Liger से सामने आया विजय देवरकोंडा का हैरान कर देने वाला लुक
फिल्म 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा का हैरान कर देने वाला लुक सामने आ गया है।
विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने किरदार की एक झलक दिखाई है।
बता दें कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं।
विजय द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तलका मचा दिया है।
अभिनेता इस तस्वीर में बिना कपड़ो के पोज देते नजर आ रहे हैं।
यह फिल्म पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन तले करण जौहर द्वारा निर्मित है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।
विजय और अनन्या के अलावा, फिल्म में राम्या कृष्णा, रोनित रॉय, अली, मकरंद देशपांडे और विष्णु रेड्डी भी मुख्य भूमिका में हैं।
लाइगर 25 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।