Mohammad Arshad Khan Biography In Hindi, Wiki, Age, IPL Team, Career, Education, Net Worth, Father and Mother
सिवनी के आल राउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान का नाम पहली बार आइपीएल की नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया था। मोहम्मद अरशद खान को आइपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपए में अपने साथ कर लिया था। इसी साल अरशद मध्य प्रदेश की रणजी टीम में स्थान बनाने में सफल हुए थे । आज के इस आर्टिकल मे हम आपको मोहम्मद अरशद खान का जीवन परिचय के बारे मे जानकारी देने वाले है ।
Mohammad Arshad Khan Biography In Hindi | मोहम्मद अरशद खान का जीवन परिचय
पूरा नाम | मोहम्मद अरशद खान |
जन्म तिथि | 20 दिसंबर 1997 |
जन्म स्थान | सिवनी, गोपालगंज |
उम्र | 25 वर्ष |
पेशा | क्रिकेटर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
वैवाहिक स्थिति | ज्ञात नहीं |
हाइट | ज्ञात नहीं |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
आईपीएल टीम 2022 | मुंबई इंडियंस |
मोहम्मद अरशद खान का जन्म व प्रारम्भिक जीवन (Md. Arshad Khan Birth and Early Life)
मोहम्मद अरशद खान एक भारतीय क्रिकेटर है । मोहम्मद अरशद खान का जन्म 20 दिसंबर 1997 को सिवनी के एक छोटे से गांव गोपालगंज मे हुआ था। मोहम्मद अरशद खान के पिता का नाम अशफाक खान है । इनको पहली बार आइपीएल 2022 की नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया था । और आइपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स टीम ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपए में अपने साथ कर लिया था । इसी साल अरशद मध्य प्रदेश की रणजी टीम में स्थान बनाने में सफल हुए हैं। जिले में क्रिकेट के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने की उन्होंने 16 साल पूर्व वर्ष 2006 से की थी। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने 16 साल के सफर में यह मुकाम हासिल किया है।
इस मुकाम तक पहुंचने में पिता अशफाक खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अरशद जब 8 साल के थे तब उनके पिता अशफाक खान क्रिकेट खिलाने साइकिल से ले जाते थे। इतना ही नहीं उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों से भी अवगत कराया। वही सिवनी के अब्दुल कलाम खान से उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा। अपनी मेहनत और लगन से आज सिवनी सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिलेवासियों ने प्रार्थना की है कि वे क्रिकेट खेल में और आगे जाएं।
मोहम्मद अरशद खान का करियर (Md. Arshad Khan Career)
अरशद खान वर्ष 2012 में मध्य प्रदेश की अंडर 16 टीम का हिस्सा बने। इसके बाद 2015 में अंडर-19 टीम में शामिल हुए। वर्ष 2017-18 में वह अंडर- 23 टीम का हिस्सा बने। वही 2022 में वह रणजी टीम में शामिल हुए हैं।
10 मैचों में लिए 36 विकेट, 400 रन भी बनाए वर्ष 2020 में बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर – 23 वीके नायडू स्पर्धा में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्पर्धा में उन्होंने 10 मैच खेले। इन मैचों में 36 विकेट प्राप्त किए साथ ही 400 रन भी बनाए। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2020 में ही विजय हजारे ट्राफी व सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया।
मोहम्मद अरशद खान का आईपीएल टीम (Md. Arshad Khan IPL Team)
मोहम्मद अरशद खान इनको पहली बार आइपीएल 2022 की नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया था । और आइपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स टीम ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपए में अपने साथ कर लिया था । इस बार ये मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे ।
यह भी पढे : प्रियम गर्ग का जीवन परिचय