KKR vs RR, IPL 2022: पैट कमिंस और शिवम मावी ने मिलकर पकड़ा ऐसा अद्भुत कैच, जिसने देखा वो हो गया हैरान
IPL की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- Hindinut.com/ipl
IPL की हिस्ट्री में अभी तक कई शानदार कैच ऐसे देखने को मिले हैं, जो हैरतअंगेज होते हैं, लेकिन सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर एक अविश्वसनीय कैच देखने को मिला। यह कैच तब पकड़ा गया, जब राजस्थान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और रियान पराग क्रीज पर थे। यह कैच पैट कमिंस और शिवम मावी ने मिलकर पकड़ा।
दरअसल, रियान पराग ने पारी के 18वें ओवर में सुनील नारायण की गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला था। गेंद हवा में थी और उसे पकड़ने के लिए पैट कमिंस ने लंबी दौड़ लगाई। पैट कमिंस ने कैच पकड़ भी लिया था, लेकिन उनका बैलेंग बिगड़ा और वो बाउंड्री लाइन की ओर गिरते चले गए, लेकिन उन्होंने गिरने से पहले गेंद को हवा में उछाल दिया और तभी शिवम मावी ने हवा में ऊंची छलांग लगाकर गेंद को एक हाथ से ही पकड़ लिया
यह भी पढे : RR vs KKR: चहल की हैट्रिक ने दिलाई राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक जीत
ऐसा अद्भुत कैच, जिसने देखा वो हो गया हैरान
Riyan parag catch by pat Cummins and Shivam #RRvKKR pic.twitter.com/Yfjs4rI4kW
— Phani Kishore Yadhav (@avula_phani) April 18, 2022
यह भी पढे : IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 की अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें