First International Yoga Day | Yoga Day Slogan In English | International Yoga Day Theme 2021
दुनिया भर में हर साल 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि मानव सभ्यता की शुरुआत से ही योग किया जा रहा है. 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी.
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि:
जिसके बाद 21 जून को “अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस” घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमन्त्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 का थीम (International Yoga Day 2021 Theme)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 का थीम है “Yoga for well-being”.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 का थीम था- Yoga for Health – Yoga at Home. COVID-19 महामारी के कारण इस साल का थीम “Yoga for Health – Yoga at Home” रखा गया था
– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 का थीम – Climate Action
– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 का थीम – Yoga for Peace
– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2017 का थीम – Yoga for Health
– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2016 का थीम – Connect the Youth
– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 का थीम – Yoga for Harmony and Peace
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का “लोगो” (Logo) क्या दर्शाता है ? International Yoga Day Logo
1. यह मानवता के लिए शांति और सद्भाव को दर्शाता है।
2. ‘लोगो’ में दोनों हाथों का जोड़ना सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना का मिलन दर्शाता है।
3. ‘लोगो’ मन और शरीर, मनुष्य और प्रकृति और स्वास्थ्य और भलाई के लिए समग्र दृष्टिकोण के बीच एक सही सामंजस्य को दर्शाता है।
4. हरे पत्ते प्रकृति और नीले रंग अग्नि तत्व का प्रतीक है। भूरे रंग के पत्तों पृथ्वी का प्रतीक है।
5. लोगो’ में सूर्य का होना ऊर्जा और प्रेरणा के स्रोत का प्रतीक है।