Wednesday, February 8, 2023
Hindinut.com
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindinut.com
No Result
View All Result
  • Home
  • Web Stories
  • BIOGRAPHY
  • HEALTH
  • FESTIVALS
  • LIFESTYLE
  • MAKE MONEY ONLINE
  • TECHNOLOGY
Home FESTIVALS

Teacher’s Day Par Bhashan In Hindi 2022

Hindinut by Hindinut
December 27, 2021
in FESTIVALS
0
hindinut

Best Speech on Teachers Day 2021 in Hindi

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिक्षक दिवस: वास्तव में ये दिन डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन है इन्होने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। इसीलिए उनके सम्मान में उनके जन्म दिवस पर ये दिन मनाया जाता है।

Contents hide
1 Teachers day motivational speech in hindi
2 Best Speech on Teachers Day 2022 in Hindi
2.1 शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में लिखा हुआ (Happy Teacher’s Day Speech in Hindi for Students)
2.2 शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में Speech on Teacher’s Day for Students In Hindi
2.3 शिक्षक दिवस पर भाषण (Short Speech on Teacher’s Day 2022 in Hindi)
3 शिक्षक दिवस पर निबंध 100 शब्दों में (Teacher’s Day Speech 100 Line)

Teachers day motivational speech in hindi

भारत में हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर हम छात्रों के लिए Teachers Day Speech in Hindi शिक्षक दिवस पर भाषण  शेयर कर रहे है। इन भाषणों का प्रयोग करके छात्र अपने स्कूल, कॉलेज में शिक्षक दिवस पर अपने प्रिय शिक्षक के प्रति अपने मनोभावों को प्रदर्शित कर सकते है। Shikshak Divas Par Bhashan, Teachers Day Speech in Hindi 2022


 

Best Speech on Teachers Day 2022 in Hindi

प्रधानाचार्य, आदरणीय अध्यापक व अध्यापिकाएं और यहाँ इकट्ठे हुए मेरे प्यारे सहपाठियों को सुप्रभात। हम सभी यहाँ शिक्षक दिवस के उत्सव को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। आज 5 सितम्बर है. जो सभी कॉलेजों और स्कूलों में छात्रों के द्वारा अपने शिक्षकों को, विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करके उनके कैरियर को आकार देने के द्वारा समाज और देश में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हमारे देश में प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यक्रम हैं, यह डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से, विद्यार्थियों के द्वारा उनके जन्मदिन को मनाने के आग्रह के कारण मनाया जाता हैं। 5 सितम्बर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस है, जो शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। विद्यार्थी अपने शिक्षकों को उनके स्वार्थरहित प्रयासों और पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था को समृद्ध बनाने के लिए सम्मान प्रदर्शित करते हैं।


 

शिक्षक दिवस विभिन्न देशों में अलग-अलग तिथियों को एक विशेष कार्यक्रम के रुप में मनाया जाता है। चीन में, यह हर साल 10 सितम्बर को मनाया जाता है। सभी देशों में इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य आमतौर पर शिक्षकों को सम्मान देना और शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों की प्रशंसा करना है। इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के द्वारा बहुत सी तैयारियाँ की जाती है। बहुत से विद्यार्थी इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भाषणों और अन्य गतिविधियों में भाग लेकर मनाते हैं। कुछ विद्यार्थी इसे अपने ही तरीके से अपने प्रिय अध्यापक को कोई फूल, कार्ट, गिफ्ट, ई-ग्रीटिंग कार्ड, एस.एम.एस., मैसेज आदि के द्वारा उनका आदर करके और प्रशंसा करने के माध्यम से मनाते हैं।

शिक्षक दिवस, सभी विद्यार्थियों के लिए अपने शिक्षकों के सम्मान और आदर में कुछ विशेष आयोजन करने का एक अद्भुत अवसर है। यह एक नये शिक्षक के लिए भविष्य में शिक्षा की ओर जिम्मेदार शिक्षक बनने के लिए प्रशंसा की तरह है। एक विद्यार्थी के रुप में, मैं अपने जीवन में हमेशा शिक्षकों का/की आभारी रहूँगा/रहूँगी।

