सिंघराज अधाना का जीवन परिचय Singhraj Adhana Biography In Hindi
टोक्यो पैरालंपिक में मंगलवार को पुरुषों की 10-मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में सिंहराज अधाना ने कांस्य पदक जीता। वह 216.8 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 237.9 अंको के साथ चीन के यांग चाओ (237.9 पैरालंपिक रिकॉर्ड) गोल्ड जीतने में सफल रहे, जबकि चीन के ही हुआंग झिंग (237.5) के खाते सिल्वर मेडल आया। सिंहराज के ब्रॉन्ज के साथ ही भारत की झोली में आठवां पदक आ गया। मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक आठ पदक जीत लिए हैं। भारत के खाते में अब तक दो गोल्ड, चार रजत और दो कांस्य पदक आए हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बता दें कि रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे।
टोक्यो पैरालंपिक 2020: भारतीय निशानेबाज सिंहराज अधाना (Singhraj Adhana) ने 216.8 अंकों के साथ पी1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 (10m air pistol SH1 Men) फाइनल में कांस्य पदक जीता। वहीं, दूसरे भारतीय मनीष नरवाल दुर्भाग्य से सातवें स्थान पर रहे। यह इस पैरालंपिक में भारत का दूसरा कांस्य पदक है और अब अब तक भारत को 8 – 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल मिल चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने की सिंहाराज की तारीफ
पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सिंहराज की खूब तारीफ की और उन्हें प्रतिभाशाली निशानेबाज बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, सिंहराज अधाना का असाधारण प्रदर्शन! भारत के प्रतिभाशाली निशानेबाज ने प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीता। उन्होंने जबरदस्त मेहनत की है और उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं। उन्हें बधाई और आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’
सिंघराज अधाना की जीवनी Singhraj Adhana Biograhy In Hindi
पूरा नाम | सिंघराज अधाना |
उपनाम | सिंघराज |
जन्म तिथि | 26 जनवरी 1982 |
जन्म स्थान | बहादुरगढ़ हरियाणा |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
पेशा | निशानेबाज |