विश्व पर्यावरण दिवस 2022 महत्व, निबंध, संरक्षण, मेजबान देश, कविता (World Environment Day Theme, Slogan, Poem, Host Country in Hindi)
विश्व पर्यावरण दिवस (world environment Day 2022) के अवसर पर हम आपको विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास करेंगे, अगर यह मेरा प्रयास आपको अच्छा लगे तो अपने प्रिय जनों के साथ साझा अवश्य करें. यह दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया. 5 जून 1974 को पहला world environment Day मनाया गया।
मानव और पर्यावरण एक दूसरे पर पूरी तरह से निर्भर करते है. जैसे अगर हमारी जलवायु मे थोड़ा सा भी बदलाव आता है, तो इसका असर तुरंत हमारे शरीर मे देखने को मिलता है. अगर ठंड ज्यादा पड़ती है, तो हमे सर्दी हो जाती है, अगर गर्मी ज्यादा होती है तो वह भी हम सहन नहीं कर पाते. यह तो हुई सिर्फ एक इंसान की बात.
विश्व पर्यावरण दिवस के बारे मे जानकारी
नाम | विश्व पर्यावरण दिवस |
शुरुआत | सन 1974 में |
साल 2022 में थीम | इकोसिस्टम रेस्ट्ररेशन |
मेजबान देश | पाकिस्तान (2022 में) |
कब मनाया जाता है | 5 जून |
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 कब मनाया जाता है? (World Environment Day 2022 Date)
हर साल 5 जून से 16 जून (5th June TO 16th June) के बीच यह मनाया जाता है. इन दिनों हर जगह पेड़ पोधे लगाये जाते हैं, और पर्यावरण से सम्बंधित बहुत से कार्य किये जाते हैं. जिसमे 5 जून का विशेष महत्त्व होता है.
विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?
पर्यावरण मानव जीवन के लिए उतना ही जरूरी है जितना सांस लेना. क्योकि यदि पर्यावरण ही नहीं होगा तो प्राणी सांस कैसे लेगा. आज हर मनुष्य को अपने स्तर पर पर्यावरण को संतुलित रखने के प्रयास करना चाहिए. क्योकि पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से मुक्त होना, किसी एक समूह के बस की बात नहीं है. इस समस्या पर काबू किसी नियम या कनून को लागू करके नहीं पाया जा सकता. अगर हर कोई इसके दुषपरिणाम के बारे मे सोचे और अपनी आगे वाली पीढ़ी के बारे मे सोचे तो ही इससे निजात संभव है. इस वजह से पर्वयारण को बढ़ावा देने के लिए और लोगों को प्रेरित करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है.
विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत (World Environment Day History)
विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत सन 1974 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद से हुई है. हालांकि इस पर चर्चा 1972 में शुरू हो गई थी किन्तु चर्चा होते होते इसकी शुरुआत होने में 2 साल लग गये. और पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया. तब से यह हर साल एक थीम के साथ मनाया जा रहा है. पिछले 6-7 साल से इसे नये तरीके मनाया जा रहा है. जहाँ पर एक देश मेजबानी करता है, और फिर विश्व स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए इस दिन का उत्सव मनाया जाता है.
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के उद्देश्य क्या है?
5 जून को जब विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा तब विश्व के लगभग 100 देशों ने यह निर्णय लिया की प्रकृति का संरक्षण करने हेतु एवं उसकी सुरक्षा के लिए हमें कदम उठाने चाहिए और पेड़ पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए तथा साथ ही साथ नदियों को साफ करने का प्रयत्न करना चाहिए इसी उद्देश्य पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। परंतु सच्चाई कुछ और है जो आज के हालात पूरे विश्व में आ गए हैं इसका मुख्य कारण है पर्यावरण का अच्छे तरीके से संरक्षण ना हो पाना। यही कारण है कि हमारे वातावरण में कई प्रकार के वायरस का हमला हो रहा है जिससे हमारी प्रकृति लड़ नहीं पा रही है। इसलिए हमें आज संकल्प लेना चाहिए कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम से कम हम एक पेड़ जरूर लगाएं और पर्यावरण के संरक्षण में अपना सहयोग प्रदान करें।
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का थीम (World Environment Day 2022 Theme)
हर साल के विश्व पर्यावरण दिवस को कुछ न कुछ थीम के साथ मनाया जाता है, और यह विषय विशेष रूप से पर्यावरण की किसी एक चिंता पर ध्यान आकर्षित करने के लिए होता है. (World Environment Day 2022 Theme) साल 2022 में यह विषय ‘इकोसिस्टम रेस्ट्रोरेशन यानि पारिस्थितिक तंत्र की बहाली’ पर है .
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का मेजबान देश
विश्व पर्यावरण दिवस को दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति लोगों में जगरूकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है. इसलिए हर साल कोई एक देश इसकी जिम्मेदारी लेता है, और फिर वहां अधिकारिक समारोह आयोजित किया जाता है. मेजबान देश पर ध्यान केन्द्रित करने से पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है. इस साल यानि सन 2021 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए मेजबानी करने वाला देश पाकिस्तान है.
विश्व पर्यावरण दिवस के कुछ सुविचार, शायरी (World Environment Day Quotes)
- पानी H2O है, जिसमें हाइड्रोजन 2 भाग़ और ऑक्सीजन 1 भाग है, लेकिन इसमें एक तीसरी चीज भी है जो इसे पानी बनाती है और कोई भी नहीं जानता कि वह क्या है.