धन्यवाद।


 

शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में लिखा हुआ (Happy Teacher’s Day Speech in Hindi for Students)

माननीय मुख्य अतिथि, आदरणीय शिक्षक वर्ग और मेरे प्यारे दोस्तों,

जैसा कि हम सब जानते हैं की हम सब शिक्षक दिवस का जश्न मनाने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। आज मैं आपको शिक्षक दिन के अवसर पर शिक्षक के महत्व पर छोटा सा भाषण देने जा रहा हूं। मेरी आपसे विनती है की कृपया करके आप मेरा यह भाषण ध्यानपूर्वक और शांतिपूर्वक सुनें।

आज 5 सितंबर है और हम सभी को पता है की आज शिक्षक दिवस है। हम सब हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का जश्न मनाते है। आज डॉ सर्वेपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। डॉ सर्वेपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बनने से पहले एक महान प्रतिशिष्ठ शिक्षक थे। इसलिए उनका जन्मदिन पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉ सर्वेपल्ली राधाकृष्णन ने केवल भारत के राष्ट्रपति थे बल्कि एक महान शिक्षक भी थे। शिक्षक दिवस के दिन हमारे देश के शिक्षकों के प्रति सम्मान करने के लिए यह शिक्षक दिवस मनाया जाता है। छात्रों के व्यक्तित्व को आकार देने और भविष्य को उज्ज्वल बनाने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और उन्हें देश का एक आदर्श नागरिक बनाते है।


 

शिक्षक छात्रों को अपने बच्चे के रूप में प्यार करते है। शिक्षक छात्रों में भेदभाव नहीं करते और सभी छात्रों पर ध्यान देते है। हमारे माँ-बाप हमें देश का एक अच्छा नागरिक बनाने के लिए स्कूल में भेजते है। हालाँकि हमारे शिक्षक हमारे पूरे भविष्य को उज्ज्वल और सफल बनाने की जिम्मेदारी लेते है।

शिक्षक हमारे जीवन में ज्ञान प्रदान करने के साथ एक जीवन को दिशा भी देते है। शिक्षक ज्ञान का स्रोत है। मैं प्रत्येक छात्र से अनुरोध करता हूं कि सभी छात्र शिक्षकों की सलाह का पालन करें और देश का एक अच्छा नागरिक बनें।

हम सभी छात्रों की तरफ से सभी शिक्षकों को धन्यवाद। Happy Teacher’s Day 2022.


 

शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में Speech on Teacher’s Day for Students In Hindi 

आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षक और मेरे प्यारे सहपाठियों

आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ। अध्यापकों को किसी भी देश और समुदाय का गौरव माना जाता हैं। इन शिक्षकों को मान-सम्मान देने के लिए हर साल हम 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।

5 September को टीचर्स डे मनाने की परंपरा 1962 से शुरू हुई थी। जब भारत के एक सबसे योग्य शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दुसरे राष्ट्रपति बने।

5 सितंबर को Sarvepalli Radhakrishnan का जन्म हुआ था। उन्होंने आग्रह किया की उनका जन्मदिन मनाने के बजाय इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाये ताकि देश के शिक्षकों को हम योग्य सम्मान दे सकें।

इसमें कोई संदेह नहीं है की समाज में शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्ति है जो आने वाली पीढ़ी को योग्य शिक्षा देकर उनको देश के विकास और उन्नति के लिए तैयार करता हैं।

देश के राजनेताओं, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, कलाकारों, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों, सैनिकों, इंजीनियरों आदि में गुणवता पैदा करने का श्रेय अध्यापकों को ही जाता हैं।

