Pravin Tambe Biography in Hindi | प्रवीण तांबे का जीवन परिचय

Pravin Tambe (Cricketer)Biography In Hindi, Wiki, Age, Family, Wife , Biopic Film, IPL Career, Education, Birthplace, Father and Mother 

प्रवीण विजय तांबे  एक भारतीय क्रिकेटर हैं। तांबे ऐसे पहले क्रिकेट खिलाडी है जो  41 साल की उम्र में पहली बार आईपीएल में क्रिकेट खेलने के लिए चुने गए थे। प्रवीण तांबे एक क्रिकेटर है जो की लोकप्रिय क्रिकेट लीग IPL (Indian Primere Leauge) और रणजी लीग में खेल चुके है. प्रवीण तांबे ने 41 साल की उम्र 2013 राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. सबसे ज्यादा उम्र में IPL डेब्यू का रिकॉर्ड प्रवीण तांबे नाम था

Pravin Tambe Biography in Hindi | प्रवीण तांबे का जीवन परिचय

नाम ( Name) प्रवीण विजय तांबे
उपनाम (Nick Name ) पीटी
जन्म तिथि (Date of Birth) 8 अक्टूबर 1971
उम्र (Age ) 50 साल (साल 2022 )
जन्म स्थान (Birth place) बॉम्बे , महाराष्ट्र , भारत
राष्ट्रीयता (Nationality ) भारतीय
गृह स्थान  (Home Town ) मुंबई , महाराष्ट्र
धर्म (Religion) हिन्दू धर्म
राशि (Zodiac sign) तुला
लंबाई (Height) 5 फीट 5 इंच
वजन (Weight ) 68 किग्रा
आंखो का रंग (Eye Color) गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour) गहरा भूरा
पेशा (Profession) भारतीय गेंदबाज
गेंदबाजी शैली (Bowling Style) दांए हाथ के गेंदबाज
जर्सी का नंबर (Jersey Number) 02
अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत (International Debut) ग्रेड A – मुंबई बनाम गुजरात (चेन्नई  ) – 25 फरवरी, 2017
T 20 –  डेयरडेविल्स बनाम रॉयल्स (जयपुर ) -07 मई, 2013
घरेलु टीम (Domestic/State Team) डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी,
गुजरात लायंस,
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन XI,
राजस्थान रॉयल्स,
सनराइजर्स हैदराबाद,
त्रिनबागो नाइट राइडर्स
आईपीएल डैब्यू  राजस्थान रॉयल्स
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) शादीशुदा
प्रवीण तांबे ने मई 2013 में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते हुए IPL डेब्यू किया था। उस वक्त उनकी उम्र 41 साल 7 महीने थी। इसके साथ ही वे सबसे ज्यादा उम्र में IPL डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए थे। हालांकि दो साल बाद ही ये रिकॉर्ड ब्रेड हॉग ने 44 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए तोड़ दिया। तांबे के नाम पर अब भी सबसे ज्यादा उम्र में IPL डेब्यू करने वाले इंडियन होने का रिकॉर्ड दर्ज है। हैरानी की बात तो ये है कि IPL डेब्यू से पहले उन्होंने किसी तरह का फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए मैच भी नहीं खेला था। 42 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू और चैम्पियंस लीग टी-20 में गोल्डन विकेट अवॉर्ड जीतने के बाद तांबे को मुंबई की रणजी टीम में जगह मिली थी।

प्रवीण तांबे का जन्म –

प्रवीण तांबे का जन्म 8 अक्टूबर 1971 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम विजय तांबे है। उनकी माता का नाम ज्योति तांबे है।

उनके पिता भी जॉनसन एंड जॉनसन नाम की टीम के लिए क्रिकेट खेलते थे। तांबे अपने पिता के साथ खेलों में जाया करते थे, जहां से उन्होंने क्रिकेट में रुचि ली।

प्रवीण तांबे  का शुरुआती जीवन 

तांबे 1994 से 2004 तक ओरिएंट शिपिंग टीम का हिस्सा थे। शुरुआत में वह एक तेज गेंदबाज थे। लेकिन ओरिएंट शिपिंग में उनके कप्तान अजय कदम ने उन्हें लेग स्पिन में जाने की सलाह दी। तांबे को इस नई विशेषता में बहुत सफलता मिली, और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2004 में, ओरिएंट शिपिंग ने अपना कारोबार समेट लिया। इसके साथ ही क्रिकेट टीम भी ठप हो गई।उसके बाद तांबे डीवाई पाटिल की तरफ चले गए। वह हप्ते में शनिवार एवं रविवार को क्लब में खेलते थे और बाकि के दिनों में अपनी नौकरी करते थे। । उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए Mumbai club cricket structure में कड़ी मेहनत की लेकिन कई सालों तक ऐसा करने में असफल रहे। उन्होंने डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैचों के दौरान संपर्क अधिकारी के रूप में काम किया है।

प्रवीण तांबे का परिवार 

पिता का नाम (Father’s Name) विजय तांबे
माता का नाम(Mother’s Name) ज्योति तांबे
पत्नी (Wife ’s Name) वैशाली तांबे
बच्चों के नाम (Children’s Name) (नाम ज्ञात नहीं )

