Rishi Sunak Biography, Wiki, Age, Nationality, Family, Education, Religion, Cast, Father, Birthplace, Wife, Girlfriend, Networth
ऋषि सुनक आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए है और एक दिन हमारे देश पर राज करने वाला ब्रिटेन देश पर अब एक भारतीय का राज होगा। ऋषि सुनक ने इतिहास रच दिया है। 28 अक्टूबर 2022 को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले वे पहले भारतीय मूल के और पहले हिंदू व्यक्ति हैं। ब्रिटिश राजनेता ऋषि सुनक वर्तमान प्रधानमंत्री लिंज ट्रस के इस्तीफे के बाद यूनाइटेड किंग्डम के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार है। लिंज ट्रस ने 45 दिनों तक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
आपको बता दें कि, ऋषि सुनक भारतीय मूल के निवासी है। जो अब ब्रिटेन की राजनीति में सक्रिय है। लेकिन क्या आप इनके जीवन परिचय के बारे में जानते हैं। कहां के रहने वाले हैं, कौन है उनके परिवार में। इन सभी चीजों की जानकारीआज हम आपको बताएंगे। जिसको जानना आपके लिए भी जरूरी है।
Rishi Sunak Biography in Hindi | ऋषि सुनक का जीवन परिचय
नाम (Name) | ऋषि सुनक |
जन्म स्थान | इंग्लैंड |
जन्मतिथि (Date of birth) | 12 मई, 1980 |
पत्नी (Wife) | अक्षता मूर्ति |
बच्चे (Children) | 2 |
भाई बहन (Brother-Sister) | भाई का नाम संजय और बहन का नाम राखी |
माता पिता (Father-Mother) | यशवीर और उषा |
उम्र (Age) | 42 |
शिक्षा (Education) | एमबीए |
पेशा (Profession) | पॉलिटीशियन, बिजनेसमैन |
पार्टी (Politics Parties) | कंजर्वेटिव पार्टी |
नागरिकता (Nationality) | ब्रिटिश |
धर्म (Religion) | हिंदू |
जाति (Caste) | ब्राह्मण |
राशि | वृषभ |
कद (Height) | 5.7” |
आंखों का रंग | काला |
नेट वर्थ (Net worth) | 3.1 बिलियन पौंड के करीब |
ऋषि सुनक का जन्म एवं शुरुआती जीवन (Rishi Sunak Birth & Early Life)
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथेम्प्टन में भारतीय पंजाबी हिंदू माता-पिता यशवीर सुनक और उषा सुनक के घर हुआ था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता यशवीर का जन्म केन्या में हुआ था और उनकी माँ उषा का जन्म तंजानिया में हुआ था । उनके दादा-दादी पंजाब प्रांत , ब्रिटिश भारत में पैदा हुए थे , और 1960 के दशक में अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन चले गए। उनके पिता यशवीर एक सामान्य चिकित्सक (जीपी) थे, और उनकी माँ उषा एक फार्मासिस्ट थीं, जो एक स्थानीय फार्मेसी चलाती थीं। सुनक के भाई संजय मनोवैज्ञानिक हैं । उनकी बहन राखी विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में मानवीय, शांति निर्माण, संयुक्त राष्ट्र के फंड और कार्यक्रमों के प्रमुख के रूप में काम करती हैं ।
ऋषि सुनक की शिक्षा (Rishi Sunak Education)
ऋषि सुनक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विनचेस्टर कॉलेज से की, जो की एक बोर्डंग स्कूल है। वहां वो स्कूल के हेड बॉय और संपादक रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा लिंकन कॉलेज ऑक्सफोर्ड से की। जहां उन्होंने राजनीति और अर्थशास्त्र का अध्ययन किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कंजर्वेटिव कैम्पेन मुख्यालय में इंटर्नशिप भी की। 2006 में उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविधालय से एमबीए की डिग्री हासिल की।
ऋषि सुनक का परिवार (Rishi Sunak Family)
पिता का नाम (Father) | यशवीर सुनक |
माता का नाम (Mother) | उषा सुनक |
भाई का नाम (Brother ) | संजय सुनक |
बहन का नाम (Sisters) | राखी सुनक |
पत्नी का नाम (Wife ) | अक्षता मूर्ति |
बेटी (Daughter ) | अनुष्का सुनक , कृष्णा सुनक |
ऋषि सुनक की शादी ,पत्नी (Rishi Sunak Marriage)
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए कोर्स के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति से मुलाकात थी जिससे उन्होंने अगस्त 2009 में बैंगलोर शहर में शादी कर ली।
दंपति की दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी भारतीय अरबपति एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं, और कटमरैन वेंचर्स में निदेशक के रूप में कार्य करती हैं। वह अपना खुद का फैशन लेबल भी चलाती हैं और ब्रिटेन की सबसे धनी महिलाओं में से हैं।
सुनक और उनकी पत्नी नॉर्थ यॉर्कशायर के नॉर्थहेलर्टन के पास किर्बी सिगस्टन गांव में रहते हैं। उनके पास केंसिंग्टन , सेंट्रल लंदन में एक घर और कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में एक फ्लैट भी है ।
ऋषि सुनक का बिजनेस करियर (Rishi Sunak Business Career)
ऋषि सुनक ने अपनी पहली नौकरी कैलिफोर्निया में स्थित एक अमेरिका निवेश बैंक में की जिसका नाम था गोल्डमैन सैक्स। इसमें उन्होंने बतौर विश्लेषक के रूप में काम किया। साल 2004 में उन्होंने हेज फंड मैनेजमेंट फर्म द चिल्ड्रन इन्वेस्टमेंट फंड मैनेजमेंट में भी काम किया। उसके बाद साल 2009 में नौकरी छोड़ दी। अक्टूबर 2010 में लगभग 536 मिलियन डॉलर के शुरूआती निवेश से फर्म शुरू की। जिसका नाम रखा थेलेम पार्टनर्स।
ऋषि सुनक की संपत्ति एवं कमाई (Rishi Sunak Net Worth)
ऋषि सुनक को इंग्लैंड के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। ऋषि सुनक ने व्यापार और राजनीति में बहुत पैसा कमाया है। अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वो अब 3.1 अरब पाउंड के करीब है। भारतीय रूपयो में इसकी बात करें तो ये करीबन 300 करोड़ के बराबर है। एक रिपोर्ट की माने तो 2009 में अक्षता मूर्ति से शादी करने के बाद उनका बिजनेस आसमान छू गया।