Shivam Dube Biography In Hindi, Wikipedia, Age, IPL Team, Career, Family, Education, Net Worth, Wife, Father and Mother
इंडियन क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान बना चुके शिवम दुबे (Shivam Dube Cricketer) का किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. शिवम एक इंडियन क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट में मुंबई की तरफ से अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं. आईपीएल में शिवम को कई बार अपने प्रदर्शन से सबके होश उड़ाते हुए देखा ही जा चुका है. शिवम दुबे भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर है जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और मध्यम गति से दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। 2015-16 में उन्होंने मुंबई में बड़ौदा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी 20 डेब्यू किया। आज इस आर्टिकल में हम आपको शिवम दुबे का जीवन परिचय के बारे मे बात करने वाले है ।
Shivam Dube Biography In Hindi | शिवम दुबे का जीवन परिचय
पूरा नाम | शिवम दुबे |
जन्म तिथि | 26 जून 1993 |
जन्म स्थान | मुंबई |
उम्र | 29 वर्ष |
पेशा | क्रिकेटर |
धर्म | हिन्दू |
राष्टीयता | भारतीय |
पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
माता का नाम | ज्ञात नहीं |
पत्नी का नाम | अंजुम खान |
शिवम दुबे का जन्म व प्रारम्भिक जीवन
शिवम दुबे क्रिकेटर का जन्म 26 जून 1993 को हुआ था. सपनों के शहर मुंबई में जन्मे शिवम शुरू से ही क्रिकेट की तरफ खिंचाव महसूस करते थे. कम उम्र से ही क्रिकेट का शौक होने के चलते वे इस दिशा में ही अपना करियर भी बनाना चाहते थे. यही कारण था कि वे स्कूल से आने के बाद अपने दोस्तों के साथ सीधे क्रिकेट खेलने के लिए निकल जाते थे.
उम्र के साथ ही शिवम दुबे का यह शौक भी बढ़ता गया और वे क्रिकेट खेलते हुए ही आगे बढ़ने लगे. उन्होंने अपने शौक को ही अपना करियर भी बनाने का विचार बचपन से अपने मन में रखा हुआ था जो आज इंडिया टीम के लिए खेलकर पूरा हो रहा है.
शिवम दुबे का यह अनोखा सफ़र गलियों में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए शुरू हुआ था. धीरे-धीरे वे गली से निकलकर अकैडमी तक पहुंचे और यहाँ एडमिशन ले लिया. अकादमी जाने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना शुरू किया. यहीं से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को सुधारने का काम शुरू किया और इसे परफेक्ट बनाने में जुट गए.
उनका क्रिकेट (Cricket) का यह सफर तो ठीक चल रहा था लेकिन आर्थिक तंगी भी उनका रास्ता रोके खड़ी थी. शिवम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और इस कारण ही महज 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलना भी छोड़ दिया. वे अकैडमी की फीस भी नहीं भर पा रहे थे इसलिए उन्होंने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया और अपना ध्यान दूसरी तरफ लगाने लगे.
बढे हुए वजन के कारण कई बार ऐसा भी हुआ कि उन्हें क्रिकेट खिलाने तक से मना कर दिया गया और उन्हें काफी निराशा का सामना करना पड़ा. काफी जगहों से रिजेक्शन मिलने के बाद भी शिवम दुबे ने हिम्मत नहीं हारी और फिर से क्रिकेट खेलने लगे और प्रैक्टिस करने लगे.
इसके बाद वह समय आया जब मुंबई अंडर-23 (Mumbai Under-23) टीम के लिए ट्रायल शुरू हुए. इस समय शिवम की उम्र 19 वर्ष हो चुकी थी. यहाँ शिवम ने अपनी किस्मत आजमाई और मुंबई अंडर-23 के लिए ट्रायल दिया. उनका खेल सेलेक्टेर्स को काफी पसंद आया और उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया.
शिवम ने भी इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और मैचेस में काफी अच्छा प्रदर्शन कर खुद की पहचान बनाने में जुट गए. उन्होंने मुश्ताक अली ट्राफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने ऑलराउंडर जलवे वे सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. शिवम ने 17 फर्स्ट क्लास खेलों में 1 हजार रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने 40 विकेट भी अपने नाम किए.
शिवम दुबे का करियर (Shivam Dube Career)
वर्ष 2015-16 में उन्होंने मुंबई में बड़ौदा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी 20 डेब्यू किया। 2018-19 के एक रणजी ट्रॉफी मैच में, उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए, एक ओवर में पांच छक्के लगाए। शिवम दुबे 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का भी हिस्सा थे। वर्ष 2018 में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें वर्ष 2019 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में ₹5 करोड़ में खरीदा। अक्टूबर 2019 में मुंबई के ऑलराउंडर दुबे का बांग्लादेश के टी – 20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है।
शिवम दुबे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
- शिवम दुबे ने छह साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
- उनके पिता ने शिवम को क्रिकेट की कोचिंग के लिए चंद्रकांत पंडित क्रिकेट अकादमी, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में भर्ती करवाया। उन्होंने सतीश सामंत के अंतर्गत क्रिकेट में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
- उनके पिता डेयरी उत्पादों का व्यवसाय करते थे। कुछ समय बाद, उनके पिता ने जींस धोने का व्यवसाय शुरू किया और महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कारखाना स्थापित किया। लेकिन, शिवम के क्रिकेट कोचिंग के कारण उनके पिता ने उस कारखाने को पट्टे पर रख दिया था।
- 14 साल की उम्र में, शिवम ने आर्थिक संकट के कारण क्रिकेट खेलना छोड़ दिया। उसके बाद चार साल बाद उन्होंने अपने चाचा रमेश दुबे और चचेरे भाई राजीव दुबे के सहयोग से क्रिकेट खेलना शुरू किया।
- वर्ष 2015-16 में, उन्होंने मुंबई में बड़ौदा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी 20 डेब्यू किया।
- वर्ष 2018-19 के एक रणजी ट्रॉफी मैच में, उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए, एक ओवर में पांच छक्के लगाए।
- शिवम दुबे 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का भी हिस्सा थे।
यह भी पढे : प्रियम गर्ग का जीवन परिचय