Sidhu Moose wala Biography, Wiki ,Death, Age, Family ,Wife ,Siddhu Moose wala Songs, Career, Education in Hindi
आज हम बात करने वाले है पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ़ शुभदीप सिंह सिद्धू के बारे मे जिनकी 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। ये एक पंजाबी गायक, गीतकार, मॉडल थे जो ‘सो हाई’ गाना गाकर चर्चा में आए थे । उनके गाड़ी पर 10 से फायर किये गए जिसमे से कम से कम 5 गोलिये उनकी छाती में जा लगी ।
Sidhu Moose Wala Biography In Hindi | सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय
असली नाम (Real Name) | शुभदीप सिंह सिद्धू |
उपनाम (Nick Name ) | सिद्धू मूसेवाला, मूसेवाला |
जन्म तिथि (Birthdate) | 11 जून 1993 |
जन्म स्थान (Birth Place) | गांव मूसा वाला, मनसा, पंजाब, भारत |
उम्र (Age ) | 29 साल (मृत्यु तक ) |
मृत्यु की तारीख (Date of Death) | 29 मई 2022 |
मृत्यु का स्थान (Place of Death) | पंजाब |
मृत्यु का कारण (Death Cause) | गोली से उनकी हत्या कर दी गई |
शिक्षा (Education ) | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री |
कॉलेज (College ) | गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना, पंजाब |
राशि (Zodiac) | मिथुन राशि |
नागरिकता (Citizenship) | भारतीय |
गृह नगर (Hometown) | गांव मूसा वाला, मनसा, पंजाब, भारत |
धर्म (Religion) | सिख |
जाति (Cast ) | जाट |
लम्बाई (Height) | 6 फीट 1 इंच |
वजन (Weight ) | 85 किग्रा |
आँखों का रंग (Eye Color) | काला |
बालो का रंग( Hair Color) | काला |
पेशा (Occupation) | गायक, गीतकार, मॉडल, राजनीतिज्ञ |
पहली फिल्म (Debut ) | गीतकार: लाइसेंस- निंजा द्वारा (2016) गायन (युगल): गुरलेज़ अख्तर के साथ बिलोंग करदा |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अवैवाहिक |
सिद्धू मूसेवाला का जन्म व प्रारम्भिक जीवन
पंजाब के लोकप्रिय स्टार के रूप में पहचाने जाने वाले सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में हुआ था। सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। इनकी माता का नाम चरण कौर सिद्धू है और इसके पिता का नाम सरदार भोला सिंह है। इनको अपने जीवन में शुरुआत से ही अभिनय और संगीत से काफी प्रेम था। स्कूल की पढ़ाई के दौरान भी सिद्धू मूसेवाला अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय और संगीत को अक्सर समय देना पसंद करते थे और इन्होंने इसी छोटे-छोटे स्ट्रगल से अपने करियर की शुरुआत की।
सिद्धू मूसे वाला की शिक्षा (Sidhu Moose wala Education )
सिद्धू मूसेवाला ने अपनी स्कूली शिक्षा मनसा से की और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के लिए लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज गए। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चले गए। सिद्धू का बचपन से ही गायन की ओर झुकाव था। जब वे अपनी 5वीं कक्षा में थे तब वे लोक गीत गाते थे और कॉलेज में रहते हुए विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते थे, लेकिन कनाडा जाने के बाद ही उन्होंने गायन में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
सिद्धू मूसे वाला का परिवार (Sidhu Moose wala Family )
पिता का नाम (Father’s Name) | भोला सिंह सिद्धू |
माता का नाम (Mother’s Name) | चरण कौर सिद्धू (ग्राम मूसा की सरपंच) |
भाई (Brother ) | गुरप्रीत सिद्धू |
सिद्दू मूसेवाला के करियर की शुरुआत (Siddhu Moose Wala Career)
कॉलेज की डिग्री पूरी होने के पश्चात सिद्धू ने संगीत में अपने कैरियर को आगे बढ़ाना चाहा। कोई भी स्टूडियो वाला उन्हें काम नहीं दे रहा था। सिद्धू ने बहुत सारे स्टूडियो में जाकर संगीत के बारे में बताया तो ऐसे में जानबूझकर स्टूडियो वाले उन से पैसा मांगा करते थे और पैसा नहीं देने के कारण उन्हें गाने का मौका भी नहीं दिया जाता था।
सिद्धू मूसे वाला का करियर (Career )
संगीत –
- मूसेवाला ने 2016 में गीतकार के रूप में अपना करियर ‘लाइसेंस’ गाने के बोल लिखकर शुरू किया, जिसे पंजाबी गायक निंजा ने गाया था। यह गाना बहुत ही हिट हुआ था
- सिद्धू मूसे वाला ने 2017 मे दीप झंडू, एली मंगत और करण औजला जैसे गायकों के साथ काम किया है
- सिद्धू ने पंजाबी गीत “जी वैगन” के साथ गायन में अपनी शुरुआत की।
- सिद्धू मूसे वाला ने “सो हाई”, “रेंज रोवर,” “दुनिया,” “डार्क लव,” “टोचन,” और “इट्स ऑल अबाउट यू” जैसे कई लोकप्रिय पंजाबी गाने गाए है
सिद्धू मूसे वाला का राजनीतिक करियर
3 दिसंबर 2021 को, मूसेवाला मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) में शामिल हो गए ।
सिद्धू मूसेवाला की मृत्यु का कारण
लोकप्रिय गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूस वाला की शनिवार को पंजाब में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंजाबी गायक मनसा में अपने गांव जा रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी एसयूवी पर गोलियां चला दीं। बाद में एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। यह घटना पंजाब सरकार द्वारा उनका सुरक्षा घेरा वापस लेने के एक दिन बाद हुई।