प्रवीण तांबे ने वाइफ को कहा था दूसरा प्यार

– प्रवीण तांबे का कहना है कि क्रिकेट उनका पहला प्यार है। उन्होंने अपनी शादी से पहले ही होने वाली वाइफ को भी ये बात बता दी थी।
– उन्होंने अपनी मंगेतर से ये कह दिया था कि क्रिकेट मेरा पहला प्यार है और रहेगा। क्रिकेट के बाद तुम्हारा नंबर आएगा। वाइफ के इस बात को समझने के बाद ही उन्होंने शादी की थी।
– प्रवीण का एक बेटा और एक बेटी भी है। वहीं उनके पिता भी क्रिकेटर रहे हैं, जो जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की टीम के लिए खेला करते थे। क्रिकेट को लेकर प्रवीण का इंट्रेस्ट अपने पिता को देखकर ही आया।

प्रवीण तांबे का आईपीएल करियर –

  • तांबे को 2013 में आईपीएल में मौका मिला, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें साइन किया।
  • राहुल द्रविड़ और पैडी अप्टन ने उन्हें रह दिखाई और उनका मार्गदर्शन किया।
  • एक घरेलू टी20 टूर्नामेंट के बाद डीवाई पाटिल के खेल निदेशक अबे कुरुविला ने तांबे से कहा कि रॉयल्स ने उनका पता लगा लिया है।
  • ट्रेल्स में, तांबे ने असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी की। उनकी स्पिन के खिलाफ एक भी बल्लेबाज बड़ा शॉट नहीं खेल सका. तभी राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्हें अपनी उम्र की परवाह नहीं है, लेकिन यह उनकी कला है जिसने उन्हें प्रभावित किया है।
  • रॉयल्स को अस्थायी निलंबन मिलने के साथ, तांबे ने अपना आधार गुजरात लायंस में बदल लिया ।
  • फिलहाल वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं ।

प्रवीण तांबे का घरेलू क्रिकेट करियर 

  • तांबे ने अपना टी20 डेब्यू 7 मई 2013 को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स ) के खिलाफ किया था। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
  • उनका प्रथम श्रेणी में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत छह महीने बाद, ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी खेल में हुआ। पहली पारी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला, लेकिन दूसरी में ओडिशा के दोनों सलामी बल्लेबाज गिरिजा राउत और गोविंदा पोद्दार को आउट कर दिया।
  • उनकी लिस्ट ए की शुरुआत 2017 में गुजरात के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के खेल में हुई थी। उन्होंने इस खेल में चिराग परमार और जसप्रीत बुमराह के विकेट लिए।

प्रवीण तांबे की उपलब्धियां 

  • वह चैंपियंस लीग टी 20 2013 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 12 विकेट लिए।
  • उन्होंने आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
  • वह चैंपियंस लीग टी20 में सिर्फ 4 मैचों के बाद विकेटों के मामले में दोहरा अंक हासिल करने वाले पहले गेंदबाज थे।
  • वह खेल के 10 ओवर के प्रारूप में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
  • तांबे 10 ओवर के प्रारूप में 5 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं।

प्रवीण तांबे नेटवर्थ (Pravin Tambe Net Worth)

प्रवीण तांबे की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट से ही है। इनकी कुल संपत्ति (Net Worth) के बारे में बात करें तो में इनकी नेट वर्थ 1 मिलियन से की है।

प्रवीण तांबे विवाद

  • अगस्त 2015 में, प्रवीण तांबे ने तब हलचल मचा दी जब उन्होंने उसी टीम में मोहम्मद अशरफुल के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में एक निजी टी 20 प्रतियोगिता में भाग लिया। मोहम्मद अशरफुल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले एक फिक्सिंग स्कैंडल में शामिल होने के बाद प्रतिबंधित कर दिया था।
  • फरवरी 2020 में, प्रवीण तांबे को 2018 में UAE में T10 लीग में शामिल होने के कारण IPL 2020 खेलने से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

प्रवीण तांबे की बायोपिक फिल्म (Biopic Movie ’Kaun Pravin Tambe’)

प्रवीण तांबे की आजकल इतनी ज्यादा चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि इनके ऊपर एक बायोपीक पिक्चर का निर्माण हुआ है, उनके जीवन पर आधारित ये बायोपिक फिल्म 1 अप्रैल 2022 को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है । इस बायोपिक फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े को प्रवीण तांबे की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। इस पिक्चर के डायरेक्टर जय प्रसाद देसाई हैं और राइटर Kiran Yadnyopavit हैं और यह पिक्चर फॉक्स स्टार स्टूडियो, फ्राइडे फिल्म वर्क और बोटरूम स्पोर्ट्स प्रोडक्शन के बैनर के तहत रिलीज होगी‌। आपको बता दें कि प्रवीण तांबे की बायोपिक पर आधारित पिक्चर का नाम “कौन प्रवीण तांबे” रखा गया है।

Leave a Comment