Kuldeep Sen Biography In Hindi, Wiki, Age, IPL Team, Career, Education, Birth Place, Family, Net Worth, Father and Mother
कुलदीप सेन एक भारतीय क्रिकेटर है । कुलदीप सेन का जन्म 22 अक्टूबर 1996 को रीवा शहर से महज 7 किलोमीटर दूर हरिहरपुर गांव में हुआ था। उन्होंने 1 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। 21 नवंबर 2018 को, उन्होंने पंजाब के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लिए थे। कुलदीप सेन को इस बार आईपीएल 2022 मे राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख मे खरीद कर अपने टीम मे शामिल किया था। आज के इस आर्टिकल मे हम आपको कुलदीप सेन का जीवन परिचय के बारे मे जानकारी देने वाले है ।
Kuldeep Sen Biography In Hindi | कुलदीप सेन का जीवन परिचय
पूरा नाम | कुलदीप सेन |
जन्म तिथि | 22 नवम्बर 1996 |
जन्म स्थान | रीवा, हरिहरपुर |
उम्र | 26 वर्ष |
पेशा | क्रिकेटर |
पिता का नाम | रामपाल सेन |
माता का नाम | ज्ञात नहीं |
भाई का नाम | राजदीप एवं जगदीप सेन |
बहन का नाम | शशिकला सेन व सीमा सेन |
आईपीएल टीम 2022 | राजस्थान रॉयल्स |
कुलदीप सेन का जन्म व प्रारम्भिक जीवन (Kuldeep Sen Birth and Early Life)
कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) का जन्म 22 नवम्बर 1996 को रीवा शहर से महज 7 किलोमीटर दूर हरिहरपुर गांव में हुआ। 5 भाई बहन में से कुलदीप तीसरे नम्बर के हैं। कुलदीप की दो बड़ी बहनें हैं, शशिकला सेन व सीमा सेन है। जो उनसे बड़ी है। जिनकी शादी हो चुकी है। कुलदीप से छोटे दो भाई हैं, राजदीप एवं जगदीप सेन है। राजदीप रीवा शासकीय आईटीआई से आईटीआई किए हुए हैं। जबकि जगदीप रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में ग्रेज्युएट है। इसके अलावा वह बीएड भी किए हुए है। कुलदीप के पिता रामपाल सेन सिरमौर चौराहा स्थित सैल्यून की शॉप चलाते है। जबकि मां हाउस वाइफ हैं।
कुलदीप सेन की शिक्षा (Kuldeep Sen Education)
कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) ने 12वीं तक की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल से की है। वर्तमान में पर अवधेश प्रताप सिंह यूनिर्वसिटी से बैचलर प्लेईग ऑफ एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट की पढ़ाई कर रहे हैं।
कुलदीप सेन का क्रिकेट करियर (Kuldeep Sen Cricket Career)
कुलदीप सेन (Kuldeep Sen Cricketer) की करियर की बात करे तो वो अब तक कई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन दिखा चुके हैं। कुलदीप ने साल 2018-19 में रजनी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पंजाब टीम के लिए थे। इसके अलावा कुलदीप ने सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी टी20 में भी खेल का अच्छा प्रदर्शन किया। इस ट्राफी के अलावा कुलदीप ने विजय हजारे ट्रॉफी भी न सिर्फ भाग लिया बल्कि शानदार बॉलिंग से बल्लेबाजों के नींद उड़ाई।
यह भी पढे : प्रियम गर्ग का जीवन परिचय