SRH vs GT, IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2022 का 21वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने शुभमन गिल को तीसरे ओवर में आउट करके दिया। छठे ओवर में सांई सुदर्शन को आउट करके नटराजन ने दूसरा झटका दिया। आठवें ओवर में उमरान मलिक ने मैथ्यू वेड को आउट करके तीसरा झटका दिया। 13वें ओवर में 100 रन पूरा हुआ। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुजरात की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम अबतक एक भी मैच नहीं हारी है। अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। वहीं हैदराबाद की टीम तीन में से एक मैच जीतकर अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। केन विलियमसन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगातार दो हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद ऑरेंज आर्मी ने आईपीएल 2022 के अपने तीसरे मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराया। गुजरात टाइटंस ने पिछले मैच में साईं सुदर्शन और दर्शन नालकांडे को डेब्यू करने का मौका दिया। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया ऐसे में घायल विजय शंकर प्लेइंग 11 से बाहर रहना लगभग तय है। पंजाब के खिलाफ राहल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर दो छ्क्का जड़कर जीत दिलाई थी।
आईपीएल 2022 के 21 वें मुकाबले में सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने बाएं हाथ से इतना शानदार कैच लपका क्रिकेटप्रेमी देखते ही रह गए.
IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 की अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें
Rahul tripathi stunning catch… #GTvsSRH #SRHvGT pic.twitter.com/UA0focDkgi
— Chinthakindhi Ramudu (O- Negitive) (@RAMURAVANA) April 11, 2022
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल 7 रन बनाकर खेल रहे थे इतने में भुवी ने गेंद डाली तो गिल ने इसे कवर के ऊपर से ठोकने की कोशिश की. गेंद बल्ले पर लगने के बाद रॉकेट की तरह उड़ने लगी लेकिन ये क्या?
यह भी पढे : फ्री मे IPL 2022 देखे एकदम Live
We can watch this on loop!
A stunner of a catch from @tripathirahul52 that ended Shubman Gill's stay out there in the middle.
📽️📽️https://t.co/6a80Bist3B #TATAIPL #SRHvGT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2022
कवर पर लगे फील्डर राहुल त्रिपाठी ने सुपरमैन की तरह छलांग लगाकर बाएं हाथ से कैच लपक लिया. राहुल त्रिपाठी का यह कैच देखकर भुवनेश्वर कुमार हैरान रह गए. उन्होंने आंखें और होठ मटकाते हुए शानदार कैच पकड़ने का इशारा किया.
यह भी पढे : फ्री मे IPL 2022 Live देखने वाले Apps
What A Catch Rahul Tripathi 🎯⚡🎯⚡#SRHvGT #OrangeArmy #ReadyToRise #TATAIPL #GTvsSRH #GujaratTitans pic.twitter.com/DVw8DRNO6E
— TATA IPL 2022 Season (@IPL2022Season) April 11, 2022
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, केन विलियम्सन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, ऐडेन मारक्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यान्सेन, टी नटराजन, उमरान मलिक।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे।
यह भी पढे : Gujrat Titans का Owner कौन है?