रोडक्शन के सहयोग से ALLU एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है।
बॉक्स ऑफिस पर \’कबीर सिंह\’ के सुपरहिट होने के बाद शाहिद कपूर एक बार फिर तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक में देखने को मिलेंगे
Jersey Movie Official Trailer
Jersey Movie 2021 Story In Hindi
‘जर्सी’ की कहानी एक असफल क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 36 साल की उम्र में अपने करियर को दूसरा मौका देने का फैसला लेता है। बावजूद इसके कि सभी लोगों को उसकी काबिलियत पर संदेह रहता है। फिल्म में नानी (नवीन बाबू गंता) ने लीड रोल प्ले किया था। हिंदी वर्जन में शाहिद यही किरदार निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि वे दूसरी बार क्रिकेटर बनेंगे। इससे पहले उन्हें \’दिल बोले हड़िप्पा\’ (2009) में ऐसी ही भूमिका में देखा गया था।
हैदराबाद के ऐसे ही एक रणजी खिलाड़ी की अभावों में गुजरी जिंदगी पर पिछले साल तेलुगु में मार्मिक फिल्म ‘जर्सी’ ( Jersey Movie ) बनाई गई थी । किसी जमाने में रणजी टूर्नामेंट से टीम इंडिया में शामिल होने का रास्ता खुलता था। अब तो फटाफट क्रिकेट वाले आईपीएल से खिलाड़ी टीम इंडिया में पहुंचने लगे हैं। ‘जर्सी’ का नायक रणजी के कई मैच खेलने के बाद भी टीम इंडिया में नहीं चुना जाता। हारकर वह क्रिकेट खेलना छोड़ देता है। खिलाड़ी कोटे से मिली नौकरी भी उसके हाथ से फिसल जाती है। उसका सात साल का बेटा एक जर्सी की फरमाइश करता है। जर्सी खरीदने के लिए रुपए चाहिए। इस रकम के बंदोबस्त के लिए वह फिर मैदान में उतरता है, लेकिन मैच जीतने के बाद उसके दिल की धड़कनें थम जाती हैं।
Jersey Movie 2021 Cast
Movie Name | Jersey |
Movie Cast | Shahid Kapoor Mrunal Thakur Pankaj Kapur |
Genre | Sports, Drama |
Director | Gowtam Tinnanuri |
Producer | Dil Raju S Naga Vamsi Aman Gill |
Co Producer | Bunny Vas |
Story and Screenplay | Gowtam Tinnanuri |
Dialogues | Siddharth-Garima |
Editor | Navin Nooli |
DoP | Anil Mehta L.S.C. |
Music Director | Sachet -Parampara |
Lyrics | Shellee Bom Anirudh Ravichander |
Jersey Movie 2021 Release Date
जर्सी को शुरू में 28 अगस्त 2020 को रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी रिलीज़ की तारीख स्थगित कर दी गई। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर के रूप में नज़र आयेंगे। अब यह 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।