द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi 

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बन गई है। भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति है।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संताली आदिवासी परिवार में बिरंची नारायण टुडू के घर हुआ था।

द्रौपदी मुर्मू के पिता और दादा पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान थे।

द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू था, जिनकी 2014 में मृत्यु हो गई थी। दंपति के दो बेटे थे, दोनों का निधन हो गया। उनकी एक बेटी इतिश्री मुर्मू है।

द्रौपदी मुर्मू 1997 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं और रायरंगपुर नगर पंचायत की पार्षद चुनी गईं।

द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2015 को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली और झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं।

वह भारतीय राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने वाली ओडिशा की पहली महिला आदिवासी नेता थीं।