नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल मे आपको बताने वाले है कि Laptop का Wallpaper Change कैसे करें? जी हाँ दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि हम अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर एक ही वॉलपेपर को देखते-देखते बोर हो जाते हैं और हम यह सोचते हैं कि, काश हमे लैपटॉप का वॉलपेपर बदलने आता तो हम बदल लेते, इसलिए इस लेख मे हम आपको एक बहुत ही आसान तरीका बताने वाले है जिससे आप अपने लैपटॉप का वॉलपेपर चेंज कर सकते है,
Laptop का Wallpaper Change कैसे करें?
लैपटॉप का वॉलपेपर हम जब चाहे तब बदल सकते हैं, इस आर्टिकल के द्वारा आपको यह बताया गया है कि कैसे आप अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे वॉलपेपर को बहुत ही आसानी से बदल सकते हैं।
Windows 7 में Laptop का Wallpaper Change कैसे करें?
जिन लोगों के पास Window 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित लैपटॉप है, उन्हें अपने लैपटॉप के बैकग्राउंड को चेंज करने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको अपना लैपटॉप को ओपन करना है और Start Menu पर क्लिक करना है, उसके बाद आपको Control Panel मेनू पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आ जाएंगे, उसमें से आपको Appearance and Personalization वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको Personalization वाले सेक्शन के नीचे ही Change Desktop Background का ऑप्शन दिखेगा, आपको उसपर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी स्क्रीन पर बहुत सारे वॉलपेपर दिखाई देगे, आप अपने मनपसंद वॉलपेपर को सेलेक्ट कर ले।
- अब आपको जो वॉलपेपर अपने लैपटॉप के वॉलपेपर पर सेट करना है आपको उसके ऊपर क्लिक कर देना है और क्लिक करने के बाद आपको नीचे दिखाई दे रही Save changes वाली बटन को दबा देना है।
- अब आप अपने लैपटॉप के होम स्क्रीन पर आकार देख सकते है आपका वॉलपेपर चेंज हो चुका है।
Windows 10 लैपटॉप के वॉलपेपर चेंज कैसे करें?
- अगर आप Windows 10 का इस्तेमाल करते हैं और अपने लैपटॉप का वॉलपेपर बदलना चाहते हैं तो आपके पास दो तरीके हैं,
- पहला आप Settings के जरिए कर सकते हैं।
- दूसरा आप फाइल मैनेजर में जाकर किसी फोटो पर राइट क्लिक करके उसे बैकग्राउंड में सेट कर सकते हैं।