Ramandeep Singh Biography in Hindi, Wikipedia, Age, IPL, Career, Education, Family, Girlfriend, Net Worth, Debut, Birth Place, Father and Mother
आज हम आपको बताने वाले है रमनदीप सिंह के बारे मे जो एक भारतीय क्रिकेटर है, रमनदीप सिंह अपना घरेलू क्रिकेट मैच पंजाब के तरफ से खेलते है और वह दाहिने हाथ के बल्लेबाज है जो मिडिल आर्डर पर बल्लेबाजी करते है, और उन्होंने पंजाब टीम की ओर से अंडर-16 और अंडर-23 में मैच खेला है, वह अंडर -23 में पंजाब टीम की ओर से टॉप स्कोरर रहे थे,
Ramandeep Singh Biography in Hindi | रमनदीप सिंह का जीवन परिचय
पूरा नाम | रमनदीप हरदेव सिंह |
उपनाम | रमनदीप |
जन्मतिथि | 13 अप्रैल 1997 |
उम्र | 26 वर्ष |
जन्मस्थान | चण्डीगढ़, पंजाब, भारत |
धर्म | हिन्दु |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गेंदबाजी शैली | दाहिने हाथ |
बल्लेबाजी शैली | दाहिने हाथ |
आईपीएल टीम | मुंबई इंडियंस |
रमनदीप सिंह का जन्म एवं प्रारम्भिक जीवन
रमनदीप सिंह का जन्म 13 अप्रैल 1997 को चण्डीगढ़ के पंजाब मे एक हिन्दु परिवार मे हुआ था, रमनदीप सिंह 10 साल के ही उम्र में मैच खेलना शुरू कर दिए थे, उनके पिताजी उनको सुखविंदर टिंकू के पास क्रिकेट की शिक्षा लेने के लिए भेजा करते थे, रमनदीप सिंह को बचपन मे बिल्कुल पढ़ाई में मन नहीं लगता था वह सिर्फ क्रिकेट ही खेला करते थे. रमनदीप ने 5 साल तक कठिन मेहनत करके अंडर-16 में अपनी जगह बनाई थी
रमनदीप सिंह का परिवार
रमनदीप सिंह के परिवार के बारे मे तो हमे ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं है, लेकिन उनके पिता जी का नाम हरदेव सिंह है जो की वह एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय साइकिल चालक है और रामदीप के माता के बारे मे हमे कोई जानकारी प्राप्त नहीं है |
रमनदीप सिंह का आईपीएल करियर
रमनदीप सिंह आईपीएल 2022 मे मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेले थे जिसमे उन्होंने बहत ही अच्छा प्रदर्शन रहा था, लेकिन फिर भी उनकी टीम फाइनल तक नहीं पहुँच पाई थी, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने रमनदीप सिंह को सिर्फ 20 लाख रुपये में ही खरीदा था. इस बार भी आईपीएल 2023 मे रमनदीप सिंह मुंबई इंडियंस के तरफ से ही खेलते हुए नजर आएंगे इस बार मुंबई इंडियंस रमनदीप सिंह को नीलामी मे ना खरीदकर पहले ही रिटेन कर लिया था और अपने टीम का हिस्सा बना लिया था |
रमनदीप सिंह का क्रिकेट करियर
रमनदीप सिंह ने 5 साल तक कठिन मेहनत करके अंडर-16 में अपनी जगह बनाई थी, उसके बाद उन्होंने अंडर-23 में अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाया . उन्होंने 29 जनवरी 2017 में इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट पंजाब की ओर से खेला था. उन्होंने अपना लिस्ट-ए डेब्यू 5 अक्टूबर 2019 में 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में खेला था. पंजाब की ओर से अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू 12 फ़रवरी 2020 में 2019-20 रणजी ट्रॉफी में किया था.