- पृथ्वी हमारी माँ हैं, हमारे द्वारा हमारी माँ को नुकसान पहुँचाने के बावजूद भी वह हमें हमेशा के लिए प्यार करेगी.
- पर्यावरणीय रूप से अनुकूल कार, जल्द ही एक विकल्प बन जाएगी और साथ ही वह एक आवश्यकता भी बन जाएगी.
- स्पेसशिप अर्थ पर कोई यात्री नहीं है, हम सभी चालक दल हैं.
- प्रकृति हमारे लिए चित्रकारी कर रही है, जोकि हर दिन बाद अनंत सौन्दर्य की तस्वीरें दिखाती है.
- यह प्रदूषण नहीं जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, यह हमारी हवा और पानी में अशुद्धता है जो इसे कर रही है.
- यह हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण की सुंदरता को सुक्षित रखें.
- पृथ्वी की एक त्वचा है जिसमे कई बीमारियाँ हैं, इन बिमारियों में से एक को मनुष्य कहा जाता है.
- यदि पाषाण युग से सभ्यता बढ़ी है, तो रद्दी कागज के युग से फिर से उभर सकती है.
- यह सूर्य नहीं है जो पौधों को मौत के लिए सुखाता है लेकिन वह आदमी है जो धीरे – धीरे पेड़ों को मार देता है.
विश्व पर्यावरण दिवस पर नारे (World Environment Day Slogan)
- ग्लोबल वार्मिंग : हमारे पास एक समाधान है, प्रदूषण रोको.
- पर्यावरण बचाओ, जिससे आप अपने जीवन और भविष्य को बचा पाएंगे.
- मनुष्य की जरुरत के लिए दुनिया में क्षमता है, लेकिन मनुष्य के लालच के लिए नहीं.
- आज शुरू करो… कल सुरक्षित होगा. हमारी जलवायु को साफ करो.
- प्रदूषण रोकना सबसे अच्छा समाधान है.
- पर्यावरण हमारे लिए एक इनाम है, इसे साफ़ और सुरक्षित रखो.
- पर्यावरण सब कुछ है, इसे ख़राब मत करो.
- हरियाली को अपनाये, लेकिन बुरी आदतों को छोड़ दें.
- खुशनुमा मौसम लाने के लिए मिलकर काम करें.
- पौधों का नहीं खाने का उपभोग करो : पेड़ और जंगलों को मत काटो.
- पर्यावरण को अपना दुश्मन नहीं दोस्त बनाओं.
- पृथ्वी हमारा घर है, और पर्यावरण इसकी छत, दोनों को सुरक्षित रखो.
- हरियाली के साथ समझौता मत करो, यह पर्यावरण की आत्मा है.
- हरियाली एक प्राकृतिक दृश्य है, इसे हमेशा के लिए बनाये रखें.
- पर्यावरणीय स्वास्थ्य के खतरों को रोकने के लिए प्रतिदिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं, और एक पेड़ लगायें.
पर्यावरण की परिभाषा / पर्यावरण क्या है (Environment Definition)
साधारण तौर पर सोचे तो पर्यावरण से तात्पर्य हमारे चारो ओर के वातावरण और उसमे निहित तत्वो और उसमे रहने वाले प्राणियों से है. हम अपने चारो ओर उपस्थित वायु, भूमि, जल, पशु पक्षी, पेड़ पौधे आदि को अपने पर्यावरण मे शामिल करते है.
ध्यान रखने योग्य बात यह है कि पर्यावरण (Environment) से तात्पर्य केवल हमारे आस पास के भौतिक पर्यावरण से नहीं है, बल्कि हमारा सामाजिक (social) और व्यवहारिक (cultural) वातावरण भी इसमे शामिल है. मानव के आस पास उपस्थित सोश्ल, कल्चरल, एकोनोमिकल, बायोलॉजिकल, और फ़िज़िकल आदि सभी तत्व जो मानव को प्रभावित करते है, उसके पर्यावरण मे शामिल होते है.
पर्यावरण प्रदुषण के प्रकार
- जल प्रदुषण
- थल प्रदुषण
- वायु प्रदुषण
- ध्वनी प्रदुषण
पर्यावरण प्रदूषण रोकने के उपाय
- जनसँख्या नियंत्रण
- कारखानों का शहर से दूर होना व चिमनी की ऊंचाई बढ़ाना
- दो पहिया वाहनों में अच्छा आयल डालें, जिससे वे काला धुँआ न छोड़े
- वृक्षारोपण अधिक करें
- कचरा को उसके डब्बे में ही डालें
पर्यावरण पर कविता (Environment Poem)
पेड़ काटने वाले काट गए
क्या सोचा था एक पल को
वो किसी ,परिंदे का घर उजाड़ गये
क्या सोचा था एक पल को
वो धरती की मजबूत पकड़ उखाड़ गये
कितने ही एकड़ को, वो बंजर बना गए
मौसम का मंजर, एक पल में हिला गये
न करो पर्यावरण का निरादर,
ये धरती का अपमान हैं
हर एक पेड़ पौधा और जिव जंतु,
इस धरती का सम्मान हैं
अगर करोगे खिलवाड़ संतुलन से,
तो भविष्य में सिर्फ गहरा अंधकार हैं
यदि आप जीवित रहना चाहते हैं तो आपको इस दिन को अवश्य मनाना चाहिए. इस दिन कम से कम आपको एक पेड़ या पौधा अवश्य लगाना चाहिए. इससे आप और आपके साथ – साथ अन्य प्राणी भी इस पृथ्वी में जीवित रह सकेंगे.