Karan Kundra Biography In Hindi, Wiki, Wife, Age, Family , Girlfriend, Marriage , Net worth, Height, Bigg Boss 15
करण कुंद्रा एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं। जिन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2009 में ”कितनी मोहब्बत है ”टीवी शो से की थी।
करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1984 को पंजाब के जालंधर शहर में हुआ था। करण एक पंजाबी परिवार से हैं।
Karan Kundra Biography In Hindi
नाम (Name) | करण कुंद्रा |
निक नेम (Nick Name) | सनी और किंग के |
जन्म तिथि (Birthdate) | 11 अक्टूबर 1984 |
उम्र (Age ) | 37 साल (साल 2021 में ) |
जन्म स्थान (Birth Place) | जालंधर, पंजाब, भारत |
शिक्षा (Education ) | MBA |
कॉलेज का नाम (College Name ) | मेयो कॉलेज |
राशि (Zodiac) | तुला राशि |
नागरिकता (Citizenship) | भारतीय |
गृह नगर (Hometown) | जालंधर, पंजाब, भारत |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
शारीरिक माप (Body Measurements ) | छाती: 38 इंच कमर: 28 इंच बाइसेप्स:13 इंच |
लम्बाई (Height) | 6 फीट |
वजन (Weight) | 70 किलो |
आंखो का रंग (Eye Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
शौक (Hobbies ) | पढ़ना, मार्शल आर्ट और धूप का चश्मा इकट्ठा करना |
पेशा (Occupation) | अभिनेता |
पहली फिल्म (Debut ) | डेब्यू फिल्म : प्योर पंजाबी (2012) डेब्यू टीवी: कितनी मोहब्बत है (2009) |
गर्लफ्रेंड (Girlfriend ) | कृतिका कामरा (अभिनेत्री) अनुषा दांडेकर (अभिनेत्री) |
वैवाहिक स्थिति Marital Status | अविवाहित |
सैलरी (Salary) | 50,000/रूपये प्रत्येक एपिसोड |
करण कुंद्रा जन्म, शिक्षा (Karan Kundra Birth and Education)
करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1984 को पंजाब के जालंधर शहर में हुआ था। करण एक पंजाबी परिवार से हैं। करण ने अपने स्कूल की शिक्षा राजस्थान के अजमेर से की है इसके बाद वह एमबीए करने के लिए अमेरिका चले गए थे।
करण कुंद्रा का परिवार (Karan Kundra Family)
करण कुंद्रा के पिता का नाम एसपी कुंद्रा एवं माता का नाम सुनीता कुंद्रा है। करण के पिता एक व्यापारी है जबकि उनकी माता होम मेकर हैं। करण की तीन बड़ी बहने हैं जिनका नाम पूनम, मीनू और मधु है। करण तीनों बहनों में इकलौते भाई हैं। करण की बड़ी बहन पूनम अमेरिका में एक डॉक्टर है, उनकी दूसरी बहन मीनू कैनेडा में एवं उनकी तीसरी बहन मधु भारत में ही रहती है।
करण कुंद्रा डेब्यु सीरियल एवं फिल्म (Karan Kundra Debut Serial and Film)
करण कुंद्रा ने सन 2008 में टीवी इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था। करण को पहली बार सीरियल में काम करने का मौका एकता कपूर के सीरियल “कितनी मोहब्बत है” में मिला था। सीरियल में करण का नाम अर्जुन पुंज था, जिसमें उनके साथ कृतिका कामरा ने काम किया था। करण का यह सीरियल अत्यधिक प्रसिद्ध रहा, जिसमें उनकी और कृतिका की केमिस्ट्री को बहुत अधिक पसंद किया। करण की डेब्यू फिल्म प्योर पंजाबी थी जो कि सन 2012 में आई थी।
करण कुंद्रा का करियर (Karan Kundra Career)
- कितनी मोहब्बत है कि प्रसिद्धि के बाद करण ने सन 2009 में बदतमीज दिल की तमन्ना है नामक सीरियल किया था जो कि सोनी चैनल पर आता था।
- सन 2010 में करने डांस रियलिटी शो जरा नच के दिखा में हिस्सा लिया था. इसके साथ ही वे सोनी चैनल पर आने वाले सीरियल आहट में कैमियो रोल में नजर आए थे।
- कितनी मोहब्बत है कि सफलता के बाद सन 2010 में कितनी मोहब्बत है सीजन 2 की शुरुआत हुई जिसमें एक बार फिर करण कुंद्रा और कृतिका कामरा की जोड़ी दिखाई दी।
- करण कुंद्रा ने चैनल वी पर आने वाले गुमराह शो को होस्ट किया इसके बाद वह गुमराह के सीजन टू में भी दिखाई दिए थे।
- करण कुंद्रा स्टार प्लस के शो तेरी मेरी लव स्टोरी में भी दिखाई दिए।
- करण ने चैनल वी के शो द सीरियल में भी काम किया।
- करण ने गुमराह सीरियल के सीजन को भी होस्ट किया।
- करण झलक दिखला जा सीजन सिक्स में भी दिखाई दिए।
- सन 2013 के बाद करण ने कुछ समय के लिए टीवी सीरियल से ब्रेक ले लिया था जिसके बाद सन् 2015 में करण ने ये कहां आ गए हम नाम की सीरियल में काम किया।
- सन 2015 से 2017 तक करण MTV Roadies में गैंग लीडर के रूप में दिखाई दिए।
- करण ने MTV love school 2, 3, 4 को भी होस्ट किया।
- करण दिल ही तो है के सीजन दो एवं तीन में भी दिखाई दिए।
- सन 2020 में करण की एक वेब सीरीज It happened in Calcutta zee5 पर रिलीज हुई।
- सन 2021 में करण टीवी के मशहूर सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता में रणवीर चौहान के रूप में दिखाई दिए जिसमें उनके अपॉजिट शिवांगी जोशी थी। सीरियल में करण का रोल थोड़े समय का ही रहा।
करण कुंद्रा बिग बॉस 15 (Karan Kundra Bigg Boss 15)
बिग बॉस के सीजन 15 में करण कुंद्रा Grand Finale के टॉप 4 मे पहुच गए है अब देखना ये है की जीतते है की नहीं।
करण कुंद्रा अफेयर्स, गर्लफ्रेंड, शादी (Karan Kundra Affairs, Girlfriend, Marriage Wife)
करण के पहले सीरियल कितनी मोहब्बत है में उनके साथ काम करने वाली कृतिका के साथ उनके संबंध रहे. करण और कृतिका की जोड़ी को बहुत अधिक पसंद किया गया था. रियल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ कारणों की वजह से दोनों अलग हो गए जिसके बाद करण का नाम अनुषा दांडेकर के साथ जोड़ा गया। करण और अनुषा ने खुलकर अपने रिश्ते का इजहार किया लेकिन कुछ समय पहले खबर आई कि करण अनुषा दोनों अलग हो चुके हैं।
करण कुंद्रा विवाद (Karan Kundra Controversy)
करण कुंद्रा के ऊपर उनकी एक्स मैनेजर सोनिया सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका शोषण किया है। सोनिया ने सोशल मीडिया में करण के खिलाफ बहुत कुछ बातें कही थी और आरोप लगाए थे।
यह भी पढे : प्रतीक सहजपाल का जीवन परिचय