Cricketer Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi, Age, Height, IPL, Stats, Family, Religion, Caste, Father, Career, Records
भारतीय क्रिकेट खेल जगत में एक ऐसा खिलाड़ी जो अपने सपनों को साकार करने के लिए ना जाने कितनी कठिनाइयों से आगे बढ़ा है. उस खिलाड़ी का नाम है यशस्वी जायसवाल, आज के इस लेख मे हम आपको यशस्वी जायसव के जीवन परिचय के बारे में बताएंगे।
यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को सूर्यावां, भदोही, उत्तर प्रदेश में एक गरीब परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम भूपेंद्र कुमार जायसवाल है. उनके पिता भूपेंद्र जायसवाल अपने स्थानीय गांव भदोही में हार्डवेयर की एक छोटी सी दुकान के मालिक हैं. वह छह भाई-बहनों में चौथा पुत्र है
Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय
पूरा नाम (Full Name) | यशस्वी भूपेंद्र कुमार जायसवाल |
जन्म दिनांक (Birth Date) | 28 दिसंबर 2001 |
जन्मस्थान (Birth place) | भदोही, उत्तर प्रदेश, भारत |
उम्र (Age) | 19 साल (2021) |
पेश (Profession) | भारतीय क्रिकेटर |
गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
पिता का नाम | भूपेंद्र जायसवाल |
माता का नाम | कंचन जायसवाल |
भाई-बहन | ज्ञात नहीं |
प्रशिक्षक (Coach) | ज्वाला सिंह |
Net Worth | 3 – 4 करोड़ (लगभग) |
यशस्वी जायसवाल का जन्म व प्रारंभिक जीवन Yashsvi Jaiswal Birth & Early Life)
यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही में हुआ था और उनका पूरा नाम यशस्वी भूपेंद्र कुमार जायसवाल है। उनके पिता का नाम भूपेंद्र जायसवाल है जो एक छोटासा हार्डवेयर स्टोर चलाते है। उनकी माता का नाम कंचन जायसवाल हैं। इसके अलावा उसके कुल पांच भाई-बहन हैं। वह 11 साल की उम्र में अपने पिता के साथ मुंबई आ गए। वह आजाद मैदान जाया करते थे और वहां क्रिकेट खेलना पसंद करते थे। उनके पिता चाहते थे कि वह वापस यूपी चले जाएं लेकिन उन्होंने मुंबई के लिए खेलने के उद्देश्य से वहीं रहने का फैसला किया।
यशस्वी जायसवाल का परिवार (Yashsvi Jaiswal Family)
यशस्वी जायसवाल के पिता का नाम भूपेंद्र जायसवाल है जो एक छोटे से औजार की दुकान के मालिक थे। और जबकि उनकी मां कंचन जायसवाल हाउसवाइफ हैं। उसके पांच भाई-बहन हैं।
पिता का नाम | भूपेंद्र कुमार जायसवाल |
माता का नाम | कंचन जायसवाल |
बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
भाई का नाम | ज्ञात नहीं |
यशस्वी जायसवाल का क्रिकेट करियर (Yashasvi Jaiswal Cricket Career)
यशस्वी ने मात्र 10 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और वह 11 साल की उम्र में ही अपने पिता के साथ क्रिकेटर बनने के लिए मुंबई गए थे। मुंबई जाने के शुरुआती दिनों में वह कुछ महीने तक अपने रिश्तेदार के साथ मुंबई में रहने लगे थे। लेकिन रिश्तेदार का घर काफी छोटा था इसलिए यशस्वी वहां ज्यादा समय तक नहीं रह पाये। इस कारण से वह दिन भर आजाद मैदान पर जाते थे और क्रिकेट खेलते हैं और बाद में वह मैदान के बाहर पानी पूरी बेचते थे। आजाद जब मैदान पर लीग क्रिकेट खेल रहे थे तो वहां मौजूद कोच ज्वाला यशस्वी के खेल से काफी प्रभावित हुए और उन्हें अपनी क्रिकेट अकादमी में शामिल कर लिया। इसके बाद कभी भी यसस्वी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा वह पहली तब सुर्खियों में आये जब उन्होंने पेहलीं बार 309 रन बनाये और एक जाइल्स शील्ड मैच में 13 विकेट भी लिए। उनका यह रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया और वह जल्द ही मुंबई अंडर-16 टीम में शामिल हो गए।
उन्हें साल 2018 में अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुना गया था। यशस्वी ने अपना डेब्यू मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। भारत की अंडर-19 टीम में शामिल होने के बाद अंडर-19 एशिया कप में उन्होंने 318 रन बनाये। साथ ही उस वक्त उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट से भी सम्मानित किया गया।जायसवाल ने अपना पहला घरेलू क्रिकेट मैच 7 जनवरी 2019 को अपनी घरेलू टीम मुंबई से छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेला था। जूनियर स्तर पर कुछ शानदार पारियां खेलने के बाद उन्हें 2018-19 सत्र में मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने अक्टूबर 2019 में विजय हजारे ट्रॉफी मैच में दोहरा शतक बनाया और List-A मैचों में वह सबसे कम उम्र के दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने।उसके बाद साल 2020 में उन्होंने ICC अंडर -19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
यशस्वी जायसवाल का IPL करियर (Yashasvi Jaiswal IPL Career)
यशस्वी जायसवाल के बढ़िया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईपीएल नीलामी 2020 में राजस्थान रॉयल्स द्वारा दो करोड़ चालीस लाख रुपयों में शामिल किया गया था। तबसे वह उसी टीम से जुड़े हुए है और अब तक उनका राजस्थान रॉयल्स में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है।
यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड एवं शादी (Yashasvi Jaiswal Girlfriend & Marriage)
यशस्वी जायसवाल की अभी शादी नहीं हुई है और उनकी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं इसके बारे मे हमे जानकारी नहीं है जैसे ही इन सब के बारे मे हमे जानकारी मिलेगी हम आपको अपडेट कर देंगे
यशस्वी जायसवाल की कुल संपत्ति (Yashasvi Jaiswal Net Worth)
यशस्वी जायसवाल भले ही ने एक माध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लिया लेकिन उन्होंने अपनी कठिन परिश्रम और कड़ी मेहनत से आज वह भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है। साथ ही वह आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा भी है । उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) की बात करे तो 2021 में उनकी लगभग 3 से 4 करोड़ की संपत्ति थी उनके कमाई के मुख्य स्रोत भारतीय क्रिकेट और आईपीएल से है।
यशस्वी जायसवाल द्वारा बैटिंग (Yashasvi Jaiswal Batting Style)
यशस्वी जायसवाल क्रिकेट के क्षेत्र में दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और यह एक मध्यक्रम के बल्लेबाज भी हैं । यशस्वी जायसवाल छक्के लगाने में माहिर हैं ।
यशस्वी जायसवाल पुरस्कार और उपलब्धियां
- यशस्वी जायसवाल 17 साल की उम्र में लिस्ट ए दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर हैं। 292 दिन।
- राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 में खेलने के लिए 2.4 करोड़ रुपये में एंडोर्स किया है।
- वह 2018 एसीसी अंडर -19 एशिया कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले (318 रन) और प्रतियोगिता के खिलाड़ी थे।
- 2015 में, उन्होंने नाबाद 319 रन बनाए और जाइल्स शील्ड मैच में 99 रन देकर 13 विकेट लिए, एक समग्र प्रस्तुति दिखाते हुए जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने माना था।
- अंडर 19 विश्व कप 2020 में यशस्वी को “प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़” अनुदान दिया गया था।
यह भी पढे : प्रियम गर्ग का जीवन परिचय