IPL 2022: विराट कोहली के नाम दर्ज हुई IPL में शर्मनाक रिकॉर्ड, फैंस भी कर रहे टीम से बाहर करने की मांग की
IPL की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- Hindinut.com/ipl
विराट कोहली IPL के इस सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए है। कोई भी बड़ी पारी वो अभी तक खेल नहीं पाए। एक खराब रिकॉर्ड भी अब उनके नाम जुड़ गया है। जानिए क्या है वो रिकॉर्ड।
विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए IPL 2022 का सीजन अभी तक अच्छा नहीं गया है। बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप शो उनका जारी है। विराट ने अभी तक सात मैचों में सिर्फ 119 रन बनाए है। कोई भी लंबी पारी वो खेलने में नाकाम रहे हैं। बीती रात लखनऊ के खिलाफ हुए मुकाबले में भी विराट कोहली जीरो पर आउट हो गए थे। जीरो पर आउट होने के बाद विराट के नाम एक खराब रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
यह भी पढे : IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 की अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें
ये है विराट कोहली के नाम दर्ज हुई खराब रिकॉर्ड
आपको लग रहा होगा कि IPL इतिहास में पहली बार विराट कोहली जीरो पर आउट हुए है लेकिन ऐसा नहीं है। इससे पहले भी वो जीरो पर आउट हो चुके हैं। गोल्डन डक लिस्ट की बात करें तो इसमें अब विराट का नाम भी शामिल हो गया है। अभी तक IPL में विराट कोहली सात बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में सहवाग, गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ी भी शामिल हो चुके हैं। लखनऊ के खिलाफ जीरो में आउट होने के बाद विराट कोहली के फैंस भी भड़क गए थे। विराट को टीम से बाहर करने की मांग भी अब उठने लग गई है।
#RCBTweets @imVkohli
Time to drop Virat Kohli, he has been disappointing this IPL.— Nagaraj Mysore (@nagarajms) April 19, 2022
विराट के फैंस को होगी बड़ी उम्मीद
RCB की टीम ने अभी तक IPL में अच्छा गेम दिखाया है। डू प्लेसी और कार्तिक की बदौलत अंकतालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद है। हालांकि विराट की वजह से थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है। अभी इस टूर्नामेंट में बहुत मुकाबले आरसीबी को खेलने हैं। ऐसे में सभी की नजरें विराट कोहली के ऊपर होंगी। विराट के ऊपर भी अब रन बनाने का दबाव जरूर होगा। फैंस उम्मीद करेंगे कि आने वाले मुकाबलों में विराट के बल्ले से रन जरूर बने।
यह भी पढे: Shreyas Iyer से शादी करना चाहती है ये लड़की, भरे मैदान के बीच किया प्रपोज