Urvil patel Biography In Hindi, Wiki, Age, Family, Father, Education, GrandFather, Career, Birthplace, Bowling Style, Batting Style, IPL, Networth,
नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताने वाले है भारतीय क्रिकेटर के बारे मे जिनका उर्विल पटेल के बारे में यह एक बल्लेबाज और विकेट कीपर भी है, इनको इस बार आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन मे खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स ने पूरे 20 लाख रुपये खर्च करना पड़ा था तब जाकर वह अपने टीम में शामिल कर पाए थे |
Urvil patel Biography In Hindi | उर्विल पटेल का जीवन परिचय
पूरा नाम | उर्विल पटेल |
जन्म तिथि | 17 अक्टूबर 1998 |
जन्म स्थान | मेहसाणा, बड़ौदा, भारत |
उम्र | 24 वर्ष |
धर्म | हिन्दु |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | क्रिकेटर |
क्रिकेट मे भूमिका | बल्लेबाज, विकेट कीपर |
आईपीएल टीम 2023 | गुजरात टाइटन्स |
आईपीएल प्राइज़ 2023 | 20 लाख |
उर्विल पटेल का क्रिकेट करियर
उर्विल पटेल के नाम घरेलु क्रिकेट में विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण के दौरान कुल मिलाकर 11 कैच लिस्ट-ए में और 25 कैच-2 स्टंपिंग टी-20 में दर्ज हैं।
उन्होंने 7 जनवरी 2018 को जोनल टी20 लीग में बड़ौदा के लिए अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 7 फरवरी 2018 को विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए अपनी लिस्ट ए करियर की शुरुआत की। बाद में वह 2018-19 रणजी ट्रॉफी से पहले बड़ौदा से गुजरात चले गए और वहां के लिए खेलने लगे।
24 वर्षीय उर्विल पटेल विकेटकीपर बल्लेबाज ने अभी तक के अपने लिस्ट-ए करियर में कुल 10 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने 14.8 की औसत और 73.8 की स्ट्राइक रेट से कुल 104 रन बनाये है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 29 रन हैं। वही उर्विल पटेल बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं।
उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने गुजरात के लिए अभी तक कुल 33 टी-20 मुकाबले खेले है। जिसमे उसने 22.3 की औसत और 146.6 की स्ट्राइक रेट से कुल 692 रन खाते में जोड़े हैं। उनका टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर 96 रन रहा हैं। उनके कुल रनो में 93 चौके और 18 छक्कों की अहम भूमिका रही है।