Yash Jaluka UPSC Topper 2020 Biography, Wiki, Age, Father, Hometown & More
UPSC Civil Services 2020 Exam का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से देश की ब्यरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। झारखंड के धनबाद जिले के झरिया निवासी यश जालुका ने चाैथा स्थान हासिल किया है।
यह धनबाद के गर्व की बात है। यश ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में चाैथा स्थान हासिल कर देश में धनबाद का नाम रोशन किया है। यश की सफलता की जानकारी जैसे ही झरिया में उनके स्वजनों के बीच पहुंची सभी खुशी से उछल पड़े। झरिया के लोग जालुका परिवार को बधाई दे रहे हैं।
Yash Jaluka UPSC Topper Biography In Hindi
पूरा नाम | यश जालुका |
पिता का नाम | मनोज जालुका |
जन्म स्थान | झारखंड, धनबाद |
पेशा | UPSC Topper 2020 |
रैंक | चाैथा स्थान |
Yash Jaluka UPSC Topper Father
यश के पिता व्यवसायी
झरिया निवासी यश जालुका व्यवसायी परिवार से आते हैं। उनके पिता मनोज जालुका एवं चाचा महावीर जालुका का झरिया के लक्ष्मीणियां मोड़ में राशन की दुकान है। झरिया के पोद्दारपाड़ा स्थित मछलीपट्टी में घर है। यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2020 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जालुका परिवार में खुशी की लहर दाैड़ गई। इससे पहले 2011 में झरिया के अजय कटेसरिया ने यूपीएससी की परीक्षा में 28वां स्थान प्राप्त किया था।
यह भी पढे : Jagriti Awasthi UPSC Topper 2020 Biography In Hindi