Rinku Singh Biography In Hindi, Wiki, Age, Family, Father, Education, Career, Birthplace, Bowling Style, Batting Style, IPL Career, Networth, Girlfriend
नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं भारतीय युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह के जीवन के बारे में जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।
Rinku Singh Biography In Hindi | रिंकू सिंह का जीवन परिचय
पूरा नाम | रिंकू खानचंद सिंह |
जन्म स्थान | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत |
जन्म तिथि | 12 अक्टूबर 1997 |
उम्र | 25 वर्ष |
धर्म | हिन्दु |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
आईपीएल टीम | कोलकाता नाइट राइडर्स |
आईपीएल प्राइज़ | 55 लाख |
बैटिंग स्टाइल | बाएं हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी स्टाइल | दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज |
रिंकू सिंह का जन्म, परिवार और शिक्षा
भारतीय खिलाड़ी रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ ,उत्तर प्रदेश में हुआ। इनका पूरा नाम रिंकू खानचंद्र सिंह है, इनके पिता का नाम खानचंद्र सिंह है ,जो एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते थे। इनकी मां का नाम वीना देवी है ,जो एक ग्रहणी है। इनके दो भाई बहन हैं -जीतू सिंह और नेहा सिंह। इनके कोच ”ज़ीशान, मसूदुज़-ज़फ़र अमिनी, सुरेश शर्मा, मंसूर अहमद” हैं।
पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इनकी शिक्षा 9वी क्लास तक ही हुई है।
पिता (Father’s Name) | खानचंद्र सिंह |
माता (Mother’s name) | वीना देवी |
भाई (Brother) | जीतू सिंह |
बहन (Sister) | नेहा |
पत्नी (Wife) | अविवाहित |
रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
उन्होंने अंडर -16, अंडर -19 और अंडर -23 स्तरों पर उत्तर प्रदेश का और अंडर -19 स्तर पर सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व किया है।
5 मार्च 2014 को, उन्होंने 16 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 87 गेंदों में 83 रन बनाए थे।
31 मार्च 2014 को, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 5 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए थे.
उन्होंने 5 नवंबर 2016 को 2016-17 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था।
रिंकू सिंह का आईपीएल 2023 का करियर
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई उससे हर कोइ हैरान और परेशान है, कोई कह रहा है कि ऐसे कैसे हो सकता है?, तो कोई इसे चमत्कार कह रहा है, आखिरी 8 गेंद पर कोलकाता को 39 रनों की जरूरत थी और सबको लग रहा था कि गुजरात यह मैच आसानी से जीत लेगी लेकिन हुआ वो जिसे किसी ने सपने में भी नही सोचा होगा।