इसलिए, देश के हर आदमी और सरकार का यह हक़ बनता है की समाज में शिक्षकों को योग्य स्थान मिले और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाये।


 

देश के चरित्र निर्माण में जितनी भूमिका शिक्षक निभाते है उतनी शायद कोई और नहीं निभाता है। तो हमारा इतना कर्तव्य तो बनता है की हम शिक्षकों को शुभकामना दें और समाज में सभी शिक्षकों को योग्य और सम्मान दें।

हर शिक्षक लगातार अपना ज्ञान बढ़ाता रहता है ताकि वे अपने विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दे सकें। वह अपने छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत और दिशा निर्देशक बनने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं।

5th September Teachers Day एक ऐसा दिन है जिस दिन कुछ छात्रों को शिक्षकों की भूमिका निभाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। रंगीन सूट, कुर्ते पायजामे, सलवार कुर्ते और साड़ीयां पहनकर विद्यार्थी अपने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए एक अनूठा अनुभव महसूस करते हैं।

अगर हम अध्यापकों का सामाजिक और आर्थिक स्तर ऊँचा करते है तो हम उम्मीद कर सकते है की हमारे ये विद्यार्थी जो एक दिन के लिए शिक्षक बनते हैं भविष्य में यही विद्यार्थी उच्च स्तर शिक्षक बनकर देश का मान और गौरव बढ़ाएंगे।

मेरी तरफ से और दुनिया के सभी विद्यार्थियों की तरह से दुनिया के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस (Teachers Day 2021) की हार्दिक शुभकामनायें।

धन्यवाद!


 

शिक्षक दिवस पर भाषण (Short Speech on Teacher’s Day 2022 in Hindi)

आदरणीय अध्यापकों और मेरे प्यारे मित्रों को सुप्रभात। जैसा कि हम सभी यहाँ एकत्र होने का कारण जानते हैं। हम आज यहाँ शिक्षक दिवस मनाने के लिए और हमारे व राष्ट्र के भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षकों के कठिन प्रयासों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। आज 5 सितम्बर है, और यह दिन हर साल हम बड़े उत्साह, खुशी और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस के रुप में मनाते हैं।

सबसे पहले, मैं अपने कक्षा अध्यापक को इस महान अवसर पर, मुझे भाषण देने का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद कहता/कहती हूँ। मेरे प्यारे मित्रों, शिक्षक दिवस के इस अवसर पर, मैं शिक्षकों के महत्व पर अपने विचार भाषण के माध्यम से रखना चाहता/चाहती हूँ।

हर साल 5 सितम्बर, पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। वास्तव में, 5 सितम्बर, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस है, जो महान विद्वान और शिक्षक थे। अपने बाद के जीवन में वह गणतंत्र भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति बने।

पूरे देश के विद्यार्थी इस दिन को शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए मनाते हैं। यह सही कहा गया है कि, शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी होते हैं। वे विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करने और उसे भारत के आदर्श नागरिक के आकार में ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


 

अध्यापक छात्रों को अपने स्वंय के बच्चे की तरह बड़ी सावधानी और गंभीरता से शिक्षित करते हैं। किसी ने सही कहा कि, शिक्षक अभिभावकों से भी महान होता है। अभिभावक एक बच्चे को जन्म देते हैं, वहीं शिक्षक उसके चरित्र को आकर देकर उज्ज्वल भविष्य बनाते हैं। इसलिए, हमें उन्हें कभी भी भूलना और नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, हमें हमेशा उनका सम्मान और उनसे प्रेम करना चाहिए।

हमारे माता-पिता हमें प्यार और गुण देने के लिए जिम्मेदार हैं हालांकि, हमारे शिक्षक पूरा भविष्य उज्ज्वल और सफल बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। वे हमें अपने निरंतर प्रयासों के माध्यम से हमारे जीवन में शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हैं। वे हमारी प्रेरणा के स्रोत होते हैं जो हमें आगे जाने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। वे हमें संसारभर के महान व्यक्तित्वों का उदाहरण देकर शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करते हैं।

