Vinesh Phogat Biography, Wiki, Age, (Commonwealth Game 2022), Birthplace, Education, Birthplace, Father, Caste, Religion In Hindi
विनेश फोगट एक प्रसिद्ध भारतीय पहलवान हैं। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में, वह दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। 2019 में, उन्हें भारत की पहली महिला एथलीट के रूप में माना गया, जिन्हें लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया था।
Vinesh Phogat Biography in Hindi | विनेश फोगाट का जीवन परिचय
पूरा नाम ( Full Name) | विनेश फोगाट |
जन्म तिथि (Birth Date) | 25 अगस्त 1994 |
उम्र (Age) | 26 साल (2021 में ) |
जन्म स्थान (Birth Place) | बलाली, हरियाणा, भारत |
गृहनगर (Hometown) | बलाली, हरियाणा, भारत |
शिक्षा (Education) | ग्रेजुएट |
स्कूल (School ) | के सी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल झोझू कलां, हरियाणा |
कॉलेज (College) | एमडीयू, रोहतक, हरियाणा |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac Sig) | कन्या राशि |
जाति (Cast ) | जाट |
कद (Height) | 5 फुट 3 इंच |
वजन (Weight ) | 56 किलो |
आंखों का रंग (Eye Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
पेशा (Profession) | फ्रीस्टाइल पहलवान |
कुश्ती वर्ग (Category) | 48 किग्रा/50 किग्रा/53 किग्रा |
कोच (Coach) | महावीर सिंह फोगाट, वोलर अकोस |
शुरुआत (International Debut ) | एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप (2013) |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | विवाहित |
पति (Husband) | सोमवीर राठी (पहलवान) |
शादी की तारीख (Marriage Date ) | 13 दिसंबर 2018 को |
विवाह स्थान (Marriage Place) | बख्ता खेरा गांव , जींद जिला ,हरियाणा |
विनेश फोगाट का प्रारंभिक जीवन (Early Life)
विनेश फोगाट का जन्म भारत के हरियाणा राज्य के बलाली में 25 अगस्त 1994 को हुआ था। उनके पिता राजपाल फोगाट और मां प्रेमलता फोगाट उन पर बहुत गर्व करते हैं। विनेश फोगाट ने के सी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जो हरियाणा के झांजू कला क्षेत्र में स्थित है वहां से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उसके बाद रोहतक में अगर उन्होंने एमडीयू यूनिवर्सिटी से अपनी आगे की शिक्षा पूरी की। आपने गीता एवं बबीता फोगाट का नाम तो सुना होगा और उन से बनी फिल्म दंगल भी देखी होगी। विनेश फोगाट उन दोनों की भी बहन है परंतु चचेरी।
विनेश फोगाट का परिवार ( Family)
विनेश फोगाट एक पहलवान परिवार से ताल्लुक रखती है। इनके परिवार में उनके पिता ,चाचा और उनकी चचेरी बहने सभी पहलवानी करते है। इनका एक भाई भी जिसका नाम हरविंदर फोगाट है।
विनेश फोगाट की शादी (Marriage)
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने खरखोदा के रहने वाले सोमवीर राठी से शादी भी कर ली है। उनके पति का नाम सोमबीर राठी जो एक जाने-माने पुरुष पहलवान हैं जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। विनेश और सोमबीर ने शादी करते वक्त 7 फेरे नहीं बल्कि 8 फेरे लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया था। आठवें फेरे के दौरान उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का वचन लिया था।
विनेश फोगाट से जुड़े विवाद
विनेश फोगाट से जुड़ा एक विवाद यह है कि विनेश ने एक वर्ष में अर्जित किए गए पदक के उच्चतम मूल्य के अनुसार राशि देने के लिए हरियाणा सरकार की खुले तौर पर आलोचना किया था और विनेश का कहना था, कि यह कुछ ठीक नहीं है और सरकार को खिलाड़ियों के पैसे में कोई हिस्सा नहीं लेना चाहिए क्योंकि खिलाडी इसे बेहद समर्पण और कड़ी मेहनत करके कमाते हैं।
विनेश फोगाट रियो ओलंपिक में प्रदर्शन
साल 2016 में विनेश फोगाट ने रियो ओलंपिक में कुश्ती का प्रदर्शन दिखाने के लिए पूरी जान लगा दी। उस दौरान बेहतरीन खेल प्रदर्शन और अपनी पहलवानी दिखा दे हुए उन्हें गहरी चोट लग गई। परंतु उसके बावजूद भी उसने पहलवानी नहीं छोड़ी और लगातार पहलवानी में मेहनत करती रही जिसके बाद एशियाई खेलों में दूसरा गोल्ड मेडल भारत के नाम कर उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।
विनेश फोगाट की उपलब्धि
विनेश फोगाट मात्र 23 साल की है परंतु अब तक उन्होंने काफी सारे खेलों में उपलब्धि हासिल कर भारत के नाम कई रत्न किए हैं।
- साल 2013 कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान विनेश फोगाट ने 51 किलो वर्ग मैं अपनी पहलवानी दिखाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
- उसके बाद साल 2014 में भी कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका नाम दर्ज हुआ जिसमें 48 किलोग्राम वर्ग में अपना प्रदर्शन दिखाने के बाद उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
- साल 2014 में दोबारा से एशियन चैंपियनशिप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन 48 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने दिखाया जिसमें उन्हें ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ।
- एशियन चैंपियनशिप 2016 के दौरान भी उन्होंने अपनी हिम्मत और साहस के चलते 53 किलो वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ब्रांच मेडल हासिल किया।
- 2016 में ही दूसरी चैंपियनशिप में भी उन्होंने हिस्सा लिया उसमें भी 53 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
- 2017 में एक बार फिर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन में उन्होंने अपनी जी जान लगा दी जिसके बाद गोल्ड मेडल अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया।
विनेश फोगाट रोचक तथ्य
- विनेश फोगाट ने अपने बचपन में बड़े होकर टेनिस खिलाड़ी बनने का सपना देखा था। परंतु पिता के बाद जब ताऊ ने उनकी देखभाल की तब उन्होंने अपने जीवन का रुख पहलवानी की तरफ मोड़ लिया।
- दिनेश मशहूर पहलवान महावीर सिंह फोगाट जो वरिष्ठ ओलंपिक कोच तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं उनकी भतीजी है।
- स्पोर्ट्स एक्सीलेंस प्रोग्राम जो JWS से संबंधित है विनेश को उनका पूरा सपोर्ट प्राप्त है।
- बचपन में उन्हें कुश्ती बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी और वह अपनी बहनों की तरह कुश्ती नहीं करना चाहती थी परंतु फिर भी आज उन्होंने देश का नाम रोशन कर दिखाया।