Vladimir Putin Biography in Hindi | व्लादिमीर पुतिन का जीवन परिचय

Vladimir Putin (Russia President) Biography in Hindi, Wikipedia, Age, Net Worth, Wife, Kids, Father and Mother
व्लादिमीर पुतिन, आजकल इनके नाम की चर्चा हर ओर हो रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तियों में गिने जा रहे हैं। उनके द्वारा उठाया गया एक कदम यूक्रेन पर हमला करना आज विश्व के हर क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। तो आइए आज के इस आर्टिकल मे हम आपको बताएंगे व्लादिमीर पुतिन का जीवन परिचय के बारे।

Valdimir Putin Biography in Hindi | व्लादिमीर पुतिन का जीवन परिचय 



पूरा नाम व्लादिमीर पुतिन
जन्म तिथि  7 अक्टूबर, 1952
जन्मस्थान वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग
माता का नाम  मारिया शेलोमोवा
पिता का नाम  व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन
पत्नी का नाम  ल्युडमिला से शादी (साल 2013 में पुतिन और ल्युडमिला आधिकारिक रूप से एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।)
बच्चे दो बेटियां हैं। एक का नाम मारिया पुतिना है और दूसरी का नाम येकातेरिना पुतिना है।
शिक्षा 1975 में स्नातक की डिग्री ली
राजनीतिक करियर शुरुआत साल 1990-1996
राष्ट्रपति के रूप में सफर कार्यवाहक राष्ट्रपति : 1999-2000,राष्ट्रपति के रूप में पहला कार्यकाल : 2000-2004,राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल:2004-2008,राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल:2012-2018,राष्ट्रपति के रूप में चौथा कार्यकाल:2018-वर्तमान


व्लादिमीर पुतिन का जन्म व प्रारंभिक जीवन 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952, लेनिनग्राद में हुआ था। 1960 से 1968 के बीच पुतिन ने अपनी प्राइमरी स्कूल शिक्षा लेनिनग्राद के एक स्कूल में प्राप्त की। आठवीं कक्षा के बाद उन्होंने हाई स्कूल की शिक्षा स्कूल नंबर 281 से प्राप्त की व्लादिमीर पुतिन ने हाई स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद 1970 से 1975 के बीच लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी से अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी करें।


पुतिन ने 16 साल तक सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में अधिकारी के रूप में सेवा की, जहाँ वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पदोन्नत हुए। 1991 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्होंने अपने पैतृक शहर सेंट पीटर्सबर्ग से राजनीति में कदम रखा। 1996 में वह मास्को में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के प्रशासन में शामिल हो गए, एवं येल्तसिन के अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा दे देने के कारण 31 दिसम्बर 1999 को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। तत्पश्चात, पुतिन ने वर्ष 2000 और फिर 2004 का राष्ट्रपति चुनाव जीता। रूसी संविधान के द्वारा तय किये गए कार्यकाल सीमा की वजह से वह 2008 में लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होने के लिए अयोग्य थे। 2008 में दिमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति चुनाव जीता और प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन को नियुक्त किया। सितंबर 2011 में, कानून में बदलाव के परिणामस्वरूप राष्ट्रपति पद के कार्यकाल की अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल हो गयी, एवं पुतिन ने 2012 में राष्ट्रपति पद के लिए एक तीसरे कार्यकाल की तलाश में चुनाव लड़ने करने की घोषणा की, जिसके चलते कई रूसी शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। मार्च 2012 में उन्होंने यह चुनाव जीता और वर्तमान में 6 वर्ष के कार्यकाल की पूर्ति कर रहे हैं। 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करने के पश्चात वे अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं।


व्लादिमीर पुतिन की शादी 

28 जुलाई 1983 को पुतिन ने ल्युडमिला से शादी की थी। पर पुतिन के शादी शुदा जीवन में काफी उथल पुथल रही। ल्युडमिला ने पुतिन पर मारने पीटने के आरोप भी लगाए थे। उनका ये भी कहना था कि पुतिन के कई प्रेम संबंध भी रहे। आपको बता दे कि पुतिन और ल्युडमिला की दो बेटियां हैं। एक का नाम मारिया पुतिना है और दूसरी का नाम येकातेरिना पुतिना है। दोस्तों साल 2013 में पुतिन और ल्युडमिला आधिकारिक रूप से एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

रूस के राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का कार्यकाल

  • कार्यवाहक राष्ट्रपति : 1999-2000
  • राष्ट्रपति के रूप में पहला कार्यकाल : 2000-2004
  • राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल:2004-2008
  • राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल:2012-2018
  • राष्ट्रपति के रूप में चौथा कार्यकाल:2018-वर्तमान



Vladimir Putin Net Woth

व्लादिमीर पुतिन के कुल संपति के बारे मे अमेरिका के कुछ थिंकटैंक का यह मानना है कि पुतिन की कुल संपत्ति 70 बिलीयन डॉलर से अधिक है लेकिन इसके बारे में कोई पुख्ता रूप से जानकारी नहीं दी जाती है। पुतिन ऑर्थोडॉक्स ईसाई धर्म को मानते हैं पुतिन उस समय को याद करते हैं जब उनकी मां ने उन्हें अपना बपतिस्मा देने वाला क्रॉस दिया था।

राष्ट्रपति पुतिन से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य 

  • व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति होने के अलावा एक जासूस, मार्शल आर्ट मास्टर, निशानेबाज, बाइकर, पर्वतारोही, घुड़सवार आदि भी हैं।
  • व्लादिमीर पुतिन को अपने फिटनेस से काफी लगाव है।
  • व्लादिमीर पुतिन रूसी भाषा के अलावा जर्मन भाषा का भी ज्ञान है।
  • व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति बनने के बाद अंग्रेजी सीखनी शुरू की थी।
  • पुतिन को संगीत का काफी शौक है।

FAQ

Q : व्लादिमीर पुतिन का जन्म कहां हुआ था?

Ans : व्लादिमीर पुतिन का जन्म वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था।

Q : व्लादिमीर पुतिन का जन्म कब हुआ था?

Ans : व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर, 1952 में हुआ था।

Q : व्लादिमीर पुतिन के पिता क्या काम करते थे?

Ans : सोवियत नेवी में कार्यरत थे

Q : व्लादिमीर पुतिन पहली बार पुतिन राजनीति में कब आए?

Ans : साल 1990

Q : व्लादिमीर पुतिन ने किससे शादी की थी?

Ans : 28 जुलाई 1983 को पुतिन ने ल्युडमिला से शादी की थी

Q : व्लादिमीर पुतिन के कितने बच्चे हैं?

Ans : दो बेटियां हैं

 

यह भी पढे : यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का जीवन परिचय

Leave a Comment