वे हमें बहुत मजबूत और जीवन में आने वाली हरेक बाधा का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। वे पूरी तरह से अपार ज्ञान और बुद्धि से भरे होते हैं जिसका प्रयोग करके वे हमारे जीवन को पोषित करते हैं। चलों आओ मेरे प्यारे साथियों, हम सभी एक साथ अपने शिक्षकों के सम्मान में कहें कि, ‘हमारे आदरणीय शिक्षकों जो कुछ भी आपने हमारे लिए किया उसके लिए हम आपके हमेशा आभारी रहेगें’। मेरे प्यारे मित्रों, हमें हमेशा अपने अध्यापकों के आदेशों का पालन करना चाहिए और देश का योग्य नागरिक बनने के लिए उनकी सलाह का अनुकरण करना चाहिए।

धन्यवाद।


 

शिक्षक दिवस पर निबंध 100 शब्दों में (Teacher’s Day Speech 100 Line)

मेरे सभी सम्मानित शिक्षकों एवं प्यारे दोस्तों को मेरा प्रणाम।

आज इस अवसर पर अपने विचार रखना मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं, आज 5 सितंबर को हम सभी यहाँ शिक्षक दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस का स्मरण करते हुए जो एक महान शिक्षक, भारत के पहले उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे राष्ट्रपति थे।

यह दिन छात्रों के द्वारा अपने शिक्षकों को उनके अविश्वसनीय समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देने हेतु पूरे देश में मनाया जाता है।

ये बताने की जरूरत नहीं है कि माता-पिता एक बच्चे को जन्म देते हैं, जबकि शिक्षक शिक्षा के माध्यम से उस बच्चे को आदर्श नागरिक बनाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

यह सच है कि शिक्षक ज्ञान और बुद्धिमता का स्रोत होते हैं। वे हमारा मार्गदर्शन करते हैं ताकि हम अपने कौशल को विकसित कर सकें। वे हमारी क्षमता का पता लगाने में हमारी मदद करते हैं।

हम उनके प्रयासों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। अतः मैं अपने भाषण के अंत में कहना चाहूँगा की हमें शिक्षकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनकी मेहनत की कदर करनी चाहिए।”

बहुत बहुत धन्यवाद।

यह भी पढे :

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं 2022 

दुनिया के अलग-अलग  देशों में कब मनाया जाता है, शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस पर अनमोल वचन

शिक्षक दिवस पर कविता

Tags: Teacher's day 2021teachers day par bhashan in hinditeachers day speech in hindi
Hindinut

Hindinut

RelatedPosts

मुहर्रम क्‍यों मनाया जाता है? - मुहर्रम के बारे मे पूरी जानकारी

मुहर्रम क्‍यों मनाया जाता है?

by Hindinut
August 3, 2022
0

क्या आप जानते हैं की मुहर्रम क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं तो आप हमारे इस लेख को शुरू से...

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 महत्व, निबंध, संरक्षण, मेजबान देश, कविता, नारे

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 निबंध, भाषण, कविता | World Environment Day 2022 Theme, Slogan In Hindi

by Hindinut
June 3, 2022
0

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 महत्व, निबंध, संरक्षण, मेजबान देश, कविता (World Environment Day Theme, Slogan, Poem, Host Country in Hindi) ...

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि पूजा विधि, महत्व एवं शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि पूजा विधि, महत्व एवं शुभ मुहूर्त

by Hindinut
April 2, 2022
0

Chaitra Navratri 2022 Date | चैत्र नवरात्रि पूजा विधि | चैत्र नवरात्रि महत्व | चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त | चैत्र...

