IPL 2022, MI vs PBKS: आज आईपीएल 2022 के 23वें मैच में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ । इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपना चारों के चारों मैच हार चुकी है। टीम आज अपना पहला मैच जीतने मैदान पर उतरी थी। वहीं, पंजाब की टीम अब तक चार मैच खेल चुकी है और उसे दो में जीत और दो में हार मिली। मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 198 रन का लक्ष्य दिया था। IPL की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- Hindinut.com/ipl
आईपीएल 15 मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ. इस मैच पंजाब किंग्स ने मुंबई को हराकर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. वहीं, मुंबई को एक बार फिर से इस सत्र में पहली जीत नहीं मिली. पंजाब ने इस मैच को 12 रन जीत लिया.
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन बनाए। जितेश शर्मा 15 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने शाहरुख खान के साथ 5वें विकेट के लिए 16 गेंद में 46 रन की साझेदारी की। शाहरुख 6 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। धवन 50 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए।
शिखर धवन (70) और कप्तान मयंक अग्रवाल (52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आईपीएल 2022 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने मुंबई इंडियंस को 199 रनों का लक्ष्य दिया था.
यह भी पढे : MI vs PBKS: 6,6,6 और 6…जूनियर एबी ने जड़े लगातार चार छक्के, रोहित ने मैदान में आकर लगा लिया गले
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया था। रमनदीप की जगह टाइमल मिल्स आखिरी एकादश में शामिल किए गए थे। मयंक अग्रवाल ने टॉस के बाद कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था ।
दोनों टीमें इस प्रकार थी –
मुंबई इंडियंस टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स और बेसिल थम्पी.
यह भी पढे : IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 की अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब किंग्स टीम : मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह.
यह भी पढे : MI vs PBKS: बुमराह ने ऐसा यॉर्कर डाला कि लिविंगस्टोन हो गए धराशायी, वीडियो हुआ वायरल