Shaheed Diwas Poem in Hindi

50+ Shaheed Diwas Poem in Hindi | शहीद दिवस पर कविता 2022

by Hindinut
March 12, 2022
0

Shaheed Diwas Poems in Hindi 2022: शहीद दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च और 30 जनवरी को मनाया जाता है। 23 मार्च 1931 की मध्यरात्रि को अंग्रेजी हुकूमत...

सरस्वती पूजा पर निबंध । Saraswati Puja Nibandh In Hindi

सरस्वती पूजा पर निबंध । Saraswati Puja Nibandh In Hindi

by Hindinut
February 1, 2022
0

Saraswati Puja 2022 Essay: वसंत पंचमी के ही दिन हर साल मां सरस्वती को पूजा जाता है। कई स्कूलों और...

Makar Sankranti 2022 Date, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं महत्व

Makar Sankranti 2022 Date, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं महत्व

by Hindinut
January 3, 2022
0

Makar Sankranti 2022 Date : मकर संक्रांति को हिंदु रीति रिवाजों के अनुसार बहुत पवित्र माना जाता है। इस त्योहार को...

Stay Connected test

  • 86.8k Followers
  • 23.7k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Harshit Rana Biography In Hindi | हर्षित राणा का जीवन परिचय

February 4, 2023
Mumbai Indians

IPL 2023 शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस मे एंट्री करेगा ये घातक गेंदबाज,

February 4, 2023
rajasthan royals

IPL 2023: 20 साल से सूने पड़े मैदान में राजस्थान रॉयल्स बना रही मैच कराने की योजना

February 3, 2023
Sonu yadav biography

Sonu Yadav Biography In Hindi | सोनू यादव का जीवन परिचय

February 4, 2023

Recent News

Harshit Rana Biography In Hindi | हर्षित राणा का जीवन परिचय

February 4, 2023
Mumbai Indians

IPL 2023 शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस मे एंट्री करेगा ये घातक गेंदबाज,

February 4, 2023
rajasthan royals

IPL 2023: 20 साल से सूने पड़े मैदान में राजस्थान रॉयल्स बना रही मैच कराने की योजना

February 3, 2023
Sonu yadav biography

Sonu Yadav Biography In Hindi | सोनू यादव का जीवन परिचय

February 4, 2023

hindinut.com एक हिंदी ब्लॉग हैं, Hindinut पर आपको Career, Technology, Internet, Success Stories, Jobs, Mobile Tutorial  से संबंधित जानकारी मिलता है, इस ब्लॉग का मुख्य उद्देश्य पैसे कामना नहीं है, बल्कि बेहतर से बेहतर कंटेंट देना है।

Contact Us

hindinut@gmail.com

Browse by Category

  • AWARDS
  • BIOGRAPHY
  • Blogging
  • CHHATH PUJA
  • DOWNLOAD
  • EDUCATION
  • ENTERTAINMENT
  • ESSAY
  • FESTIVALS
  • GAMES
  • HEALTH
  • HISTORY
  • INFORMATION
  • ipl
  • IPL 2023
  • LIFESTYLE
  • MAKE MONEY ONLINE
  • MOVIE BOX OFFICE
  • MOVIES
  • SLOGAN
  • T20 WORLD CUP
  • TECHNOLOGY
  • TRENDING
  • UPCOMING MOVIES
  • VIRAL
  • WEB SERIES
  • WISHES
  • WORLD
  • YOJNA

Recent News

Harshit Rana Biography In Hindi | हर्षित राणा का जीवन परिचय

February 4, 2023
Mumbai Indians

IPL 2023 शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस मे एंट्री करेगा ये घातक गेंदबाज,

February 4, 2023
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy and Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

HINDINUT.COM © 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Biography
  • Contact Us
  • cursed season 2 full episodes download telegram link
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Earn Money Online
  • FAQ
  • Home
  • IPL
  • IPL Giveaway
  • Privacy and Policy
  • Upcoming Movies
  • Web Stories
  • World Cup 2021

HINDINUT.COM © 2022 All Rights Reserved